MP Kisan App की सहायता से किसान अपनी गिरदावरी खुद कर सकेंगे

MP Kisan App – किसानों के सामने खेती किसानी के दौरान समस्याएं आती रहती है। कभी किसानों को प्राकृतिक आपदाओं की मार पड़ती है तो कभी भूमि विवाद को लेकर जैसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के जीवन को आसान बनाने के लिए एक ऐसा ऐप विकसित किया गया है जिसकी सहायता से किसान अपनी गिरदावरी खुद कर सकेंगे। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी किसान ऐप 2024 की शुरुआत की गई है।

MP Kisan App के माध्यम से किसानों को फसलों के बीमा को लेकर सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। किसान गिरदावरी ऐप की सहायता से कृषक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं में पंजीयन कर सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से एमपी किसान ऐप 2023 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे और आपको बताएंगे कि कैसे आप इस ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैंं।

"

MP Kisan App 2024

किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए राजसव विभाग मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक ऐप लॉन्च किया गया है। जिसका नाम एमपी किसान ऐप 2023 हैं। एमपी किसान ऐप के माध्यम से आप अपने खेत की जानकारी, खसरा, खतौनी एवं नक्शे की प्रतिलिपि घर बैठे प्राप्त कर सकते हैंं। इसके अलावा आप MP Kisan App के माध्यम से बोई गई फसलों की स्वघोषणा और शासन द्वारा समय-समय पर किसानों को लेकर खेती के लिए जारी की गई सलाह भी हासिल कर सकते हैंं। इस ऐप के माध्यम से खाता नंबर को आधार नंबर द्वारा भी लिंक कर सकते हैंं। साथ ही किसानों को इस ऐप के माध्यम से फसल हानि होने पर मुआवजा, किसान क्रेडिट कार्डऔर कृषि ऋण लेने में भी सुविधा प्राप्त होगी।

मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट

एमपी किसान ऐप के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम MP Kisan App
विभाग राजस्व विभाग
विकसित किया गया डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी गवर्नमेंट ऑफ एमपी
लाभार्थी मध्य प्रदेश के किसान
उद्देश्य किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना
राज्य मध्य प्रदेश
साल 2023
ऐप डाउनलोड करें Google Play Store से
आधिकारिक वेबसाइट https://mapit.gov.in/

MP Kisan App का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी किसान ऐप को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को कृषि संबंधी योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना है ताकि किसान इस ऐप के माध्यम से अपनी भूमि/खेत की जानकारी जानकारी खाता खसरा खतौनी एवं नक्शे की जानकारी प्राप्त कर सके साथ ही खेतों में बोई गई फसलों का बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि ऋण, न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना और शासन द्वारा समय-समय पर शुरू की गई योजनाओं की जानकारी एवं सुविधाओं का लाभ ले सके। किसानों के इस ऐप के माध्यम से सरकारी कार्यालयों में योजना के लिए आवेदन करने के लिए चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जिससे किसानों के समय की बचत होगी।

किसानों को किया जा रहा हैं जागरूक

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी किसान ऐप के माध्यम से राज्य के किसानों में जागरूकता आएगी। किसान अब अपने खेत में खड़े होकर इस ऐप के माध्यम से उसकी सीमांकन खुद कर सकते हैंं। आगर मालवा में इसे को ग्राउंड पर लाने की शुरुआत हो चुकी है। आगर मालवा के भू अभिलेख अधिकारी के अनुसार, राज्य के किसानों को MP Kisan App को इस्तेमाल करने के बारे में बताया जा रहा है। जिसके लिए गांवो में जाकर पटवारी द्वारा जानकारी दी जा रही है। किसानों को बताया जा रहा है कि किस तरह वे अपने खेत में खड़े होकर इस ऐप के माध्यम से अपनी जमीन और अपनी फसल का लेखा जोखा ऑनलाइन देख सकते हैंं। और बल्कि अपनी गिरदावरी भी स्वयं कर सकते हैंं। इस ऐप के माध्यम से किसानों को काफी सुविधा मिलेगी। तथा अपनी खेती से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

