झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना जल्द शुरू होगी, लाभ, पात्रता जाने

Jharkhand Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana – झारखंड सरकार द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की जा रही है। जिसका नाम स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना है। स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना के तहत राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों और कर्मी दलों को भौतिक एवं वित्तीय प्रगति के आधार पर प्रोत्साहित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जिसके माध्यम से राज्य के नागरिकों को चिकित्सा संबंधी सुविधाएं और बेहतर उपलब्ध कराई जा सकेगी। कैसे किया जाएगा इस योजना के तहत स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित एवं किस आधार पर होगा इनका चयन इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Jharkhand Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Jharkhand

Jharkhand Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana 2024

झारखंड सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित स्वास्थ्य योजनाओं को प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग झारखंड के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना विकसित की जा रही है। इस योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में प्रखंड राज्य स्तर पर और जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों और कर्मी दलों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित कर उनका प्रोत्साहन बढ़ाया जाएगा। जिससे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की उपलब्धि में सुधार हो सकेगा। Jharkhand Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana के माध्यम से राज्य वासियों को मूलभूत चिकित्सा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेगी।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना

स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Jharkhand Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana
शुरू की गई झारखंड सरकार द्वारा
विभाग स्वास्थ्य विभाग झारखंड
उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों और कर्मी दलों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित करना
लाभार्थी झारखंड के स्वास्थ्य कर्मी
ऑफिशल वेबसाइट जल्द शुरू की जाएगी

Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana का उद्देश्य

स्वास्थ्य विभाग झारखंड के माध्यम से स्वास्थ्य करण प्रोत्साहन सम्मान योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित स्वास्थ्य योजनाओं को प्रभावी बनाने के लिए और बेहतर क्रियान्वयन के लिए झारखंड के स्वास्थ्य कर्मियों और कर्मी दलों को भौतिक एवं वित्तीय प्रगति के आधार पर प्रोत्साहित करने हेतु सम्मानित करना है। ताकि इस योजना के माध्यम से राज्य एवं जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों और कर्मी दलों को प्रोत्साहित कर राज्य के नागरिकों को और भी बेहतर मूलभूत चिकित्सा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।

स्वास्थ्य कर्मियों की इस आधार पर होगी चयन प्रक्रिया

Jharkhand Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों और कर्मी दलों को भौतिक एवं वित्तीय उपलब्धि के आधार पर आकलन किया जाएगा। स्वास्थ्य कार्यक्रमों में प्रखंड, बेहतर उपलब्धि प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट कर्मियों एवं दलों को पारदर्शिता प्रक्रिया एवं वस्तुपरक आधार पर राज्य एवं जिला स्तर स्वास्थ्य कर्मियों के लिए निर्धारित चयनित प्रक्रिया अपनाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रमों के निर्देशों एवं उद्देश्य की प्राप्ति को लेकर किए गए प्रयासों को देखते हुए वित्तीय एवं भौतिक उपलब्धि के आधार पर योजना के तहत उत्कृष्टता का आकलन किया जाएगा। इस योजना के संचालन पर अभियान निर्देशकों के द्वारा विभागीय अनुमति प्राप्त की जाएगी।

मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना

स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना को जिला स्तर पर बांटा जाएगा।

झारखंड स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजनाओं को संचालित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा जिलों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इस योजना के अनुसार पहली श्रेणी में 11 प्रखंडों से अधिक वाले जिलों को शामिल किया गया है। दूसरी श्रेणी में उन जिलों को शामिल किया गया है जो कि 8 से 11 प्रखंडों वाले जनपद है। और इसके अलावा तीसरी श्रेणी में उन जिलों को शामिल किया गया है जो 8 से कम प्रखंडों के जिले हैं। इन तीनों श्रेणियों में बांटे गए जिलों में से उत्कृष्ट कर्मियों एवं दलों को पारदर्शी प्रक्रिया एवं वस्तु पर के आधार पर चयन किया जाएगा।

योजना के तहत राज्य और जिला स्तरीय कमेटी का स्वरूप

झारखंड सरकार द्वारा स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना के तहत राज्य और जिला स्तरीय कमेटी का स्वरूप गठित किया गया है। राज्य स्तरीय कमेटी में अभियान निदेशक, एनएचएम अध्यक्ष, NHM उपाध्यक्ष, अपर अभियान निदेशक, विभागीय उप सचिव से अन्यून पदाधिकारी, प्रशासी पदाधिकारी, एनएचएम सदस्य तथा संबंधित कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी सदस्य सचिव सम्मिलित होंगे। उपायुक्त अध्यक्ष जिला स्तरीय कमेटी में उपस्थित होंगे। जिसमें उप विकास आयुक्त उपाध्यक्ष होगे। प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी, सिविल सर्जन, एसीएमओ, और जिला कार्यक्रम नोडल पदाधिकारी को सदस्य बनाया गया। स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन योजना के तहत राज्य एवं जिला स्तर पर स्वास्थ्य कर्मी व दलों के चयन को लेकर समिति का गठन किया गया है। यह कमेटी जिला एवं राज्य स्तर पर बैठक आयोजित कर कर्मी व दलों के चयन हेतु अपनी अनुशंसा एनएचएम के अभियान निदेशक को देगी। जिसके बाद कर्मियों का चयन किया जाएगा। और उन्हें इस योजना के तहत सम्मानित किया जाएगा।

झारखंड राशन कार्ड लिस्ट

Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • झारखंड सरकार द्वारा स्वास्थ्य कर्मी प्रोत्साहन सम्मान योजना को स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किया जा रहा है।
  • इस योजना के माध्यम से झारखंड के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में प्रखंड राज्य स्तर पर और जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों और कर्मी दलों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित कर उनका प्रोत्साहन बढ़ाया जाएगा।
  • भौतिक एवं वित्तीय उपलब्धि के आधार पर स्वास्थ्य कर्मियों और कर्मी दलों का आकलन किया जाएगा।
  • पारदर्शिता प्रक्रिया एवं वस्तुपरक आधार पर राज्य एवं जिला स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया को अपनाया जाएगा।
  • Swasthya Karmi Protsahan Samman Yojana के तहत स्वास्थ्य कर्मियों का चयन करने के लिए जिलों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं और भी बेहतर होगी।
  • स्वास्थ्य कर्मी अपने दायित्व को और भी अच्छे से निभाएंगे।