खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 – Khelo India Games Registration

Khelo India Youth Games की शुरुआत वर्ष 2018 में खेल मंत्री कर्नल राजयवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए की गयी है इस कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष जनवरी के महीने में किया जाता है। भारत देश के स्कूल तथा कॉलेज के बच्चे इस कार्यक्रम के हिस्सा ले सकते हैं। यह खेलो इंडिया यूथ गेम्स कार्यक्रम देश के युवाओ के बीच खेल को बढ़ावा देने के लिए और भारत देश को महान खेल राष्ट्र बनाने के मकसद से आरम्भ किया गया है । प्यारे दोस्तों आज हम आपको खेलो इंडिया यूथ गेम के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है अतः हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

Khelo

Khelo India Youth Games 2024

Khelo India Youth Games का पहला संस्करण 31 जनवरी 2018 में नयी दिल्ली के इंदिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम में किया गया था और दूसरा पुणे,महाराष्ट्र में 9 जनवरी से 20 जनवरी 2019 तक आयोजित किया गया तथा तीसरा खेलो इंडिया यूथ गेम 18 जनवरी से 30 जनवरी 2020 तक गुवाहाटी में आयोजित किया जायेगा। इस बार खेलों का आयोजन भारतीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI), ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) और असम को साझेदारी में मेजबान राज्य के रूप में किया जाएगा।इस कार्यक्रम का चौथा संस्करण वर्ष 2021 में आयोजित किया जायेगा। इन खेलों का आयोजन अगले साल होने वाले तोक्यो ओलंपिक के बाद पंचकुला में होगा।’खेलो इंडिया’ यूथ गेम्स के चौथे सत्र की मेजबानी हरियाणा करेगा।

Khelo India University Games

खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 Schedule

  • आरंभ होने की तिथि – 30th January 2023
  • समाप्त होने की तिथि – 11th February 2023
  • पूरा शेड्यूल देखने के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें

खेलो इंडिया केंद्र का राज्यवार विवरण

राज्य बजट कितने जिला में केंद्र खोले गए? केंद्रों की संख्या
महाराष्ट्र 3.60 करोड़ रुपए 30 36
मिजोरम 20 लाख रुपए 1 2
अरुणाचल प्रदेश 4.12 करोड़ रुपए 26 52
मध्य प्रदेश 40 लाख रुपए 4
कर्नाटक 3.10 करोड़ रुपए 31
मणिपुर 1.60 करोड़ रुपए 16
गोवा 20 लाख 2

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट

Khelo India Youth Games का उद्देश्य

भारत में खेल और खेल के विकास को बढ़ावा देने के लिए युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया कार्यक्रम शुरू किया गया है। केंद्र सरकार का इस खेलो इंडिया यूथ गेम को शुरू करने का उद्देश्य है कि स्कूलो और कॉलेज के बच्चो के हुनर को बढ़ाना और खेल टीम की भावना को विकसित करने में मदद करना। राष्ट्र के समग्र विकास के लिए खेल विकास बहुत महत्वपूर्ण है। खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 का उद्देश्य है कि जो बच्चे खेल में रूचि रखते है उनको खेल को दुनिया में अपना करियर बनाने का मौका देना। PM-WANI Yojana से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें

खेलो इंडिया यूथ गेम में आयोजित खेलो की सूची

एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, साइकिलिंग, शतरंज, फुटबॉल, जिमनास्टिक्स, हॉकी, हैंडबॉल, जूडो, कराटे, खो-खो, कबड्डी, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, भारोत्तोलन हैं।, वॉलीबॉल, कुश्ती और वुशू। खेलो इंडिया के तहत हर वर्ष 1000 बच्चो को चुना जायेगा। पिछले वर्ष 2018 में एथलिट बच्चे पहले ही चुने जा चुके है यह प्रतिस्पर्धा 23 जिलों में संचालित की जाएगी।इस योजना के शुरू होने से बच्चो की खेल के प्रति रूचि बढ़ेगी।

Statistics

Athletes 140497
Coaches 10535
Academies 1089

Khelo India Youth Game 2023 को निम्न में विभाजित किया है

  • वार्षिक खेल प्रतियोगिता
  • सामुदायिक कोचिंग विकास
  • स्कूल के बच्चो का शारीरिक
  • खेल का मैदान विकास
  • ग्रामीण और आदिवासी खेलो को बढ़ावा देना।
  • शांति और विकास के लिए खेल
  • विकलांग लोगो के बीच खेल को बढ़ावा देना।
  • राज्य स्तरीय खेलो भारत केंद्र
  • महिलाओ के लिए खेल

