LIC Dhan Sanchay Plan (865) – धन संचय पॉलिसी लाभ, पात्रता, Maturity

LIC Dhan Sanchay Plan 865 – भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी ही नहीं है बल्कि यह सबसे भरोसेमंद भी मानी जाती है। यही कारण है कि देश के लाखों लोगों की बीमा के लिए पहली पसंद एलआईसी है। एलआईसी समय-समय पर पॉलिसी धारकों के लिए नई पॉलिसी पेश करती रहती है। LIC ने पिछले महीने बीमा पॉलिसी पेश की है। जिसका नाम LIC Dhan Sanchay Plan हैं। धन संचय प्लान एक नॉन लिंक्ड, भागीदारी वाली बीमा योजना है। यह बीमा सुरक्षा के साथ-साथ बचत की सुविधा भी प्रदान करती है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से एलआईसी धन संचय प्लान से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

LIC

LIC Dhan Sanchay Plan 865

ग्राहकों के लिए एलआईसी समय-समय पर नए प्लान पेश करती रहती है। एक बार फिर से भारतीय जीवन बीमा (LIC) ने धन संचय प्लान के नाम से एक नई बीमा पॉलिसी लांच की है। निवेशकों के लिए यह स्कीम 14 जून 2022 से खोली गई है। इसका मतलब है कि 14 जून से आप इसमें निवेश कर सकते हैंं। LIC Dhan Sanchay Plan 865 के तहत पॉलिसी की अवधि के दौरान पॉलिसी धारक की मृत्यु होने पर धारक के परिवार को वित्तीय सहायता मिलेगी। इसके अलावा मैच्योरिटी के बाद यह पॉलिसी भुगतान अवधि के दौरान गारंटीड इनकम भी देती है। इस पॉलिसी के दौरान पॉलिसी धारकों को कई बेहतरीन फायदे मिल रहे हैं।

LIC Dhan Varsha Plan

एलआईसी धन संचय पॉलिसी के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम LIC Dhan Sanchay Plan
लांच की भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा
लाभार्थी देश के नागरिक
उद्देश्य पॉलिसी धारकों को गारंटीड बेनिफिट दिए जाएंगे
पॉलिसी की अवधि 5 से 15 साल के लिए ले सकते हैंं
श्रेणी केंद्र सरकारी योजनाएं
साल 2022
अधिकारिक वेबसाइट https://www.licindia.in/

5 से 15 साल के लिए ले सकते हैंं धन संचय प्लान

LIC धन संचय प्लान के लिए एलआईसी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, धन संचय प्लान की मच्योरिटी की तारीख के बाद पेमेंट के दौरान पॉलिसी धारकों को गारंटीड बेनिफिट दिए जाएंगे। धन संचय प्लान 5 साल से लेकर अधिकतम 15 साल तक के लिए है। इसके अलावा गारंटी टर्मिनल बेनिफिट्स का भी भुगतान किया जाएगा। धन संचय प्लान में लोन लेने की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही पैसे देकर आप राइट्स भी हासिल कर सकते हैंं। पॉलिसी प्लान के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में आर्थिक सहायता परिवार को उपलब्ध कराती है।

एलआईसी कन्यादान पॉलिसी

पॉलिसी में उपलब्ध 4 प्लान

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने धन संचय प्लान के तहत कुल 4 तरह के प्लान पेश किए हैं। प्लान A और B के तहत मृत्यु होने पर 3,30,000 रुपए का सम एश्योर्ड कवर मिलेगा। इसके अलावा प्लान C के तहत 2,50,000 रुपए का न्यूनतम सम एश्योर्ड कवर दिया जाएगा। वहीं प्लान D में पॉलिसी धारकों को 22,00,000 रुपए का सम एश्योर्ड कवर मिलेगा। LIC Dhan Sanchay Plan के अन्तर्गत अधिकतम प्रीमियम की लिमिट निश्चित नहीं की गई है।

LIC Dhan Sanchay Plan के लाभ एवं विशेषताएं

  • LIC धन संचय पॉलिसी एक गैर लिंक्ड, बजट और व्यक्तिगत लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है जो आपको सुरक्षा और बचत दोनों का लाभ देती है।
  • LIC Dhan Sanchay Plan को आप 5 से 15 साल की अवधि के लिए खरीद सकते हैंं इसमें आपको एक निश्चित इनकम बेनिफिट्स तो मिलता ही है साथ ही इनकम में बढ़ोतरी होने के साथ इनकम बेनिफिट में भी बढ़ोतरी होती है।
  • पॉलिसी प्लान के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में आर्थिक सहायता परिवार को उपलब्ध कराती है।
  • इस पॉलिसी में ग्राहकों को सिंगल प्रीमियम लेवल इनकम बेनिफिट्स और सिंगल प्लान का फायदा भी मिलता है।
  • आप इस प्लान के माध्यम से लोन की सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैंं।
  • एक्स्ट्रा पेमेंट करके आप इसके राइट्स का फायदा भी उठा सकते हैंं।
  • इस पॉलिसी को खरीदने के लिए आप एलआईसी की नजदीकी ब्रांच या सीधे अधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैंं।

एलआईसी धन संचय पॉलिसी लेने के लिए पात्रता क्या है?

एलआईसी (LIC) धन संचय योजना की पॉलिसी लेने के लिए पॉलिसी धारक की न्यूनतम आयु 3 वर्ष, जबकि ऑप्शन A और ऑप्शन B के लिए 65 वर्ष की आयु होनी चाहिए। तथा ऑप्शन D का लाभ प्राप्त करने के लिए पॉलिसी धारक की आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। यानी आयु समूह LIC धन संचय पॉलिसी में 3 साल से 40 साल तक निवेश कर सकते हैंं।

एलआईसी आम आदमी बीमा योजना

LIC Dhan Sanchay Plan 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?

LIC धन संचय प्लान का लाभ प्राप्त करने के लिए जो भी इच्छुक लाभार्थी इस योजना के तहत आवेदन करना चाहता है। तो उन्हे अपने नजदीकी एलआईसी ऑफिस एजेंट से संपर्क करना होगा। और वहां जाकर आपको बताना होगा। कि आप LIC धन संचय पॉलिसी में इन्वेस्ट करना चाहते हैं। तब एजेंट आपको LIC धन संचय पॉलिसी के टर्म बताएगा। आपको अपनी इच्छा अनुसार पॉलिसी का चुनाव करना होगा। फिर आपको अपनी सभी जानकारी और दस्तावेजों को एलआईसी एजेंट को देना होगा। जिसके बाद एजेंट द्वारा आपका आवेदन फॉर्म भरा जाएगा। इस प्रकार आप एलआईसी धन संचय प्लान से जुड़ जाएंगे। और एलआईसी धन संचय प्लान का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। अगर आप चाहे तो एलआईसी धन संचय पॉलिसी खरीदने के लिए सीधे अधिकारिक वेबसाइट www.licindia.in पर जाकर ऑनलाइन खरीद सकते हैंं।