Mera Ration Card App। मेरा राशन एप्प डाउनलोड कैसे करें, इस्तेमाल देखें

Mera Ration App – देश के श्रमिक और उनके परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उनके उत्थान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा श्रमिकों को राशन संबंधी सहायता प्रदान करने के लिए वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत मेरा राशन एप्प को लॉन्च किया गया है। इस एप्प के माध्यम से देश के सभी प्रवासियों मजदूरों को लाभ प्राप्त होगा। Mera Ration App का उपयोग वन नेशन वन राशन कार्ड धारक कर सकते हैंं। सभी राशन कार्ड धारक मिलने वाली राशन संबंधी सभी जानकारी को अपने मोबाइल फोन में इस एप्प के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैंं। Mera Ration App का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको अपने मोबाइल फोन में इस एप्प को डाउनलोड करना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मेरा राशन एप्प से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Mera

Mera Ration App क्या है?

मेरा राशन एप्प को एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना के तहत लॉन्च किया गया है। इस एप्प के माध्यम से आप कहीं भी कभी भी अपने मोबाइल फोन में एप्प को इंस्टॉल कर राशन संबंधी लाभ प्राप्त कर सकते हैंं। इसका संचालन खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। मेरा राशन एप्प को विशेष रूप से श्रमिक नागरिकों को लाभ प्रदान करने के लिए लॉन्च किया गया है क्योंकि रोजगार की वजह से श्रमिक को पलायन करना होता है। वह इस एप्प के माध्यम से कहीं भी राशन सामग्री को कम दाम पर प्राप्त कर सकते हैंं। केंद्र सरकार द्वारा Mera Ration App को सभी राज्यों में लॉन्च किया गया है। इस एप्प को हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध किया गया है। मेरा राशन एप्प का लाभ उन सभी श्रमिकों को प्राप्त होगा जो वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करते रहे हैं। Mera Ration App को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर घर बैठे ही राशन कार्ड पर मिलने वाली सभी राशन संबंधी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैंं।

Free Ration Card Apply

मेरा राशन एप्प के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Mera Ration App
लॉन्च किया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
योजना का नाम वन नेशन वन राशन कार्ड योजना
मंत्रालय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
लाभार्थी ओएनआरसी का लाभ लेने वाले नागरिक
उद्देश्य राशन संबंधी जानकारी को ऑनलाइन प्रदान करना
लाभ राशन संबंधी सभी सुविधाओं को एप्प के माध्यम से चेक करना
साल 2023
डाउनलोड करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
एप्प लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nic.onenationonecard&hl=en_GB

Mera Ration App का उद्देश्य

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मेरा राशन कार्ड एप्प को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य सभी श्रमिक नागरिकों को राशन कार्ड पर मिलने वाली राशन संबंधी जानकारी को ऑनलाइन प्रदान करना है। इस ऐप के माध्यम से प्रवासी मजदूरों को लाभ प्राप्त होगा। क्योंकि ज्यादातर श्रमिक मजदूर को रोजगार प्राप्त करने हेतु पलायन करना होता है। ऐसी स्थिति में मजदूरों को अधिक से अधिक लाभ प्रदान करने के लिए एवं उनके परिवार का पालन पोषण करने की समस्या को दूर करने के लिए वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत मेरा राशन एप्प को शुरू किया गया है ताकि वह सभी लाभार्थी जो वन नेशन वन राशन कार्ड योजना से जुड़े हुए हैं वे सभी मेरा राशन कार्ड एप्प से मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सके। इस एप्प के माध्यम से श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और श्रमिक आत्म निर्भर बन सकेंगे।

आत्मनिर्भर भारत अभियान

मेरा राशन एप्प से मिलने वाले लाभ

  • मेरा राशन एक के माध्यम से लाभार्थी अपना रजिस्ट्रेशन कहीं से भी करवा सकते हैंं।
  • देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के राशन कार्ड धारकों का मेरा राशन कार्ड एप्प पर डाटा जोड़ा गया है।
  • उम्मीदवार को राशन संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए दुकानदारों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • इस एप्प के माध्यम से कोई भी नागरिक धोखाधड़ी से राशन नहीं ले सकेगा।
  • लाभार्थी लेनदेन संबंधी जानकारी इस एप्प पर प्राप्त कर सकते हैंं।
  • देश के प्रवासी मजदूर को अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए किसी समस्या का सामान नहीं करना पड़ेगा।
  • जो लोग वन नेशन वन राशन कार्ड योजना से जुड़े हुए हैं वह सभी मेरा राशन कार्ड एप्प से मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैंं।
  • लाभार्थी मेरा राशन एप्प में पिछले महीना का लेन-देन की चेक कर सकते हैंं।
  • सभी प्रवासी उम्मीदवार अपने आसपास की राशन की दुकान आसानी से चेक कर सकते हैंं।
  • Mera Ration App के माध्यम से प्रवासी मजदूरों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त होगा।
  • इस एप्प के माध्यम से श्रमिक का विकास हो सकेगा और आत्मनिर्भर बनेंगे।

Mera Ration App कैसे डाउनलोड करें?

  • मेरा राशन मोबाइल एप्प डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको सर्च बॉक्स में Mera Ration टाइप करना होगा।
  • अब आपके सामने एक लिस्ट खुलकर आ जाएगी। जिसमें आपको Mera Ration पर क्लिक करना होगा।
Mera
  • अब आपको Installके ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही यह एप्प आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड हो जाएगा।
  • सफलतापूर्वक एप्प डाउनलोड होने के बाद आप अपना रजिस्ट्रेशन कर इस एप्प का लाभ उठा सकते हैंं।
  • इस प्रकार आप आसानी से मेरा राशन एप्प डाउनलोड कर सकते हैंं।

मेरा राशन मोबाइल एप्प में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में मेरा राशन मोबाइल एप्प डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको एप्प होने के बाद हिंदी एवं अंग्रेजी का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • जिसमें आपको अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करना होगा।
मेरा
  • अब आपको Registration का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने राशन कार्ड नंबर दर्ज करने का ऑप्शन आएगा।
  • आपको यहां अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज कर Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने राशन कार्ड संबंधित जानकारी आ जाएगी।
  • इस पेज पर आप आवेदक परिवार के सदस्य की जानकारी को चेक कर सकते हैंं।
  • आपको इस पेज पर अपने स्टेट, माइग्रेशन डेट, माइग्रेशन स्थान आदि दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक मैसेज आएगा।
  • जिसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

Mera Ration App में अपनी पात्रता कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में मेरा राशन एप्प डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको खुला पेज पर अपनी भाषा का चयन करना होगा।
  • अब आपको होम स्क्रीन पर Know Your Entitlement के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने राशन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर में से किसी एक को दर्ज करना होगा।
  • अब आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने संबंधित जानकारियां जाएगी।
  • अब आप इस पेज पर अपनी पात्रता संबंधी जानकारी चेक कर सकते हैंं।

मेरा राशन एप्प से अपने आसपास की दुकान कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में Mera Ration App पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको होम स्क्रीन पर Nearby Ration Shops के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने सभी राशन की दुकानों की लोकेशन आ जाएगी।
  • इसमें आप अपने आसपास की राशन की दुकान को देख सकते हैंं।

Mera Ration App में लॉगिन कैसे करें?

  • मेरा राशन एप्प में लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल मे एप्प को ओपन करना होगा।
  • इसके बाद आपको होम स्क्रीन पर Login का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उसे पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लोगों डीटेल्स दर्ज करने के लिए नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको मांगी गई जानकारी दर्ज करने होगी।
  • अब आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।