LPG Aadhaar Card Link

LPG Link Aadhaar Card – जैसा कि आप सभी जानते है कि एलपीजी सिलेंडर हर भारतीय किचन की जरूरत है। और भारत सरकार द्वारा लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) पर सब्सिडी दी जा रही है। लेकिन इस सब्सिडी का फायदा लेने के लिए आधार कार्ड को एलपीजी कनेक्शन से लिंक करना जरूरी है। अगर आपने अपने एलपीजी गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है। तो आप हमारी इस आर्टिकल के माध्यम से LPG Aadhaar Card Link आसानी से कर सकते हैंं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से आधार कार्ड से एलपीजी गैस कनेक्शन को लिंक करने से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसलिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। तो आईए जानते हैं एलपीजी गैस कनेक्शन से आधार कार्ड लिंक करना क्यों है जरूरी।

LPG

एलपीजी गैस कनेक्शन से आधार कार्ड लिंक करने के बारे में जानकारी

देश में लाखों लोग अभी भी ऐसे हैं जो खाना पकाने के लिए अन्य तरीके से निर्भर रहते हैं। खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग यह लोग पारंपरिक तरीके से मिट्टी के चूल्हे पर खाना पकाने के लिए निर्भर है। इस तरह से खाना पकाना न सिर्फ परेशानी होती हैं बल्कि स्वास्थ्य पर भी हानिकारक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी एलपीजी सिलेंडर नहीं खरीद पाते हैं। इसलिए भारत सरकार द्वारा एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। ताकि एलपीजी सिलेंडर खरीदने में मदद की जा सके। लेकिन इसका फायदा लेने के लिए सभी को अपने आधार कार्ड को एलपीजी कनेक्शन से लिंक करना होता है।

LPG गैस सिलेंडर आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है। क्योंकि सब्सिडी की राशि सीधे आपके बैंक खाते में आती है। इसलिए जरूरी है कि आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते के साथ लिंक हो। अगर आपका एलपीजी गैस कनेक्शन आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो आप इस आर्टिकल के माध्यम से ऑनलाइन या ऑफलाइन LPG Link Aadhaar Card से कर सकते हैंं।

घर बैठे यूएएन नंबर से आधार कार्ड लिंक करें

बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक करें

राशन कार्ड आधार कार्ड लिंक करें

पैन आधार कार्ड से लिंक करें

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करें

LPG Aadhaar Card Link करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

जब आप अपने आधार कार्ड को एलपीजी से लिंक करते हैं तो आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है जो कि कुछ इस प्रकार है।

  • गैस कनेक्शन जिस व्यक्ति के नाम पर है। उसी के आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए साथ ही नंबर भी चालू होना चाहिए।

एलपीजी गैस कनेक्शन से आधार कार्ड लिंक ऑनलाइन कैसे करें?

अगर आप अपने आधार कार्ड से एलपीजी को लिंक करवाना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर आसानी से कर सकते हैंं।

एलपीजी
  • इसके बाद आपको सेल्फ सीडिंग पोर्टल पर जाना होगा।
  • अब आपको पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा। जैसे आपका नाम, जिला, राज्य आदि।
  • इसके बाद आपको बेनिफिट टाइप में एलपीजी का चयन करना होगा।
  • अब आपको गैस कंपनी का चयन करना होगा। आपके सामने गैस डिस्ट्रीब्यूटर की लिस्ट आ जाएगी।
  • इसमें से आपको अपने डिस्ट्रीब्यूटर का चयन करना होगा।
  • अब आपको गैस कनेक्शन नंबर, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको ओटीपी भेजें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। जिसे आपको OTP बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी आधार को गैस कनेक्शन से लिंक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • जिसकी सूचना आपको आधार लिंक से संबंधित मोबाइल नंबर और ईमेल पर मिल जाएगी।

डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से ऑफलाइन LPG to Aadhaar Card Link कैसे करें?

अगर आप अपने एलपीजी कनेक्शन को ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आधार कार्ड से लिंक करना चाहते हैं तो उसके लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से LPG आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको अपने एलपीजी को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए BPCL, HPCL या IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको वेबसाइट से सब्सिडी फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट लेना होगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म को अपने एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के ऑफिस में जाकर गैस कनेक्शन से आधार को लिंक करने के लिए जमा कर देना होगा।