मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024 – Kanya Vivah Yojana MP Apply, विवाह पोर्टल

MP Kanya Vivah Yojana का शुभारम्भ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों, जरूरतमंद, बेसहारा परिवारों की बेटियों की शादी के लिए आर्थिक रूप से मदद करने के लिए किया गया है । इस Madhya Pradesh Kanya Vivah Yojana 2024 के अंतर्गत राज्य के गरीब निराश्रित, निर्धन, जरुरत मंद परिवारों की बेटियों /विधवा महिलाओ /तलाकशुदा महिलाओ की शादी के लिए राज्य सरकार 51 हज़ार रूपये की आर्थिक सहायता (Financial assistance of Rs 51 thousand ) प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह करने वाली सभी कन्याओ पर भी मध्य प्रदेश सरकार पैसा खर्च करेगी।

मुख्यमंत्री

Kanya Vivah Yojana MP 2024

इस योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए विवाह के समय बेटी की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक(Daughter should be 18 years of age or more at the time of marriage ) होनी चाहिए तथा जिस लड़के से उस लड़की की शादी हो रही है उस लड़के की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होनी (Boy must be 21 years of age or older ) चाहिए। तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। Kanya Vivah Yojana MP 2024 के तहत आवेदन करने वाली कन्या का नाम समग्र पोर्टल (Samagra Portal ) पर रजिस्टर्ड होना चाहिए। इस योजना के तहत मध्यप्रदेश की सभी आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार की लड़कियों को लाभान्वित किया जायेगा।

26th June Udpate – मुख्यमंत्री विवाह योजना के पंजीयन अब होंगे 30 जून तक

सतपुड़ा भवन में आग लगने की घटना के कारण मुख्यमंत्री विवाह योजना के पंजीयन नहीं हो पाए है। जबकि विवाह कार्यक्रम 5 जुलाई से शुरू होने हैं। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा अब पात्र लाभार्थियों को इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पंजीयन के लिए 30 जून तक का समय दिया गया है। हालांकि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत कार्यक्रम के 5 दिन पूर्व हितग्राहियों के पंजीयन बंद करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन इसी बीच 20 जून को सतपुड़ा भवन में आग लगने की घटना हो गई थी। इसी के चलते मध्यप्रदेश एनआईसी द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से डाटा सेंटर को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया था जिसके चलते विभाग पोर्टल भी डाउन था। अधिकतर हितग्राही इस स्थिति के कारण पंजीयन से वंचित रह गए। इसलिए एक बार फिर से वंचित हितग्राहियों के लिए पोर्टल को खोल दिया गया है। जिस पर 30 जून तक आवेदन किए जा सकते हैंं। मध्य प्रदेश सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण आयुक्त ने सभी कलेक्टटों को इस संबंध में पत्र जारी कर जिलों एवं स्थानीय निकायों से प्राप्त अनुरोध पत्रों के आधार पर विवाह पोर्टल को 30 जून तक के लिए खोलने की सूचना दी है।

Previous Update – मध्य प्रदेश कन्या विवाह के तहत कन्याओं को दी जाने वाली राशि बढ़ाकर 51 हजार रुपए की गई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत गरीब कन्याओं को दी जाने वाली वित्तीय सहायता राशि में वृद्धि करने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा देवास जिले के सोनकच्छ कस्बे में आयोजित एक समारोह के दौरान यह घोषणा की गई है। और कहा कि कई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज में बेटियों के साथ हो रहे अन्याय को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि समाज में लड़कियां बिना किसी भेदभाव के सम्मान पूर्वक अपना जीवन व्यतीत कर सके। इसलिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि का लाभ प्रदान कर कन्याओं का विवाह बिना किसी आर्थिक समस्याओं के कराया जा सके।

इस के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा गरीब परिवार की लड़कियों के विवाह हेतु 49,000 की राशि दी जा रही थी। जिसे बढ़ाकर अब 51,000 रुपए कर दिया गया है। अब से इस योजना के तहत सरकार द्वारा राज्य के राज्य की गरीब परिवार की कन्याओं की शादी के लिए 51 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।

लाडली बहना योजना

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
शुरू की गयी वर्ष 2016
इनके द्वारा शुरू की गयी मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा
लाभार्थी आर्थिक रूप से कमज़ोर
सहायता धनराशि 51000 रूपये
ऑफिसियल वेबसाइट http://mpvivahportal.nic.in/

Madhya Pradesh Kanya Vivah Yojana का उद्देश्य

जैसे की आप लोग जानते है कि बहुत से ऐसी लोग है जो आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण अपनी बेटी की शादी नहीं कर पाते तथा गरीब होने के कारण अपने परिवार की आर्थिक ज़रूरत को भी पूरा नहीं कर पाते इस समस्या पर ध्यान देते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इस मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024 को शुरू किया है इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बेटियों और विधवा महिलाओ की शादी के लिए 51 हज़ार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना। जिससे आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार अपनी बेटी की शादी अच्छे से कर सकते हैं।

