Mahtari Vandana Yojana Form 2024, PDF Download। महतारी वंदन योजना फॉर्म कैसे भरें

Mahtari Vandan Yojana Form – छत्तीसगढ़ में महिलाओं के उत्थान हेतु मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना की तर्ज पर 31 जनवरी 2024 को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने महतारी वंदना योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत राज्य की सभी विवाहित एवं पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यानी कि हर साल महिलाओं को 12,000 रुपए की आर्थिक सहायता का लाभ दिया जाएगा। अगर आप भी छत्तीसगढ़ राज्य की निवासी है और महतारी वंदन योजना का लाभ उठाना चाहती है तो आपको महतारी वंदन योजना फॉर्म भरना होगा।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से महतारी वंदन योजना फॉर्म कैसे भरें से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन कर हर महीने 1000 की आर्थिक सहायता राशि का लाभ प्राप्त कर सके। तो आईए जानते हैं कि Mahtari Vandan Yojana Form 2024 भरने के लिए पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज क्या है?

5th February Latest Update:- छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के आवेदन फॉर्म भरना शुरू हुए

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतरीयूमन योजना के लिए आवेदन फॉर्म भरने शुरुआत कर दी गई है ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन करने की शुरुआत 5 फरवरी 2024 से है पंजीकरण फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है इसके पश्चात 21 फरवरी को अंतिम सूची जारी की जाएगी अन्य जानकारी हमने नीचे इस आर्टिकल में प्रदान की है

Mahtari

Mahtari Vandan Yojana Form 2024

विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में महतारी वंदना योजना को लागू करने का दावा किया था जिससे बुधवार यानी 31 जनवरी 2024 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी गई है। इस योजना के तहत राज्य में विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह वित्तीय सहायता दी जाएगी। यानी कि हर साल महिलाओं को 12,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

इस योजना का लाभ न केवल विवाहित महिलाओं को दिया जाएगा बल्कि राज्य की विधवा, परित्यक्ता महिला भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगी। यह योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा जिससे उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना

महतारी वंदन योजना फॉर्म 2024 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Mahtari Vandan Yojana Form
योजना का नाम महतारी वंदन योजना
शुरू की गई मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा
लाभार्थी राज्य की विवाहित महिलाएं
उद्देश्य महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि हर महीने 1,000 यानी 12,000 रुपए सालाना
राज्य छत्तीसगढ़
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in

महतारी वंदन योजना की मुख्य तिथि

ऑनलाइन एवं ऑफलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत 5 फरवरी 2024
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024
अनंतिम सूची जारी 21 फरवरी 2024
अनंत्यम सूची पर आपत्ति दर्ज करने की तिथि 21 से 25 फरवरी तक
आपत्ति का निराकरण 26 से 29 फरवरी तक
अंतिम सूची का प्रकाशन 1 मार्च 2024
स्वीकृति पत्र 5 मार्च 2024
हितग्राही को राशि ट्रांसफर 8 मार्च 2024

Mahtari Vandan Yojana का उद्देश्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा महतारी वंदन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को शीर्षक बनाना और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है। इसके अलावा महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असमानता, जागरूकता की कमी होने के फलस्वरूप समाज में महिलाओं के विरुद्ध भेदभाव को समाप्त करना है ताकि इस योजना से महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक स्वावलंबन को भी बढ़ावा दिया जा सके। सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके जीवन स्तर में सुधार किया जा सकेगा।

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड नवीनीकरण

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा महतारी वंदन योजना को शुरू करने की मंजूरी दी गई है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार करने के लिए प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।
  • इस योजना के तहत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के संचालन हेतु 1200 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • इस योजना के तहत महिलाएं आवेदन फॉर्म भर आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त कर सकती है।
  • यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाएगी।
  • अब महिलाएं अपनी छोटी से छोटी जरूरत को आसानी से पूरा कर सकेगी।
  • Mahtari Vandan Yojana के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग महिलाएं अपने स्वास्थ्य, निजी खर्च तथा उद्योग के लिए कर सकेगी।
  • यह योजना महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करेगी।

Mahtari Vandan Yojana Form के लिए पात्रता

महतारी वंदन योजना फॉर्म भरने हेतु निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा जो कि कुछ इस प्रकार है।

  • आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत विवाहित महिलाएं जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो वह इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • विवाहित महिलाओं के अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्यागता महिला भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र होगी।
  • लाभार्थी महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

महतारी वंदन योजना फॉर्म के लिए आवश्यक दस्तावेज

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना फॉर्म भरने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेजों को होना आवश्यक है।

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना

महतारी वंदन योजना फॉर्म 2024 कैसे भरें?

अगर आप महतारी वंदन योजना की पात्रता को पूरा करती है तो इस योजना का लाभ उठा सकती है जिसके लिए आपको आवेदन करना होगा। फिलहाल अभी सरकार द्वारा इस योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं की गई है इसलिए आप ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से महतारी वंदन योजना आवेदन फॉर्म भर सकती है। महतारी वंदन योजना आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  • सबसे पहले आपको महतारी वंदन योजना आवेदन फॉर्म भरने के लिए पंचायत भवन, ब्लॉक या महिला एवं बाल विकास कार्यालय जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको महतारी वंदन योजना आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म संबंधित कार्यालय में जमा कर देना होगा। और रसीद प्राप्त करनी होगी।
  • आवेदन के सत्यापित होने पर आपके बैंक खाते में हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि भेजी जाएगी।
  • इस प्रकार आप महतारी वंदन योजना आवेदन फॉर्म भर सकती है।

Mahtari Vandana Yojana Form PDF Download KaiseKare

  • महतारी वंदना योजना फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
  • वेबसाइट का होम पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा
  • अब आपको होम पेज पर मौजूद आवेदन फार्म के ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने आवेदन फार्म की पीडीएफ खुल जाएगी
  • वहां से आपको डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • क्लिक करने के पश्चात आवेदन फार्म आपकी डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा
  • इस प्रकार आप आसानी से महतारी वंदना योजना फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैंं

Mahtari Vandan Yojana Form PDF Download Link

आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए – यहां क्लिक करें

FAQs

महतारी वंदन योजना क्या है? छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु महतारी वंदन योजना को शुरू किया गया है। Mahtari Vandan Yojana को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कब मंजूरी दी गई? Mahtari Vandan Yojana को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 31 जनवरी 2024 को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को कितने रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी? छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। महतारी वंदन योजना फॉर्म कैसे भरें? Mahtari Vandan Yojana Form भरने की जानकारी ऊपर आर्टिकल में दी गई है जिसकी सहायता से इस योजना का लाभ उठा सकती है।