MP BJP Sankalp Patra- – 2700 में गेहूं, 3100 में धान, 12वीं तक मुफ्त शिक्षा, गरीबों को राशन, पक्का मकान

MP BJP Sankalp Patra – मध्य प्रदेश राज्य में सियासी पारा हाई है। विधानसभा चुनाव के लिए सूबे में 17 नवंबर को वोटिंग होनी है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश के लिए शनिवार 11 नवंबर को घोषणा पत्र जारी किया गया है। जिसमें राज्य के सभी आय वर्ग जाति के लोगों के कल्याण हेतु कई अहम घोषणाएं की गई है। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। इस घोषणा पत्र का नाम मोदी की गारंटी, भाजपा का भरोसा मध्य प्रदेश संकल्प पत्र 2024 रखा गया है। अगर आप भी मध्य प्रदेश के नागरिक और जानना चाहते हैं कि MP BJP Sankalp Patra में क्या-क्या अहम घोषणाएं की गई है। तो उसके लिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मध्य प्रदेश बीजेपी घोषणा पत्र और पीएम मोदी की गारंटी से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

MP

MP BJP Sankalp Patra 2024

मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव के मद्दे नजर रखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया है। संकल्प पत्र जारी करने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बयान जारी कर कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पर जारी हो रहा है। और हमने जो कहा वह किया। बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो घोषणा पत्र को एक समृद्ध और विकसित मध्य प्रदेश का और जनता के कल्याण का रोड मैप मानती है। हमारी पार्टी का सबसे बड़ा मकसद गरीबों का कल्याण करना है। और यह संकल्प जनता के आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर पूरा किया गया है। जिसमें कुछ पन्ने ही नहीं बल्कि वादों को पूरा करने की गारंटी दी गई है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने पहले जो वादे किए वह पूरे किए हैं और अब हम जो कह रहे हैं वह भी पूरा करेंगे। क्योंकि हम ही हैं जो कहते हैं वह पूरा करते हैं। संकल्प पत्र मध्य प्रदेश को आगे ले जाने वाला हमारा विजन है।

मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना

भाजपा का भरोसा मध्य प्रदेश संकल्प पत्र 2024 में रखे गए 10 प्रमुख संकल्प

भाजपा का भरोसा मध्य प्रदेश संकल्प पत्र 2023 जारी किया गया है। जिसमें में 10 प्रमुख संकल्प रखे गए हैं जिनका विवरण नीचे दिया गया है।

  1. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का क्रियान्वयन 5 वर्षों के लिए जारी रहेगा। जिसके माध्यम से गरीब परिवारों को राशन के साथ रियायती दर पर दाल, सरसों का तेल व चीनी प्राप्त होगी।
  2. मध्य प्रदेश के सभी बेघर परिवारों को घर मिल सके। इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही मुख्यमंत्री जन आवास योजना शुरू की जाएगी।
  3. मध्य प्रदेश की लाडली बहनों का आर्थिक सहायता के साथ पक्का मकान भी उपलब्ध कराया जाएगा।
  4. किसानों से 2700 प्रति क्विंटल पर गेहूं एवं 3100 प्रति क्विंटल धान की खरीद की जाएगी।
  5. किसान सम्मन निधि और किसान कल्याण योजना के लाभार्थियों को सालाना 12,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  6. तेंदूपत्ता संग्रह पर प्रति बोरा दर 4,000 रुपए देना सुनिश्चित करेंगे।
  7. राज्य के गरीब परिवारों के सभी छात्रों के लिए 12वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी।
  8. सरकारी स्कूलों में मिड डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता भी मिलेगा।
  9. IIT और AIIMS की तर्ज पर मध्य प्रदेश में इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी और मध्य प्रदेश इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस स्थापित किया जाएगा।
  10. प्रत्येक परिवार में कम से कम एक रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

मोदी की गारंटी मतलब हर गारंटी पूरी होने की गारंटी!

भारतीय जनता पार्टी, मध्य प्रदेश के “संकल्प पत्र” के प्रमुख संकल्प। #भाजपा_पर_भरोसा pic.twitter.com/spyQNCObzF — BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) November 11, 2023

लाडली बहना आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में नाम देखें

संकल्प पत्र में पीएम मोदी ने दी ये गारंटी

  • 15 लाख ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देखकर लखपति बनाएंगे।
  • लाडली लक्ष्मियों को जन्म से लेकर 21 वर्ष तक 2 लाख रुपए का लाभ दिया जाएगा।
  • गरीब परिवार की सभी छात्राओं को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा का लाभ मिलेगा।
  • पीएम उज्ज्वला योजनाएवं लाडली बहना योजना की लाभार्थियों को 450 में सिलेंडर दिया जाएगा।
  • जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए अगले 5 वर्षों में स्वास्थ्य, शिक्षा,सामाजिक सशक्तिकरण पर 3 लाख करोड़ रुपए खर्च करेंगे।
  • एसटी ब्लॉक में एकलव्य विद्यालय और एसटी बहुल जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।
  • 13 संस्कृति लोकों का भव्य निर्माण होगा।
  • 6 नए एक्सप्रेस वे का निर्माण विधि एक्सप्रेस वे, नर्मदा, अटल प्रगति, मालवा निर्माण, बुलंदनखंड एवं मध्य भारत विकास पथ का निर्माण करेंगे।
  • 80 रेलवे स्टेशनों के आधुनिकरण के साथ वंदे मेट्रो, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और रीवा, सिंगरौली और शहडोल में हवाई अड्डे बनाए जाएंगे।
  • स्वास्थ्य व्यवस्था बनाने के लिए 20 करोड़ रुपए के निवेश से स्वास्थ्य व्यवस्था हाइटेक, हॉस्पिटल और आईसीयू में बिस्तरों की संख्या दुगनी होगी।