राज्यों में वितरित की गई धनराशि

राज्यों के नाम धनराशि
नागालैंड 5.30 करोड़
तेलंगाना 0.10 करोड़
उत्तर प्रदेश 43.43 करोड़
पुदुचेरी 3.00 करोड़
सिक्किम 3.40 करोड़
तमिल नाडु 4.00 करोड़
त्रिपुरा 0.70 करोड़
बिहार 0.40 करोड़
हिमाचल प्रदेश 2.50 करोड़
मणिपुर 9.30 करोड़
कर्नाटक 9.50 करोड़
मेघालय 0.70 करोड़
राजस्थान 11.36 करोड़
आसाम 8.42 करोड़
गुजरात 3.00 करोड़
केरल 4.00 करोड़
ओडिशा 0.89 करोड़
जम्मू और कश्मीर 15.84 करोड़
महाराष्ट्र 19.87 करोड़
मध्य प्रदेश 4.14 करोड़
हरियाणा 6.59 करोड़
अरुणाचल प्रदेश 40.41 करोड़
उत्तराखंड 1.00 करोड़

खेलो इंडिया यूथ गेम के लाभ तथा विशेषताएं

  • खेलो इंडिया यूथ गेम को वर्ष 2018 में खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा आरंभ किया गया था।
  • सन 2021 में KIYG का संचालन हरियाणा द्वारा किया जाएगा।
  • प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से विभिन्न स्कूल तथा कॉलेज के बच्चे हिस्सा लेते हैं।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम के माध्यम से देश के युवाओं के बीच खेल को बढ़ावा मिलेगा।
  • यूथ गेम की नोडल एजेंसी भारतीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया है।
  • इस योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के खेल होते हैं।
  • यूथ गेम हर साल होता है।
  • चयनित छात्रों को खेल कौशल के विकास के लिए स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाती है।
  • वह सभी युवा जो यूथ गेम में हिस्सा लेना चाहते हैं वह अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैंं।

Khelo India University Games

KIYG के ज़रूरी दस्तावेज़ (पात्रता )

  • जिन बच्चो की आयु 17 वर्ष से कम है वह अंडर 17 श्रेणी में खेल सकते हैं और जिनकी आयु 21 वर्ष से कम है और 17 वर्ष से अधिक है वह अंडर 21 वर्ग के खेल सकते हैं।
  • लाभार्थी किसी भी स्कूल का छात्र होना चाहिए
  • आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट पासबुक विवरण
  • जन्म प्रमाण पत्र स्कूल बोनफाइट प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 में रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

जो इच्छुक लाभार्थी Khelo India Youth Game 2023 में रजिस्ट्रेशन करना चाहते है वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे।

  • सर्वप्रथम आवेदक को खेल मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। Official Website पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
Khelo
  • इस होम पेज पर आपको प्रासंगिक लिंक दिखाई देगा इस लिंक पर क्लिक करे। इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको कंप्यूटर स्क्रीन पर एक फॉर्म देखेगा।
  • इस फॉर्म में पूछा गया सभी विवरण भरे। इसके बाद अपनी फोटो को अपलोड करे और नियम और शर्तो से सहमत हो।
  • फिर क्रिएट प्रोफाइल ऑप्शन पर क्लिक करे। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म का 2 पेज दिखाई देगा। अब इस फॉर्म में अपनी शैक्षिकता, दस्तावेज़ और बैंक खाते का विवरण भरे।
  • इसके बाद जारी रखे पर क्लिक करे इसके पश्चात् आपको पंजीकरण फॉर्म का अंतिम पृष्ट दिखाई देगा अब अपनी कीटिंग डिटेल्स और जानकारी भरे और अपना विवरण जमा करे।
  • फिर आप उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड की सहायता से अपनी प्रोफाइल में लॉगिन कर सकते हैं।

Helpline Number

हमने अपनी इस लेख के माध्यम से आप को Khelo India Youth Games से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर या फिर ईमेल आईडी के माध्यम से संबंधित विभाग से संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैंं। हेल्पलाइन नंबर तथा ईमेल आईडी कुछ इस प्रकार है।

  • Toll-Free Number- 18002085155
  • Landline Number- 011-40051166
  • Email Id- nsrs.kheloindia@gmail.com