Ladli Behna Awas Yojana List – पहली किस्त का लाभ सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा, नई सूची में नाम देखें

Ladli Behna Awas Yojana List – मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार द्वारा लाडली बहन आवास योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य की गरीब महिलाओं को पक्का मकान बनाने हेतु 2 लाख तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। और एक बार फिर से मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है मोहन यादव मुख्यमंत्री के पद पर बने हुए हैं। इस योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं ने आवेदन किया है। और इस योजना की पहली किस्त का इंतजार कर रही है तो उन्हें अब इंतजार नहीं करना होगा। क्योंकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुसार जल्द ही पात्र महिलाओं के बैंक खाते में इस योजना की पहली किस्त जारी की जाएगी।

अगर आप भी लाडली बहन आवास योजना की पहली किस्त के पैसे का इंतजार कर रहे हैं तो आप लाडली बहन आवास योजना लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैंं। और जान सकते हैंं कि आपको इस योजना के तहत पहली किस्त का लाभ मिलेगी या नहीं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Ladli Behna Awas Yojana List कैसे चेक करें से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसलिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Ladli

Ladli Behna Awas Yojana List 2024

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत 17 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर के बीच आवेदन किए गए थे। लेकिन अभी तक बहनों के बैंक खाते में एक भी किस्त नहीं आई है। मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल खत्म होने के बाद अब बहनों को लाडली बहन आवास योजना की पहली किस्त का इंतजार है। जोकि बहुत जल्द ही सरकार द्वारा जारी की जाएगी। सरकार द्वारा किस्त जारी करने से पहले लाभार्थी लिस्ट तैयार की जाती है जिन महिलाओं का नाम लिस्ट में शामिल होता है उन्हें ही पक्का मकान बनाने के लिए सरकार द्वारा 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में आर्थिक सहायता राशि एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग किस्तों के माध्यम से भेजी जाएगी। लाडली बहन आवास योजना लिस्ट में जिन महिलाओं का नाम शामिल होगा। उनके बैंक खाते में पहली किस्त के रूप में 25,000 रुपए की राशि भेजी जाएगी। जिसकी सहायता से महिलाएं अपने पक्के आवास का निर्माण कर सकेगी।

लाड़ली बहना योजना की अगली क़िस्त

लाडली बहना आवास योजना लिस्ट के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Ladli Behna Awas Yojana List
शुरू की गई मध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य की महिलाएं
उद्देश्य लाडली बहन योजना लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराना
राज्य मध्य प्रदेश
लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in

Ladli Behna Awas Yojana की पहली किस्त कब आएगी

लाडली बहना योजना के अंतर्गत राज्य की जिन महिलाओं आवेदन किया है केवल उन्हीं महिलाओं के बैंक खाते में लाडली बहन आवास योजना की पहली किस्त भेजी जाएगी। लाडली बहन आवास योजना के अंतर्गत पहली किस्त 25,000 रुपए की जारी की जाएगी जो कि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। अब यह सवाल उठता है कि लाडली बहन आवास योजना की पहली किस्त की राशि कब आएगी तो आपको बता दें कि लाडली बहन आवास योजना की पहली किस्त का पैसा सरकार द्वारा दिसंबर के आखिरी सप्ताह में जारी किया जा सकता है। फिलहाल सरकार द्वारा पहली किस्त जारी करने की तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

लाडली बहन आवास योजना लिस्ट के लाभ

  • मध्य प्रदेश की महिलाओं को लाडली बहन आवास योजना के माध्यम से पक्का मकान बनाने हेतु 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • इस योजना का लाभ राज्य उन सभी महिलाओं को दिया जाएगा जिनके पास रहने के लिए कच्चा मकान है या फिर टूटे-फूटे मकान में अपना जीवन यापन कर रही है।
  • मध्य प्रदेश की लाडली बहाने ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से घर बैठे लाडली बहन आवास योजना लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकती है।
  • लाडली बहन आवास योजना लिस्ट में नाम शामिल होने पर उन सभी महिलाओं को लाभ दिया जाएगा जिन्होंने इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया था।
  • मध्य प्रदेश की रहने वाली मूल निवासी महिलाओं को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • Ladli Behna Awas Yojana के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 4.75 लाख महिलाओं को आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्हें अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है।

MP लाडली लक्ष्मी योजना

लाडली बहन आवास योजना लिस्ट कैसे चेक करें?

लाडली बहन आवास योजना के अंतर्गत फॉर्म भरने वाली सभी महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से Ladli Behna Awas Yojana List में अपना नाम चेक करना चाहती है तो वह नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से लाडली बहन आवास योजना लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकती है।

लाडली
  • होम पेज पर आपको Stakeholders के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको IAY/PMAYG Beneficiary के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
लाडली
  • अब आपको इस पेज पर Advanced Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
  • जहां पर आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
Ladli
  • सबसे पहले आपको अपने राज्य मध्य प्रदेश का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने जिला, ब्लॉक, पंचायत और योजना के नाम में Mukhyamantri Ladli Behna Awas Yojana का चयन करना होगा।
  • सके बाद आपको वर्ष का चयन करना होगा।
  • चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Ladli
  • क्लिक करते ही आपके सामने लाडली बहना आवास योजना लिस्ट आ जाएगी। जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैंं।
  • साथ ही इस लिस्ट में आपको लाभार्थी आईडी, लाभार्थी नाम, बीपीएल नंबर आदि की जानकारी दिखाई देगी।
  • इस प्रकार आपकी लाडली बहन आवास योजना लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Ladli Behna Awas Yojana List FAQs

लाडली बहन आवास योजना के अंतर्गत कितने रुपए की राशि मिलेगी? लाडली बहन आवास योजना के अंतर्गत पात्र बहनों को घर बनाने के लिए सरकार द्वारा 2 लाख रुपए तक की राशि मिलेगी। Ladli Behna Awas Yojana List कैसे चेक करें? प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर Ladli Behna Awas Yojana List चेक कर सकते हैंं जिसकी पूरी जानकारी ऊपर आर्टिकल में दी गई है।