जय किसान फसल ऋण माफी योजना

एमपी गिरदावरी की उपयोगिता

  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • फसल ऋण एवं कृषि
  • प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के लिए
  • न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए
  • फसल हानि की स्थिति के आकलन में आवश्यक
  • कृषि योजनाओं के विभिन्न ऑनलाइन आवेदन में उपयोगी

MP Kisan App पर इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ

  • गिरदावरी जानकारी
  • फसल स्वघोषणा/दावा आपत्ति
  • सीमांकन
  • खसरा/खतौनी/नक्शा प्रतिलिपि
  • पीएम किसान योजना रजिस्ट्रेशन/स्टेटस
  • सोलर पंप आवेदन
  • मौसम की जानकारी
  • बाजार मंडी भाव
  • ई उपार्जन पंजीयन
  • कृषि योजनाएं
  • मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना
  • एमपी मिट्टी परीक्षण योजना

एमपी किसान ऐप के लाभ एवं विशेषताएं

  • मेरी गिरदावरी मेरा अधिकार अभियान के तहत किसान खुद एमपी किसान ऐप पर अपनी फसल की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
  • एमपी किसान ऐप के माध्यम से किसानों को यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है कि वह अपने खेत से ही खुद की फसल की जानकारी रजिस्टर कर सकते हैंं।
  • इस App के माध्यम से किसान मेरी गिरदावरी मेरा अधिकार में खुद की फसल की गिरदावरी की जानकारी दर्ज कराकर रजिस्टर हो सकते हैंं।
  • किसान इसे की सहायता से जिला, तहसील, गांव और खसरा आदि का चयन कर अपने खाते को जोड़ सकते हैं।
  • MP Kisan App के माध्यम से किसानों को अन्य योजनाओं की जानकारी भी मिलती रहेगी।
  • अब राज्य के किसानों को पटवारी के यहां चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • फसल की जानकारी से सहमत होने पर किसान अपने खेत में बोई गई फसल की जानकारी खेत में उपस्थित होकर लाइव फोटो के साथ दर्ज कर सकता है।
  • किसानों को इस ऐप के माध्यम से फसल हानि होने पर मुआवजा, किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि ऋण लेने में भी सुविधा प्राप्त होगी।

MP Kisan App कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड फोन के Google Play Store ओपन करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने गूगल प्ले स्टोर का होम पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको ऊपर सर्च बार में MP Kisan App टाइप करके Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एमपी किसान ऐप खुल जाएगा।
MP
  • अब आपको Install के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • Install के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एमपी किसान एप आपके मोबाइल में डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
  • ऐप डाउनलोड होने के बाद आप इस ऐप को ओपन करके एमपी किसान से जुड़ी सभी जानकारी देख सकते हैंं।

एमपी किसान ऐप पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में एमपी किसान ऐप डाउनलोड करना होगा।
  • App डाउनलोड करने के बाद आपको लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको चार ऑप्शन दिखाई देंगे।
एमपी
  • कृषक लॉगिन
  • विभागीय लॉगिन
  • विक्रेता लॉगिन
  • सोसाइटी लॉगिन
  • आपको कृषक लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपको नए पेज पर अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे आपको दर्ज कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  • अब आपको एमपी फसल गिरदावरी लॉगिन फसल दर्ज करने हेतु फसल स्वघोषणा पर क्लिक करना होगा।
  • आप जिन खाते की गिरदावरी करना चाहते हैं उसके लिए एक या अधिक खाता जोड़े हेतु प्लस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • खाता जोड़ें हेतु प्लस के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद जिला, तहसील, हल्का, ग्राम, खसरा का चुनाव करना होगा।
  • अंत में आपको अपनी फसल की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से MP Kisan App पर फसल गिरदावरी की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैंं।