मध्य प्रदेश युवा पोर्टल 2024 – रजिस्ट्रेशन at yuvaportal.mp.gov.in, फायदे

Madhya Pradesh Yuva Portal – मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के युवाओं के लिए Yuva Portal लॉन्च किया गया है इस पोर्टल के माध्यम से युवाओं को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ा जाएगा। और उन्हें लाभ पहुंचाया जाएगा। मध्य प्रदेश युवा पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैंं। अब युवाओं को सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। yuvaportal.mp.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। MP Yuva Portal 2024 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मध्य प्रदेश युवा पोर्टल का लाभ कैसे प्राप्त करें और किस प्रकार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Madhya

MP Yuva Portal 2024

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा युवा नीति को लॉन्च करने के दौरान एमपी युवा पोर्टल की शुरुआत की गई है। MP Yuva Portal के माध्यम से युवाओं को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने का अत्यंत महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस पोर्टल पर विभिन्न योजनाओं, प्रयासो और संसाधनों से जुड़ने के लिए कई तरह की सेवाएं और अवसर राज्य के युवाओं के लिए प्रदान किए गए हैं। ताकि युवाओं को सशक्त बनाया जा सके। साथ ही इस पोर्टल पर युवाओं को घर बैठे शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, खेल और कल्चर एक्टिविटी की जानकारी भी मिलेगी। जिससे युवा सरकारी संगठनों से जुड़े रहेंगे और मेंटर्स से भी उन्हें मार्गदर्शन मिलता रहेगा। यह पोर्टल युवाओं के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी युवा पोर्टल पर मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना के लिए भी 1 जून 2023 से ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना

मध्य प्रदेश युवा पोर्टल के बारे में जानकारी

पोर्टल का नाम MP Yuva Portal
शुरू किया गया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
लाभार्थी राज्य के युवा
उद्देश्य युवाओं को शिक्षा, रोजगार, खेल आदि से संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना
साल 2024
राज्य मध्य प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट http://yuvaportal.mp.gov.in/

Madhya Pradesh Yuva Portal का उद्देश्य

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्य प्रदेश युवा पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को उनके कौशल, ज्ञान और समृद्ध विकास को बढ़ावा देने के लिए अवसर प्रदान करना है। ताकि इस पोर्टल के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाया जा सके और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया जा सके। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के युवाओं को पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। MP Yuva Portal से युवा घर बैठे ही शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और खेल आदि के बारे में ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

मध्य प्रदेश बेरोजगारी भत्ता

मध्य प्रदेश युवा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

  • योजनाएं – रोजगार, नियोजन, छात्रवृत्ति, भत्ते, कौशल विकास, प्रवेश, छात्रावास, सम्मान निधि, पुरस्कार, अन्य
  • मुख्यमंत्री कार्यक्रम
  • सहभागिता – स्वैच्छिक सेवा, मेंटरशिप
  • चर्चा/संवाद – वर्क, डिस्कशन, ब्लॉग, वार्ता, पोल
  • समाचार और कहानियां
  • गैलरी – फोटो गैलरी, वीडियो गैलरी

MP Yuva Portal की मुख्य विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश युवा पोर्टल पर सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है हाल ही में शुरू की गई मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना के तहत इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
  • राज्य के जो भी युवा अपने कार्य अथवा पसंदीदा क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें सरकार द्वारा चयनित मेंटर द्वारा मार्ग दर्शन का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • जिसके लिए युवाओं को एमपी युवा पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • MP Yuva Portal के माध्यम से युवा राज्य सरकार को विभिन्न योजनाओं एवं क्षेत्रों के प्रति चर्च एवं संवाद कर पाएंगे।
  • इस पोर्टल के माध्यम से युवा राज्य एवं देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर पाएंगे।
  • युवा पोर्टल के माध्यम से जो भी युवा ब्लॉक लिखना चाहते हैं उन्हें पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर ईमेल आईडी के माध्यम से संपर्क करना होगा।
  • Yuva Portal के माध्यम से राज्य सरकार युवाओं की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहती है जिससे राज्य के दूसरे लोगों को प्रेरणा मिलेगी।
  • राज्य में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सूची जिसमें बहुत से युवा भाग लेते हैं MP Yuva Portal पर प्रकाशित की जाएगी।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा Yuva Portal पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं इच्छुक युवा घर बैठे अपना पंजीकरण कर सकते हैंं।

मध्य प्रदेश युवा पोर्टल के लिए पात्रता

  • आवेदक को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य के सभी युवक एवं युवतियां पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
  • इस पोर्टल पर 17 से 35 वर्ष की आयु के युवा अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैंं।

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना

MP Yuva Portal के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मध्य प्रदेश युवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको युवा एमपी पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
MP
  • होम पेज पर आपको पंजीयन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
MP
  • जहां पर आप से पूछा जाएगा कि आपके पास समग्र आईडी है या नहीं।
  • इसके बाद आपके सामने Registration Form खुल जाएगा।
MP
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे आपका नाम, लिंग, श्रेणी, जन्म दिनांक, जिला, पता, पिन कोड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको स्व घोषणा के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अंत में आपको पंजीयन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप MP Yuva Portal पर आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैंं।

MP Yuva Portal पर Login करने की प्रक्रिया

  • युवा पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको Yuva Portal MP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगइन का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा।
मध्य
  • अब आपको इस फॉर्म में यूजर आईडी/मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉग इन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर आसानी से लॉगिन हो जाएंगे।