मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना 2024 – MP Bal Ashirwad Yojana Form, PDF

Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। शिवराज कैबिनेट बैठक मे अहम प्रस्तावों पर मोहर लगाई। कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना को और आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया। इस योजना को मध्यप्रदेश के अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है। सरकार 18 साल की उम्र में बाल संस्थाओं को छोड़ने वाले अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक में बाल आशीर्वाद योजना को स्वीकृति दे दी है।

Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana योजना के अंतर्गत सरकार बच्चों को RTI, CLAT, JEE तथा NEET निकालने पर पढ़ाई करने तक सरकार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी। जिसके अंतर्गत सरकार द्वारा 5 हजार रुपए आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाएंगे। यह सहायता सरकार द्वारा 24 साल तक दी जाएगी। इसी के साथ 18 साल तक 2 हजार रुपए की आर्थिक सहायता तथा आयुष्मान योजना के माध्यम से इलाज कराने का प्रावधान किया गया है।

Mukhyamantri Baal

Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana 2024

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना को और आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस योजना के अंतर्गत बाल आश्रम में रहने वाले बच्चों को एक बड़ी सौगात देने का फैसला लिया गया है। Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana के अंतर्गत बाल आश्रम में रह रहे बच्चों को बाल आश्रम छोड़ने के बाद इंटर्नशिप करने के लिए 5 हजार रुपए आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाएंगे। सरकार 18 साल की उम्र में बाल संस्थाओं को छोड़ने वाले सभी अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इन अनाथ बच्चों को सरकार आईटीआई, जेईई, नीट तथा क्लैट निकलने पर आगे की पढ़ाई करने तक 5 हजार रुपए उपलब्ध कराएगी। इसी के साथ आयुष्मान योजना से इलाज कराने के लिए भी प्रावधान किए गए हैं।

इस योजना के अंतर्गत 24 साल तक अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। ताकि अनाथ बच्चे अपना भविष्य सुधार सके और उज्जवल बना सके। सरकार का उद्देश्य राज्य के अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

बाल आधार कार्ड

03rd July Update – मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के फॉर्म भरना शुरू

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के तहत 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे जो अपने माता पिता को खो चुके हैं सरकार की ओर से हर महीने एक निश्चित राशि प्राप्त कर सकते हैंं। अनाथ बच्चों के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरना शुरू हो चुके हैं। इस योजना के तहत इंदौर शहर में आवेदन लिए जा रहे हैं। पात्र लाभार्थी इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन कर सकते हैंं। फॉर्म भरने के साथ कुछ जरूरी दस्तावेज देने होंगे जिन की सत्यता की जांच की जाएगी उसके बाद पात्र बच्चों को इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम के साथ कई शहर की संस्थाएं बस्तियों में रहने वाले बेसहारा मासूमों को मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना से जोड़ने के लिए घर घर दस्तक दे रही है। मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र, परियोजना कार्यालय तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय इंदौर में जाकर संपर्क किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana
घोषणा कर्ता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
उद्देष्य शिक्षा के लिए 5 हजार रुपए आर्थिक सहायता
लाभार्थी मध्यप्रदेश के अनाथ बच्चे
आधिकारिक वेबसाइट अभी उपलब्ध नहीं
मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का उद्देश्य (Objective)

  • Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana का उद्देश्य अनाथ बच्चों को पढ़ाई करने तक 5 हजार रुपए उपलब्ध कराना है।
  • सरकार 18 साल की उम्र में बाल संस्थाओं को छोड़ने वाले सभी अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
  • प्रदेश में हर साल 150 से 200 अनाथ बच्चे बाल संस्थाओं से 18 की उम्र होने पर निकलते हैं।
  • इन बच्चों को सरकार आईटीआई, जेईई, नीट तथा क्लैट निकालने पर आगे की पढ़ाई करने तक 5 हजार रुपए उपलब्ध करवाएगी।
  • सरकार का उद्देश्य देश के अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
  • साथ ही आयुष्मान योजना से इलाज कराने के लिए भी प्रावधान किए गए हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत 24 साल तक अनाथ बच्चों को सहायता दी जाएगी ताकि अनाथ बच्चे अपना भविष्य उज्जवल बना सके।

Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana लाभ तथा विशेषताए

  • इस योजना के अंतर्गत आश्रम में रहने वाले बच्चों को मुख्यमंत्री द्वारा एक बड़ी सौगात देने का फैसला लिया गया है।
  • बाल आश्रम में रह रहे बच्चों को बाल आश्रम छोड़ने के बाद इंटर्नशिप करने के लिए 5 हजार रुपए दिए जायंगे।
  • इसी के साथ किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत बाल देख रेख संस्थाओं के अंतर्गत संचालित करने के बाद छोड़े जाने वाले 18 वर्ष से अधिक युवाओं को सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेंगी।
  • इसी के साथ आयुष्मान भारत समेत कई योजनाओं का लाभ अनाथ बच्चों को मिलेगा।
  • साथ ही आजीविका व्यय के लिए भी पैसे दिए जाएंगे।
  • इस योजना के माध्यम से अनाथ बच्चों को पढ़ाई में तथा भविष्य को उज्जवल बनाने में भी लाभ होगा।

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के लिए पात्रता

इस योजना के लिए इस योजना के लिए केवल वही बच्चे पात्र होंगे। जिनके माता-पिता नही है। या माता पिता का निधन हो गया हो। जो अपने से रिश्तेदार या संरक्षक के साथ जीवन यापन कर रहे हैं।अभी आधिकारिक वेबसाइट लांच नहीं की गई है और न ही पात्रता के बारे में कोई निश्चित जानकारी दी गई है। जैसे ही कोई जानकारी प्राप्त होगी हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे।

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना

दस्तावेज़

बाल आशीर्वाद के लिए मुख्य दस्तावेज क्या होंगे? इसकी जानकारी मुख्यमंत्री शिवपाल जी ने अभी नहीं की है। उन्होंने केवल बाल आश्रम में रह रहे बच्चों को बाल श्रम छोड़ने के बाद इंटर्नशिप करने के लिए 5 हजार रुपए देने की घोषणा की है। जैसे ही अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की जाएगी। इस योजना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। और हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे।

Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के लिए आवेदन केवल अनाथ बच्चे ही कर सकेंगे। लेकिन उसके लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि सरकार अभी कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बात करेगी। सरकार जैसे ही आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देगी। हम आपको सूचित कर देंगे।