एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2024 – स्वरोजगार के लिए आसानी से मिलेगा लोन, ऐसे करना होगा आवेदन

MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana – सरकार द्वारा बेरोजगारी दर को घटाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाता है। इसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं आरंभ की जाती है। मध्य प्रदेश सरकार ने भी ऐसी ही एक योजना का आरंभ किया है जिसका नाम एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2024 है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना क्या है?, इसके लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तों यदि आप MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2024 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

MP

MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2024

एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना को प्रदेश के नागरिकों के अंतर्गत स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा ऋण प्रदान किया जाएगा। जिससे कि ज्यादा से ज्यादा नागरिक स्वरोजगार की तरफ आकर्षित हो सके। MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2024 को मध्य प्रदेश सरकार ने 1 अगस्त 2014 को आरंभ किया था। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के सभी वर्ग के नागरिक आवेदन कर सकते हैंं। इस योजना के अंतर्गत प्राप्त किए गए ऋण के माध्यम से प्रदेश के नागरिक अपना उद्योग स्थापित कर पाएंगे तथा बेरोजगारी दर में भी गिरावट आएगी।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना

एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana
किस ने लांच की मध्य प्रदेश सरकार
लाभार्थी मध्य प्रदेश के नागरिक
उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना
आधिकारिक वेबसाइट https://msme.mponline.gov.in/
साल 2024
योजना कब शुरू की गई 1 अगस्त 2014
परियोजना लागत ₹50000 से 1000000 रुपए
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आवेदन

एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी नागरिकों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश की बेरोजगारी दर में भी गिरावट होगी और ज्यादा से ज्यादा लोग स्वरोजगार की तरफ आकर्षित होंगे। जिससे कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा तथा प्रदेश के नागरिक आत्मनिर्भर भी बनेंगे। Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2024 के अंतर्गत नागरिकों को उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण प्रदान किया जाएगा। जिससे कि प्रदेश के नागरिक अपना उद्योग स्थापित कर पाएंगे।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना

MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana के अंतर्गत वित्तीय सहायता

  • इस योजना के अंतर्गत न्यूनतम ऋण ₹50000 का प्रदान किया जाएगा तथा अधिकतम ऋण 1000000 रुपए तक का प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग के लिए परियोजना लागत 15% होगी जिसकी अधिकतम सीमा 1 लाख रुपए होगी।
  • बीपीएल, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला, अल्पसंख्यक तथा नि:शक्तजन के लिए परियोजना लागत 30% जिसकी अधिकतम सीमा 2 लाख रुपए होगी।
  • विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति के लिए परियोजना लागत का 30 प्रतिशत होगा जिस की अधिकतम सीमा ₹300000 होगी।
  • भोपाल गैस पीड़ित परिवार के सदस्यों के लिए परियोजना लागत का अतिरिक्त 20% होगा जिसकी अधिकतम सीमा ₹100000 होगी।

MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana का कार्यान्वयन

Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2024 को मध्य प्रदेश के नागरिकों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया है। इस योजना के कार्यान्वयन के लिए लघु और मध्यम उद्यम विभाग नोडल एजेंसी निर्धारित की गई हैं। नोडल एजेंसी द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ठीक तरीके से संचालित की जा रही है या नहीं। यदि संचालन में कोई समस्या आ रही है तो नोडल एजेंसी द्वारा उस समस्या का हल किया जाएगा। इस योजना का बजट भी विभाग द्वारा निर्धारित किया जाएगा। एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी वर्गों के लोग आवेदन कर सकते हैंं।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2024 के लाभ तथा विशेषताएं

  • इस योजना को प्रदेश के नागरिकों के लिए स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण प्रदान किया जाएगा।
  • एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से मध्यप्रदेश के नागरिक स्वरोजगार की तरफ आकर्षित होंगे।
  • इस योजना के माध्यम से प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • Mukhyamantri Swarojgar Yojana 2024 के माध्यम से प्रदेश की बेरोजगारी दर में गिरावट आएगी।
  • इस योजना को 1 अगस्त 2014 को आरंभ किया गया था।
  • एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत सभी वर्गों के नागरिक आवेदन कर सकते हैंं।
  • इस योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिक आत्मनिर्भर बनेंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत ऋण 7 वर्ष के लिए प्रदान किया जाएगा।

Launch Pad Scheme

MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana की पात्रता

  • Mukhyamantri Swarojgar Yojana के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • कार्यक्षेत्र मध्यप्रदेश में होना चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदक की शैक्षिक योग्यता न्यूनतम पांचवी कक्षा होनी चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • किसी भी राष्ट्रीय बैंक, वित्तीय संस्थान आदि का आवेदक डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए।
  • एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत सिर्फ एक बार ही लाभ उठाया जा सकता है।
  • किसी शासकीय उद्यमी स्वरोजगार योजना का लाभार्थी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • राशन कार्ड
  • पांचवी कक्षा का रिपोर्ट कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र

एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

एमपी
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
एमपी
  • अब आपके सामने सभी विभागों की सूची खुलकर आएगी।
  • आपको जिस विभाग के अंतर्गत आवेदन करना है उस विभाग का चयन करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • आपको इस पेज पर Sing up के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको इस पंजीकरण फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • अब आपको साइन up नाउ के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आवेदन कर पाएंगे।

MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके बाद आपको एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के सेक्शन में जाना होगा।
  • अब आपको मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने सभी विभागों की सूची खुलकर आएगी।
  • आपने जिस विभाग के अंतर्गत आवेदन किया है आपको उस विभाग के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने लॉगइन फॉर्म खुलकर आएगा
mukhyamantri
  • जिसमें आपको योजना का नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना हो।
  • अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana एप्लीकेशन ट्रेक करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने सभी विभागों की सूची खुलकर आएगी।
  • आपने जिस विभाग के अंतर्गत आवेदन किया है आपको उस विभाग के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा जिसमें आपको अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
मुख्यमंत्री
  • अब आपको गो के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • एप्लीकेशन स्टेटस आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।

आईएफएस कोड सर्च करने की प्रक्रिया में

  • सबसे पहले आपको एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके बाद आपको एमपी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के सेक्शन में जाना होगा।
  • अब आपको मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने सभी विभागों की सूची खुलकर आएगी।
  • आपने जिस विभाग के अंतर्गत आवेदन किया है आपको उस विभाग के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको सर्च आईएफएस कोड के अंतर्गत आई एफ एस कोड दर्ज करना होगा।
आईएफएस
  • अब आपको Search के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारि आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।