MP Shiksha Portal 2024 – Login at shikshaportal.mp.gov.in, एमपी शिक्षा पोर्टल

MP Shiksha Portal – हमारे देश में शिक्षा के क्षेत्र में वृद्धि करने और शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है। इसी दिशा में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों को विभिन्न प्रकार की जानकारी एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल को लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से शिक्षा से संबंधित सभी जानकारी छात्र घर बैठे प्राप्त कर सकते हैंं। एमपी शिक्षा पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद पोर्टल पर उपलब्ध सभी प्रकार की सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से MP Shiksha Portal से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे जैसे एमपी शिक्षा पोर्टल क्या है? पोर्टल का उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं आदि। इसलिए आपको आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

MP

MP Shiksha Portal 2024

शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए और शिक्षा से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी को एक मंच पर उपलब्ध करवाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी शिक्षा पोर्टल को शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों को शिक्षा सभी प्रकार की सुविधाएं जैसे छात्रवृत्ति से जुड़ी जानकारी, शिक्षा से जुड़ी योजना की जानकारी, स्कूल से जुड़ी जानकारी आदि उपलब्ध करवाई जाएगी। मध्य प्रदेश के छात्र स्कॉलरशिप के लिए इस पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण भी करवा सकते हैंं। यह पोर्टल छात्रों को घर बैठे ऑनलाइन शिक्षा संबंधी सामग्री को उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान करेगा। अब राज्य का कोई भी छात्र घर बैठे अपने शिक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी को एमपी शिक्षा पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकता है। एमपी शिक्षा पोर्टल का लाभ प्राप्त करने हेतु छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

MP Education Portal

एमपी शिक्षा पोर्टल 2024 के बारे में जानकारी

पोर्टल का नाम MP Shiksha Portal
शुरू किया गया मध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य के छात्र
उद्देश्य शिक्षा से संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना
राज्य मध्य प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://shikshaportal.mp.gov.in/

MP Shiksha Portal का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी शिक्षा पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य शिक्षा से जुड़ी जानकारी एक ही पोर्टल पर उपलब्ध कराना है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र शिक्षा से संबंधित किसी भी योजना हेतु आवेदन कर सकेंगे और इधर-उधर जाने की आवश्यकता भी नहीं होगी। इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों के समय की बचत होगी। साथ ही ऑनलाइन शिक्षा से जुड़े कार्यों में भी पारदर्शिता आएगी। इसके अलावा राज्य के स्कूल प्रबंधन को भी यह पोर्टल सहायता करेगा।

मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना

एमपी शिक्षा पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • यह पोर्टल उपयोगकर्ता को राज्य शैक्षिक कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने की अनुमति देता है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया जा सकता है।
  • मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल के माध्यम से स्कूलों से संबंधित सभी आंकड़े ऑनलाइन प्राप्त किए जा सकते हैंं।
  • एमपी शिक्षा पोर्टल के माध्यम से छात्र अपने प्रमाण पत्र की स्थिति का सत्यापन भी देख सकते हैंं।
  • इस पोर्टल पर छात्र छात्रवृत्ति के लिए अपनी पात्रता की पुष्टि भी कर सकते हैंं।
  • शिक्षा संबंधित सभी सूचनाओं तक छात्रों की पहुंच आसान करना है। ताकि छात्रों के समय की बचत हो सके।
  • MP Shiksha Portal के माध्यम से प्रणाली में भी पारदर्शित आएगी।
  • स्कूल से संबंधित सभी जानकारी इस पोर्टल के माध्यम से छात्र घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैंं।
  • राज्य के सभी वर्ग के छात्र इस पोर्टल का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • यह पोर्टल ऑनलाइन शिक्षा से जुड़ी जानकारी प्रदान कर छात्रों को आत्मनिर्भर बनाएगा।

मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी शिक्षा पोर्टल पर छात्रों के लिए निम्नलिखित सुविधा उपलब्ध की गई है।

  • छात्रवृत्ति हेतु आवेदन
  • छात्रवृत्ति की स्थिति जाने
  • छात्रवृत्ति योजना
  • लैपटॉप वितरण योजना
  • छात्रवृत्ति गणना
  • छात्रवृत्ति स्वीकार होने की स्थिति
  • जिला वार कक्षा बार नामांकन की रिपोर्ट
  • स्कूल वार बच्चों के नामांकन की स्थिति
  • जिला वार प्रोफाइल रिपोर्ट की संक्षिप्त रिपोर्ट आदि

मध्य प्रदेश युवा पोर्टल

MP Shiksha Portal के लिए आवश्यक दस्तावेज

एमपी शिक्षा पोर्टल पर शिक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक

एमपी शिक्षा पोर्टल पर स्कूल डैशबोर्ड कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
MP
  • होम पेज पर आपको शालाएं का सेक्शन दिखाई देगा।
  • आपको यहां स्कूल डैशबोर्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
एमपी
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • आपको इस पेज पर मांगी गई आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको व्यू स्टूडेंट डैशबोर्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने संबंधित जानकारी आ जाएगी।

छात्रवृत्ति गणना करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको छात्रवृत्ति गणना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।
  • जिसमें आपको मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा। जैसे एकेडमी वर्ष, लिंग, जाति वर्ग, कक्षा विवरण दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Know Your Right के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप छात्रवृत्ति की गणना कर सकेंगे।

छात्रवृत्ति योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको MP Shiksha Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको छात्रवृत्ति योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर एकेडमिक ईयर और कक्षा का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी आ जाएगी।

MP Shiksha Portal पर छात्रवृत्ति की स्थिति कैसे देखें?

  • अपनी छात्रवृत्ति की स्थिति चेक करने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको छात्रवृत्ति की स्थिति जाने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
MP
  • अब आपको इस पेज पर समग्र आईडी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको शैक्षिक वर्ष का चयन कर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अंत में आपको विद्यार्थी की छात्रवृत्ति संबंधी जानकारी देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आपकी छात्रवृत्ति की स्थिति आ जाएगी।

छात्र का बेनिफिट स्टेटस ट्रैक करने की प्रक्रिया

  • छात्र बेनिफिट स्टेटस ट्रैक करने के लिए सबसे पहले आपको MP Shiksha Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Student Tracking के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
MP
  • अब आपको इस पेज पर समग्र आईडी और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको छात्र छात्रा की जानकारी देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने बेनिफिट स्टेटस आ जाएगा।

लैपटॉप वितरण भुगतान की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको लैपटॉप वितरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर पात्रता जाने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने भुगतान की स्थिति देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
  • आपको इस पेज पर अपनी 12वीं कक्षा का रोल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Get Details के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आपके पेमेंट स्टेटस की जानकारी आ जाएगी।

योजना के लिए जिलेवार संक्षिप्त रिपोर्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको योजना के लिए जिलेवार संक्षिप्त रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
योजना
  • अब आपको इस पेज पर मांगी गई जानकारी जैसे एकेडमिक ईयर, रिपोर्ट डेट, स्कीम्स का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद आपको Show Report के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने योजना के लिए जिलेवार संक्षिप्त रिपोर्ट की पूरी जानकारी आ जाएगी।

MP Shiksha Portal FAQs

एमपी शिक्षा पोर्टल पर क्या छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया जा सकता है? जी हां एमपी शिक्षा पोर्टल पर राज्य के छात्र छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैंं। MP Shiksha Portal और किस नाम से जाना जाता है? MP Shiksha Portal को मध्य प्रदेश एजुकेशन पोर्टल 2.0 के नाम से भी जाना जाता है। एमपी शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है? एमपी शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://shikshaportal.mp.gov.in/ है।