यूपी मिशन शक्ति 3.0 – Mission Shakti UP लाभ, विशेषता व कार्यान्वयन प्रक्रिया

UP Mission Shakti 3.0 – जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं हमारे समाज में आज भी महिलाओं को लेकर नकारात्मक सोच रखी जाती है। इस सोच में बदलाव करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान का संचालन किया जाता है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की योजनाएं भी संचालित की जाती है। आज हम आपको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जिसका नाम यूपी मिशन शक्ति 3.0 है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण किया जाएगा। इस लेख को पढ़कर आपको इस योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जैसे कि इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तों यदि आप यूपी मिशन शक्ति 3.0 से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

UP

UP Mission Shakti 3.0

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ सन 2020 में किया गया था। इस योजना को प्रदेश की महिलाओं एवं बेटियों को सवालंबी एवं सुरक्षित बनाने के लिए आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से विभिन्न प्रकार के जागरूकता एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम का संचालन किया जाता है जिससे कि महिलाओं को उनके अधिकारों से संबंधित जानकारी पहुंचाई जा सके। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में इस योजना को लांच किया गया था। इस योजना के पहले चरण को लांच करते समय इस योजना को दो भागों में विभाजित किया गया था। जोकि मिशन शक्ति एवं ऑपरेशन शक्ति था।

  • मिशन शक्ति अभियान का फोकस महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक करने पर था एवं ऑपरेशन शक्ति का फोकस उन लोगों को सजा दिलाने पर था जिन्होंने महिलाओं के साथ कोई दुर्व्यवहार या अपराध किया है। अब सरकार द्वारा इस योजना का तीसरा चरण आरंभ किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ 21 अगस्त 2021 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में होगा।
  • इस मौके पर इस योजना के पहला एवं दूसरे चरण में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 47 जिलों की 75 महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उपस्थित होंगी।

BC सखी योजना

यूपी मिशन शक्ति के बारे में जानकारी

योजना का नाम UP Mission Shakti
किसने आरंभ की उत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थी उत्तर प्रदेश की महिलाएं
उद्देश्य महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना
आधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें
साल 2022
राज्य उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति अभियान 3.0 में दिए जाने वाली कुछ मुख्य लाभ

UP Mission Shakti 3.0 के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री निरीक्षक महिला पेंशन योजना के 29.68 लाख महिलाओं के खाते में 451 करोड रुपए की राशि हस्तांतरित की जाएगी। इसी के साथ 1.73 लाख से अधिक नए लाभार्थियों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला की 1.55 लाख बेटियों के खाते में इस कार्यक्रम में 30.12 करोड रुपए हस्तांतरित किया जाएंगे। इसके अलावा 59 ग्राम पंचायत भवनों में मिशन शक्ति कक्ष की शुरुआत भी की जाएगी। तीसरे चरण में महिलाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। इस कार्यक्रम में महिला बीट पुलिस अधिकारियों की तैनाती भी की जाएगी। इसके अलावा 84.79 करोड रुपए की लागत से 1286 थानों में पिंक टॉयलेट का निर्माण भी किया जाएगा। महिला बटालियन के लिए 2982 पदों पर विशेष भर्ती भी की जाएगी। इसके अलावा इस कार्यक्रम में सभी पुलिस लाइन में बालवाड़ी क्रोच की स्थापना भी की जाएगी।

मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना

मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु प्रतिबद्ध आपकी सरकार… ‘मिशन शक्ति’ के तीसरे चरण का शुभारंभ… #सशक्त_नारी_समर्थ_प्रदेश https://t.co/oLL9nbnYpC — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 21, 2021

मिशन शक्ति अभियान 3.0 का उद्देश्य

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। इस अभियान के माध्यम से विभिन्न प्रकार के जागरूकता एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम का संचालन किया जाता है। जिससे कि प्रदेश की महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक बनाया जा सके। इस अभियान को प्रदेश के 75 जिलों में आरंभ किया गया था। इस योजना की संचालन की अवधि 6 महीने निर्धारित की गई थी। जिसके अंतर्गत इस योजना के दो चरण में विभाजित किया गया है जो कि UP Mission Shakti 3.0 एवं ऑपरेशन शक्ति है। मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य देश की महिलाओं को अपने अधिकारों को लेकर जागरूक करना है एवं ऑपरेशन शक्ति के अंतर्गत उन लोगों को सजा देने का प्रावधान है जिन्होंने महिलाओं के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार या अपराध किया है। अब इस योजना का तीसरा चरण लांच किया गया है।

यूपी गौशाला योजना

UP Mission Shakti 3.0 के लाभ तथा विशेषताएं

  • यूपी मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सन 2020 में किया गया था।
  • इस योजना को प्रदेश की महिलाओं एवं बेटियों को स्वलंबी एवं सुरक्षित बनाने के लिए आरंभ किया गया था।
  • इस योजना के माध्यम से विभिन्न प्रकार के जागरूकता एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम का संचालन किया जाता है जिससे कि महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित रखा जा सके।
  • प्रदेश के सभी 75 जिलों में इस योजना को लांच किया गया था।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अब इस योजना का तीसरा चरण आरंभ होने जा रहा है।
  • UP Mission Shakti 3.0 के तीसरे चरण का शुभारंभ 21 अगस्त 2021 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में होगा।
  • इस मौके पर इस योजना के पहले एवं दूसरे चरण में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 47 जिलों की 75 महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
  • इस कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी उपस्थित होंगी।
  • मिशन शक्ति अभियान 3.0 के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री निरीक्षक पेंशन योजना की 29.68 लाख महिलाओं के खाते में ₹451 की राशि हस्तांतरित की जाएगी।
  • 1.73 लाख से अधिक नए लाभार्थियों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा।
  • मुख्यमंत्री सुमंगला योजना की 1.55 लाख बेटियों के खाते में इस कार्यक्रम के दौरान 30.12 करोड रुपए हस्तांतरित किए जाएंगे।
  • प्रदेश की 59 ग्राम पंचायत भवनों में मिशन शक्ति कक्ष की भी शुरुआत की जाएगी।
  • इस योजना के तीसरे चरण के माध्यम से रोजगार को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।
  • इस कार्यक्रम में महिला बीट पुलिस अधिकारी की तैनाती भी की जाएगी।
  • 84.79 करोड़ रुपए की लागत से 1286 थानों में पिंक टॉयलेट का निर्माण भी किया जाएगा।

UP Mission Shakti 3.0 की पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आवेदक उत्तर प्रदेश की स्थाई निवासी होने चाहिए।
  • आवेदक महिला होनी चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

Free Scooty Yojana

यूपी मिशन शक्ति 3.0 आवेदन प्रक्रिया

यदि आप यूपी मिशन शक्ति 3.0 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अभी कुछ समय इंतजार करना होगा। सरकार द्वारा अभी केवल इस योजना की घोषणा की गई है। जल्द सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। जैसे ही सरकार द्वारा आवेदन से संबंधित कोई भी जानकारी प्रदान की जाएगी हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से जरूर बताएंगे। तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख से जुड़े रहे।