मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना 2024 ऑनलाइन आवेदन, पात्रता

Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana – केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए नई नई योजनाएं संचालित की जाती रहती है। ताकि महिलाओं की स्थिति में सुधार किया जा सके। इसी प्रकार राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना 2024 है। Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana के माध्यम से राज्य की तलाकशुदा, विधवा और निराश्रित महिलाओं को पेंशन प्रदान की जाएगी। इस पेंशन योजना में सहायता राशि राजस्थान सरकार द्वारा आयु वर्ग के अनुसार महिलाओं को अलग-अलग प्रदान की जाती है। ताकि राज्य की एकल महिलाएं इस योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त अपने घर का खर्चा चला सके। अगर आप भी मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना 2024 के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहती है तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Mukhyamantri

Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana 2024

राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना 2024 की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा सभी तलाकशुदा, विधवा या परित्यक्ता महिलाओं को प्रति महीने आर्थिक सहायता के रूप में पेंशन राशि प्रदान की जाएगी। Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana के तहत महिलाओं को सरकार द्वारा 500 रुपए से 1500 रुपए तक की पेंशन राशि प्रदान की जाएगी। यह धनराशि अलग-अलग आयु की महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रदान की जाती है। पेंशन राशि का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि राज्य सरकार द्वारा पेंशन राशि पात्र महिला के बैंक खाते में हर महीने डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। एकल नारी सम्मान पेंशन योजना को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं आवेदन कर सकती है।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana
शुरू की गई राजस्थान सरकार द्वारा
संबंधित विभाग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
लाभार्थी राज्य की निराश्रित महिलाएं
उद्देश्य राज्य की सभी तलाकशुदा, विधवा, परित्यक्ता महिलाओं को पेंशन राशि प्रदान करना
लाभ राशि 500 रुपए से 1500 रुपए प्रतिमाह
राज्य राजस्थान
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://ssp.rajasthan.gov.in

Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana का उद्देश्य

राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की सभी विधवा, तलाकशुदा या परित्याग महिलाओं को जीवन यापन करने के लिए आर्थिक सहायता के रूप में पेंशन राशि प्रदान करना है। ताकि बिना किसी समस्या के एकल महिलाएं अपना जीवन यापन कर सके। हम सभी जानते हैं कि विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को अपना जीवन यापन करने के लिए विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी महिलाओं को सहायता प्रदान करने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना को आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 500 रुपए से लेकर 1500 रुपए भेजे जाते हैं।

राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना

योजना के तहत राजस्थान सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि का विवरण

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के तहत राजस्थान सरकार द्वारा सभी विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्त महिलाओं को उनकी आयु के आधार पर अलग-अलग धनराशि हर महीने प्रदान की जाती है। सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली पेंशन धनराशि का विवरण निम्न प्रकार है।

लाभार्थी की आयु पेंशन धनराशि
18 वर्ष से 54 वर्ष तक 500 रुपए
55 वर्ष से 60 वर्ष तक 750 रुपए
60 वर्ष से 75 वर्ष तक 1000 रुपए
75 वर्ष से अधिक उम्र 1500 रुपए

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री का नारी सम्मान पेंशन योजना के तहत राजस्थान की सभी एकल महिलाओं को यानी कि विधवा तलाकशुदा परित्यक्ता यानी निराश्रित महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा 500 से लेकर 1500 रुपए तक की आर्थिक सहायता पेंशन राशि के रूप में प्रदान की जाती है।
  • इस योजना के माध्यम से पेंशन राशि का लाभ सभी जाति, धर्म आदि एकल महिलाओं को प्रदान किया जाता है।
  • राजस्थान सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जाता है।
  • सरकार द्वारा कुछ निर्धारित शर्तों को पूरा कर इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन किया जा सकता है।
  • राज्य की महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि इस योजना का लाभ राजस्थान सरकार द्वारा सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में पेंशन राशि को ट्रांसफर कर दिया जाता है।
  • राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत शुरू किया गया है।
  • किसी भी उम्र की महिला इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।
  • आवेदन करने हेतु कोई आयु सीमा निर्धारित नही की गई है।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाएं ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकती हैं।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर राज्य की एकल महिलाएं बिना किसी आर्थिक समस्या के अपना जीवन यापन कर सकेगी।

राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना

Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana 2024 आवेदन करने हेतु पात्रता

  • मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के लिए राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल राज्य की महिला पात्र होगी।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • राज्य की तलाकशुदा, विधवा और निराश्रित महिला की आवेदन के लिए पात्र होगी।
  • सरकारी कर्मचारी की विधवा या तलाकशुदा महिला को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • अन्य विधवा पेंशन योजना का लाभ ले रही महिला इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।

आवश्यक दस्तावेज

  • महिला का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • विधवा सर्टिफिकेट
  • तलाक प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको यदि आप ग्रामीण इलाकों में रहते हैं तो अपने पंचायत समिति या तहसील कार्यालय में जाना होगा। और यदि शहरी क्षेत्र में रहते हैं तो आपको जिला कलेक्टर के कार्यालय जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
  • उसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म उसी कार्यालय में जमा कर देना होगा जहां से आप ने प्राप्त किया था।
  • आपके दस्तावेजों और फॉर्म का सत्यापन होने के बाद आपको योजना के तहत पेंशन राशि मिलना शुरू हो जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैंं।

Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान सरकार सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Mukhyamantri
  • होम पेज पर आपको आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपका आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आवेदन सत्यापित होने पर आपको इस योजना का लाभ मिलना आरंभ हो जाएगा।
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।