एलआईसी जीवन उमंग योजना (945) क्या है, ऑनलाइन रिव्यू, विशेषताएं, लाभ

LIC Jeevan Umang Plan 845 – देश की सबसे बड़ी और पुरानी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम है। भारतीय जीवन बीमा निगम के देशभर में करोड़ो पॉलिसीहोल्डर है। LIC देश के हर वर्ग के लिए समय-समय पर नई स्कीम लेकर आती रहती है। ताकि नागरिकों को जीवन सुरक्षा प्रदान की जा सके। यदि आप अपने बुढ़ापे को सुरक्षित रखना चाहते हैं। और जीवन बीमा पॉलिसी में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए एलआईसी जीवन उमंग प्लान एक बेहतर पॉलिसी होगी। LIC जीवन उमंग प्लान में आप 100 साल की उम्र तक लाभ प्राप्त कर सकते हैंं। यदि आप कम निवेश में सालाना 36000 रुपए प्राप्त करना चाहते हैं तो आप एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी में निवेश कर सकते हैंं। जो आपको 100 साल की उम्र तक लाभ प्रदान करेगी। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से LIC Jeevan Umang Plan से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

LIC

LIC Jeevan Umang Plan 2023

LIC द्वारा शुरू की गई जीवन उमंग पॉलिसी एक खास एंडोमेंट प्लान है। जिसमें आपको इंश्योरेंस कवर के साथ ही कुछ साल बाद एक फिक्स्ड इनकम भी मिलने लगती है। LIC Jeevan Umang Plan में 90 दिन से लेकर 55 साल की आयु के लोग निवेश कर सकते हैंं। इस पॉलिसी के तहत पॉलिसी धारक को100 साल तक का लाइफ इंश्योरेंस कवर दिया जाता है। मैच्योर होने के बाद आपको इस पॉलिसी के तहत फिक्स रकम आपके खाते में हर साल आती रहेगी। और यदि पॉलिसी होल्डर की मृत्यु मैच्योर होने से पहले हो जाती है तो ऐसी स्थिति में उसके नॉमिनी को एकमुश्त राशि मिलती है। इस पॉलिसी के माध्यम से आप बुढ़ापे में पेंशन का लाभ उठा सकते हैंं। आपको इस पॉलिसी में इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत आयकर छूट मिलती है। इस पॉलिसी में पॉलिसी धारक को 2 लाख रुपए का सम एश्योर्ड मिलता है। एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी को 15 साल, 20 साल, 25 साल और 30 साल तक के लिए खरीद सकते हैंं।

एलआईसी कन्यादान पॉलिसी

एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम LIC Jeevan Umang Plan
लांच की गई भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा
लाभार्थी देश के नागरिक
उद्देश्य आजीवन लाइफ कवर प्रदान करना
पॉलिसी की अवधि 15 से 35 साल
श्रेणी केंद्र सरकारी योजना
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन

इस तरह मिलेगी 36,000 रूपए की पेंशन

LIC Jeevan Umang Plan में निवेश कर आप अपने बुढ़ापे को सुरक्षित कर सकते हैंं। जो आपको 100 साल की उम्र तक लाभ प्रदान करती है। आपको बता दें कि आप अपनी जरूरत के अनुसार इस पॉलिसी को जितने समय के लिए खरीदते हैं। इसके बाद आपको हर साल एक फिक्स्ड इनकम मिलती है। आपको लिए गए प्लान के अनुसार यह इनकम 100 साल की उम्र तक मिलेगी। आपको लिए गए प्लान का 8% सलाना के आधार पर मिलता है। यदि कोई व्यक्ति इस प्लान को 26 साल की आयु में 4.5 लाख रुपए का सम एश्योर्ड 30 वर्षों के लिए खरीदता है तो उस पॉलिसी धारक को 31वें साल से निवेश की गई राशि का 8% जो कि 36000 सालाना के हिसाब से इनकम के रूप में मिलने लगता है। यह रिटर्न पॉलिसी धारक को एक पेंशन के रूप में 100 साल की उम्र तक मिल सकता है। इसके अलावा हर साल का प्रीमियम 30वें साल में एकमुश्त मिल जाता है।