एलआईसी कन्यादान पॉलिसी

सरकार
द्वारा दी जाने वाली धनराशि

  • नवदम्पति के खुशहाल जीवन तथा गृहस्थी की स्थापना के लिए 43000 रूपये का खर्च किया जायेगा।
  • इस योजना के तहत हर कन्या के विवाह संस्कार में लगने वाली सामग्री को खरीदने के लिए 5000 रूपये खर्च किया जायेगा।
  • सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था को कार्यक्रम की तैयारी के लिए प्रति कन्या 3000 रूपये का खर्च किया जायेगा।
  • इस तरह कुल 51, 000 रूपये की धनराशि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जायेगे।

MP Kanya Vivah Yojana के लाभ

  • इस योजना का लाभ राज्य के उन परिवारों की बेटियों को प्रदान किया जायेगा जो गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रही है। ऐसे परिवार की बेटी की शादी में सरकार की तरफ से आर्थिक मदद की जाएगी।
  • BPL परिवार की बेटी की शादी में सरकार 5,000 रुपये की एकमुश्त रकम देगी। यह रकम लड़की के नाम चेक या डिमांड ड्राफ्ट के जरिए दी जाएगी।
  • Madhya Pradesh Kanya Vivah Yojana 2024 के अंतर्गत राज्य के गरीब निराश्रित, निर्धन, जरुरत मंद परिवारों की बेटियों /विधवा महिलाओ /तलाकशुदा महिलाओ की शादी के लिए राज्य सरकार 51 हज़ार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
  • MP Kanya Vivah Scheme के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।इसलिए आवेदिका का बैंक अकाउंट होना चाहिए और बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

MP Kanya Vivah Yojana 2024 की पात्रता

  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत विवाह के समय लड़की की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए तथा वर की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
  • ऐसी परित्यक्ता महिला जो निराश्रित हो और स्वयं के पुनर्विवाह के लिये आर्थिक रुप से सक्षम न हो। इसके अलावा जिनका कानूनी रूप से तलाक हो गया हो वे भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
  • Kanya Vivah Yojana MP के तहत कन्या का नाम समग्र पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
  • लाभार्थी के अभिभावक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हो।

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) क्या है

मध्य प्रदेश कन्या शादी योजना 2024 के दस्तावेज़
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • कन्या का आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • समग्र आईडी
  • गरीबी रेख से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों का बीपीएल कार्ड
  • कन्या का पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?

  • सर्वप्रथम आवेदक को योजना की Official Website पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
मुख्यमंत्री
  • इस होम पेज पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा। इसके बाद आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम, पता, आधार नंबर, आयु आदि भरनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको सब्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।

MP Kanya Vivah Yojana में ऑफलाइन आवेदन कैसे करे ?

यदि आप MP Kanya Vivah Scheme 2024 के तहत ऑफलाइन आवेदन करना चाहते है तो आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा। एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को भरना होगा। इसके बाद आपको अपने एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अपने सभी दस्तावेज़ों को अटैच करके अपने नज़दीकी ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत /जनपद पंचायत में या फिर शहरी क्षेत्र में नगर निगम /नगर पालिका नगर परिषद के कार्यालय में जाकर जमा करना होगा।

MP

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में हितग्राहियो की सूची कैसे देखे ?

  • सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको हितग्राहियो की सूची का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प में से स्वीकृत हितग्राहियो की सूची का ऑप्शन दिखाई देगा।
MP
  • आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको पूछी गयी सभी जानकारी को भरना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको हितग्राहियो की सूची देखे के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आप सत्यापित लाभार्थियों की सूची देख सकते हैं।

MP Kanya Vivah Yojana भुगतान प्राप्त हितग्राहियों की सूची

  • सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको हितग्राहियो की सूची का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प में से भुगतान प्राप्त हितग्राहियों की सूची का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
MP
  • इस पेज पर आपको पूछी गयी सभी जानकारी को भरना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको हितग्राहियो की सूची देखे के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आप भुगतान प्राप्त हितग्राहियों की सूची देख सकते हैं।

टोल फ्री नंबर

अगर किसी व्यक्ति को आवेदन करने के कोई परेशानी आ रही है तो वह इस टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके अपनी परेशानी को हल कर सकते हैं।

  • सी.एम. हेल्पलाइन :181
  • निःशक्तों के लिए: 1800 233 4397
  • केन्‍द्र सरकार की दिव्‍यांगजन सूचना लाईन: 1800 233 5956
Helpline/Helpdesk Details
  • Sanket Bhondve (IAS)
    Mission Director
    Directorate of Social Justice
    सामाजिक न्‍याय संचालनालय
    1250, Tulsi Nagar
    1250, तुलसीनगर भोपाल (मध्‍य्प्रदेश)
    Bhopal (M.P.)
    फोन 0755- 2556916 फेक्स
    2552665