मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना 2024 – आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं लाभ

Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana – आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधित सुरक्षा उपलब्ध कराने हेतु राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023 बजट घोषणा में मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब और असहाय लोगों को सरकार द्वारा निशुल्क इलाज का लाभ दिया जाएगा। यदि किसी नागरिक की किसी दुर्घटना के कारण मृत्यु या क्षति होती है तो ऐसी स्थिति में सरकार द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत पात्र नागरिक को 10 लाख रुपए तक का निशुल्क दुर्घटना बीमा कवर का लाभ प्रदान किया जाएगा। ताकि राज्य के सभी नागरिकों को निशुल्क बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।

अगर आप भी राजस्थान के निवासी है और मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Mukhyamantri

Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2024

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के गरीब नागरिकों को और चिरंजीवी कार्ड धारक परिवार को किसी दुर्घटना में क्षति या मौत होने पर बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत राज्य के नागरिकों को 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा क्लेम मिलेगा। बीमा क्लेम करने के लिए आवेदक को पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके बाद दावे का भुगतान 90 दिन के अंदर किया जाएगा।

इसके अलावा चिरंजीवी कार्ड धारक परिवार का जनाधार कार्ड लिंक होने पर ही दुर्घटना बीमा क्लेम का भुगतान किया जाएगा। निशुल्क इलाज प्राप्त करने के लिए राजस्थान Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana एक दुर्घटना पॉलिसी है। चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा 1 साल के लिए पंजीकृत किया जाएगा। 1 साल के बाद आपको दुर्घटना बीमा को रिन्यू कराना होगा।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

राजस्थान सरकार द्वारा चिरंजीवी योजना के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5 लाख रूपये तक का बीमा कवर दुर्घटना/मृत्यु होने की स्थिति में दिया जा रहा है। #मॉडल_स्टेट_राजस्थान #ModelStateRajasthan pic.twitter.com/gs5J0OS10B — Government of Rajasthan (@RajGovOfficial) June 5, 2022

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana
शुरू की गई राजस्थान सरकार द्वारा
लाभार्थी कमजोर वर्ग के गरीब नागरिकों को और चिरंजीवी परिवार के सदस्य
उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं के लिए दुर्घटना बीमा कवर प्रदान करना
बीमा कवर राशि 10 लाख रुपए
राज्य राजस्थान
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://chiranjeevi.rajasthan.gov.in/

मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना

किस तरह की मौतों पर मिलेगा बीमा कवर

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत राज्य के नागरिकों को 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। निम्नलिखित दुर्घटना पर बीमा कवर का लाभ प्रदान किया जाएगा। जो कि निम्न प्रकार है।

  • रोड रेल, वायु दुर्घटना में क्षति या मौत होने पर मिलेगा बीमा कवर का लाभ।
  • मकान ढहने पर होने वाली क्षति या मौत होने की स्थिति में बीमा कवर मिलेगा।
  • पानी में डूबने पर क्षति या मौत होने पर मिलेगा बीमा कवर।
  • रसायनिक द्रवों केमिकल छिड़काव के कारण मौत या क्षति होने पर बीमा कवर।
  • बिजली के झटके कारण होने वाली क्षति या मौत पर कवर मिलेगा।
  • आग में जलने कारण होने वाली क्षति या मौत
  • खुद ऊंचाई से गिरने या ऊंचाई से कोई वस्तु ऊपर आ गिरने पर क्षति या मौत होने पर बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।

अपंग होने पर बीमा कवर मिलेगा

राजस्थान सरकार द्वारा लागू की गई Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana के तहत दिव्यांग होने की स्थिति में अलग-अलग बीमा कवर दिया जाएगा। एक हाथ एक पेड़ या एक आंख पर 1.5 लाख रुपए का बीमा कवर का लाभ प्रदान किया जाएगा। दोनों हाथों या दोनों पैर या दोनों आंखें एक हाथ एक पैर या एक हाथ एक आंख या एक पर एक आंख की क्षति होने पर 3 लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा।

एक से अधिक क्लेम होने पर दूसरे क्लेम पर कटेगी राशि

  • यदि मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत 1 व्यक्ति की मौत किसी दुर्घटना में होती है तो ऐसी स्थिति में 5 लाख रुपए का बीमा कवर दिया जाएगा। प
  • रिवार में एक से अधिक की मौत होने पर इस योजना के तहत अधिकतम 10 लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा।
  • 1 साल के भीतर केवल एक से अधिक बीमा क्लेम 10 लाख से अधिक भुगतान नहीं किया जाएगा।
  • दूसरी दुर्घटना क्लेम की राशि प्राप्त करने के लिए पहले ली गई राशि 10 लाख से कम होनी चाहिए।
  • दुर्घटना मौत या क्षति की राशि SDRF और मुख्यमंत्री सहायता कोष की राशि को मिलाकर 10 लाख तक दी जाएगी।
  • हत्या का प्रयास, हत्या या आत्महत्या अथवा आत्महत्या का प्रयास करने की स्थिति में बीमा कवर का लाभ नहीं मिलेगा।

राजस्थान ग्रामीण परिवार आजीविका ऋण योजना

Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की शुरुआत राजस्थान सरकार द्वारा की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े परिवारों को निशुल्क बीमा उपलब्ध कराया जाएगा।
  • चिरंजीवी बीमा योजना के अंतर्गत दुर्घटना होने के कारण अपंग होने, मृत्यु होने या क्षति होने पर 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पहले आप को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़ना होगा।
  • आप मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं।
  • आपको इस योजना के तहत दावे का भुगतान 90 दिन के अंदर किया जाएगा।
  • दुर्घटना बीमा क्लेम का भुगतान प्राप्त करने के लिए चिरंजीवी कार्ड धारक परिवार को जन आधार कार्ड लिंक कराना होगा।
  • इस योजना के अंतर्गत आप एक से अधिक क्लेम राशि प्राप्त नहीं कर सकते हैंं।
  • दुर्घटना में मौत या क्षति की राशि एसडीआरएफ मुख्यमंत्री सहायता कोष की राशि को मिलाकर 10 लाख रुपए तक प्रदान की जाएगी।
  • राज्य के गरीब नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर आसानी से अपना इलाज करा सकेंगे।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के लिए पात्रता

  • Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिक इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • चिरंजीवी कार्ड धारक परिवार का जनाधार कार्ड बैंक से लिंक होना चाहिए।
  • एक परिवार में दो या दो से अधिक मौत होने की स्थिति में 10 लाख रुपए का ही बीमा मिलेगा।
  • डॉक्टर की गलती से या शराब या नशीली दवा पीने से बीमा कवर का लाभ नहीं मिलेगा।
  • सांप के डसने से मौत होने पर बीमा क्लेम के लिए पात्र नहीं होंगे।

Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • चिरंजीवी कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत आवेदन कैसे करें?

  • Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Chiranjeevi
  • होम पेज पर आपको योजना का विवरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके के सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया फेसबुक जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर SSO ID के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको नए पेज पर अपनी एसएसओ आईडी दर्ज करनी होगी।
  • अंत में आपको रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।