LIC के अन्य प्लान

एलआईसी आधार शिला योजना

एलआईसी आम आदमी बीमा योजना

LIC Jeevan Labh

LIC Jeevan Anand Policy

एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी की मुख्य विशेषताएं

  • एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी संपूर्ण जीवन बीमा पॉलिसी यानी 100 वर्षों के लिए है।
  • इस पॉलिसी के अंत में 8% बीमित राशि का भुगतान किया जाता है।
  • LIC Jeevan Umang Plan पेंशन के लिए उपयुक्त योजना है।
  • भुगतान किए गए प्रीमियम पर 80 C के तहत पॉलिसी धारक को आयकर से छूट दी जाती है।
  • पॉलिसी धारक को सरल रिवर्सनरी बोनस परिपक्वता या अकालघटित मौत पर दिया जाता है।
  • दुर्घटनाग्रस्त मौत, विकलांग लाभ, राइडर और टॉम राइडर जैसे लाभ भी इस योजना के तहत उपलब्ध होते हैं।

LIC Jeevan Umang Plan के लाभ

  • LIC जीवन उमंग पॉलिसी (टेबल नं.945) एक संपूर्ण जीवन बीमा पॉलिसी है जो पॉलिसी धारक को 100 वर्षों तक जीवन बीमा प्रदान करती है।
  • पॉलिसी धारक को जोखिम कवर पहले दिन से ही प्राप्त होता है यानी जब पॉलिसी खरीदी जाती है।
  • इस प्लान में पॉलिसी धारकों यह सुविधा भी उपलब्ध की जाती है।
  • LIC जीवन उमंग प्लान में पॉलिसी की अवधि के अंत तक जोखिम कवरेज प्राप्त होता है।
  • आयकर में कमी के लिए पॉलिसी के तहत भुगतान किए गए आय प्रीमियम पर इनकम टैक्स की धारा 80C के अंतर्गत करों से छूट तथा 10D के अंतर्गत परिपक्वता रिटर्न से छूट प्रदान की जाती है।
  • इस पॉलिसी के पहले अवैतनिक प्रीमियम की तारीख से 2 साल तक पॉलिसी पुनर्जीवित की जा सकती है।
  • यदि पॉलिसी के नियम और शर्तों से पॉलिसी धारक संतुष्ट नहीं है तो वह पॉलिसी लेने की अवधि से 15 दिनों के अंदर पॉलिसी वापस कर सकता है।
  • यदि पॉलिसी धारक 1 साल से पहले आत्महत्या करता है तो भुगतान की गई राशि का 80% पॉलिसी धारक के परिवार को वापस लौटाया जाता है।
  • पॉलिसी के तहत प्रीमियम भुगतान वार्षिक, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक और मासिक कर सकते हैंं।
  • प्रीमियम भुगतान मोड पर सालाना 2% छूट, अर्धवार्षिक पर 1% छूट, त्रैमासिक और मासिक पर शून्य छूट होती है।
  • भुगतान की अवधि इस पॉलिसी के तहत 15, 20, 25 और 30 साल की होती है।

एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी के लिए पात्रता

  • एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी प्लान खरीदने के लिए भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस पॉलिसी में 90 दिन से लेकर 55 साल की आयु के लोग निवेश कर सकते हैंं।
  • जीवन उमंग पॉलिसी में निवेश कर 100 साल तक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

LIC Jeevan Umang Plan खरीदने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मेडिकल हिस्ट्री
  • पैन कार्ड
  • आवेदन प्रपत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • राशन कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

LIC Jeevan Umang Plan में निवेश करने के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आप एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी में निवेश करना चाहते हैं। तो आपको इस पॉलिसी को लेने के लिए आवेदन करना होगा। आपको बता दें कि एलआईसी द्वारा Jeevan Umang Plan को लेने के लिए ऑनलाइन ऑप्शन नहीं दिया गया है। आप इस पॉलिसी को खरीदने के लिए अपने नजदीकी एलआईसी ब्रांच या फिर एलआईसी ऑफिसर से संपर्क कर सकते हैंं। आपको LIC ऑफिसर को बताना होगा कि आप एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी में निवेश करना चाहते हैं। ऑफिसर द्वारा आपको एक आवेदन फॉर्म दिया जाएगा। जिसे आप अपने टर्म अनुसार खरीदने के लिए आवेदन फॉर्म को भर सकते हैंं। LIC ऑफिसर आपसे आप की महत्वपूर्ण जानकारी एवं दस्तावेजों को लेगा। जिसके बाद आपको प्रीमियम की राशि ऑफिसर के पास जमा करनी होगी। इस प्रकार आप एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी में निवेश कर सकते हैंं।