मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना 2024 – ऑनलाइन आवेदन, लॉगिन व आवेदन स्थिति

Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana – देश में कई परिवार ऐसे हैं जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह अपने बच्चों को शिक्षा प्रदान करने में समर्थ नहीं हो पाते हैं। ऐसे सभी छात्रों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है। जिससे कि प्रत्येक छात्र शिक्षा प्राप्त करने के मूल अधिकार से वंचित ना रहे। ऐसे सभी छात्रों के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया गया है। Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana के माध्यम से प्रदेश के छात्रों का शिक्षण शुल्क राज्य सरकार द्वारा वाहन किया जाएगा। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन, लॉगिन, आवेदन की स्थिति आदि।

Mukhyamantri

Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana 2024

इस योजना का शुभारंभ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है। मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश के उन विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिनके माता या पिता मध्य प्रदेश शासन के श्रम विभाग में असंगठित कामगार के रूप में पंजीकृत है। ऐसे सभी छात्रों का स्नातक, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा या आईटीआई पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त करने पर शिक्षण का शुल्क राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इन सभी पाठ्यक्रमों के लिए व्यय शुल्क के रूप में प्रवेश शुल्क एवं वास्तविक शुल्क का ही भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा। इस शुल्क में मेस शुल्क एवं कॉशन मनी शुल्क शामिल नहीं किया गया है।

Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana के अंतर्गत केवल वही शुल्क शामिल किया जाएगा जो विनियामक समिति अथवा मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग एवं भारत सरकार राज्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। इस योजना के माध्यम से अब प्रदेश के छात्र शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम बन सकेंगे। उनको शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। एमपी शिक्षा पोर्टल से संबंधित सभी जानकारी के लिए क्लिक करें

मध्य प्रदेश जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित कामगारो के बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से वह सभी छात्र जिनके माता-पिता मध्य प्रदेश शासन के श्रम विभाग में असंगठित कामगार के रूप में पंजीकृत हैं उनकी उच्च शिक्षा का शिक्षण शुल्क मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अब प्रदेश के छात्र आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे। क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उनको उच्च शिक्षा प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के माध्यम से प्रदेश की बेरोजगारी दर में भी गिरावट आएगी। इसके अलावा यह योजना प्रदेश के नागरिकों का जीवन स्तर सुधारने में भी कारगर साबित होगी।

छात्र विमर्श पोर्टल

Details Of Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana

योजना का नाम मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना
किसने आरंभ की मध्य प्रदेश सरकार
लाभार्थी मध्य प्रदेश के नागरिक
उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करना।
आधिकारिक वेबसाइट http://scholarshipportal.mp.nic.in/
साल 2023
राज्य मध्य प्रदेश
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन

जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • Mukhyamantri JanKalyan Shiksha Protsahan Yojana का शुभारंभ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से उन विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिनके माता या पिता मध्य प्रदेश शासन के श्रम विभाग के असंगठित कामगार के रूप में पंजीकृत हैं।
  • ऐसे सभी छात्रों को स्नातक, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा एवं आईटीआई पाठ्यक्रमों में प्रवेश करने पर शिक्षण का शुल्क राज्य सरकार द्वारा वाहन किया जाएगा।
  • इन सभी पाठ्यक्रमों के लिए व्यय शुल्क के रूप में प्रवेश शुल्क एवं वास्तविक शुल्क का भी भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा।
  • इसमें मेस शुल्क एवं कॉशन मनी शुल्क शामिल नहीं किया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत केवल वही शुल्क शामिल किया जाएगा जो विनियामक समिति अथवा मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग एवं भारत सरकार राज्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से प्रदेश के छात्र शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम बन सकेंगे।
  • उनको शिक्षा प्राप्त करने के लिए किसी आर्थिक तंगी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।
  • यह योजना प्रदेश की बेरोजगारी दर घटाने में भी कारगर साबित होगी।
  • इसके अलावा इस योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना

Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana Statistics

Total applications 14547
Applications recommended for sanction 13207
Applications sanctioned 12748

मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना की पात्रता

  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के माता/पिता का मध्य प्रदेश शासन के श्रम विभाग में असंगठित कामगार के रूप में पंजीयन होना चाहिए।
  • विद्यार्थी को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं उसके अधीन संचालित पैरामेडिकल साइंस के डिप्लोमा/डिग्री एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम में प्रवेश करने पर इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य शासन के वह सभी समस्त शासकीय एवं अनुदान प्राप्त महाविद्यालय विश्वविद्यालय जिनमें समस्त स्नातक तथा राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों, पॉलीटेक्निक महाविद्यालयों में संचालित समस्त डिप्लोमा पाठ्यक्रमों एवं आईटीआई में प्रवेश प्राप्त करने पर छात्रों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य सरकार या भारत सरकार के समस्त विश्वविद्यालय संस्थानों में संचालित किए जाने वाले ग्रेजुएशन प्रोग्राम एवं इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम मैं प्रवेश प्राप्त करने पर भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इंजीनियरिंग के लिए जेईई मेंस में डेढ़ लाख के अंतर्गत आने वाली ट्रेन की स्थिति में शासकीय इंजीनियर महाविद्यालय में प्रवेश लेने पर पूरी फीस एवं अनुदान प्राप्त महाविद्यालय में प्रवेश लेने पर डेढ़ लाख रुपए एवं वास्तविक शिक्षण शुल्क जो भी कम है प्रदान किए जाएंगे।
  • यदि छात्रों द्वारा मेडिकल की पढ़ाई के लिए नीट प्रवेश परीक्षा के माध्यम से केंद्र या राज्य शासन के मेडिकल व डेंटल महाविद्यालय में एमबीबीएस/वीडियो अथवा महाविद्यालय में स्थित प्राइवेट मेडिकल के एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया गया है तो छात्र इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।
  • विधि की पढ़ाई के लिए कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट एवं स्वयं के द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय या दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने पर भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना

Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय का प्रमाण
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • बैंक खाता विवरण
  • राशन कार्ड

मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना आवेदन प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
मुख्यमंत्री
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको पंजीयन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको पंजीयन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Jankalyan
  • इसके पश्चात आपके सामने पंजीयन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको इस फॉर्म में पूछी गई निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी।
    • विद्यार्थी का नाम
    • जेंडर
    • डेट ऑफ बर्थ
    • पिता का नाम
    • माता का नाम
    • कैटेगरी
    • रिलीजन
    • मोबाइल नंबर
    • ईमेल एड्रेस
    • आधार नंबर
    • पंजीयन की योजना
    • राज्य
    • पता
    • डिस्ट्रिक्ट
    • ब्लॉक
    • पिन कोड
    • कैप्चा कोड
  • इसके पश्चात आप को सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Jankalyan
  • इसके पश्चात आपको अपनी लॉगिन क्रिडेंशियल्स दर्ज करके लॉगइन करना होगा।
  • अब आपको अप्लाई नाउ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खोल कर आएगा।
  • आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

अपने आवेदन की स्थिति जानने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको पंजीयन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपने आवेदन की स्थिति जाने के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Jankalyan
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खोल कर आएगा।
  • आपको इस पेज पर अपनी एप्लीकेंट आईडी, एकेडमिक ईयर तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको शो माय एप्लीकेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके आवेदन की स्थिति आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

Mukhyamantri Jankalyan Shiksha Protsahan Yojana के अंतर्गत पाठ्यक्रमों की सूची देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको पाठ्यक्रम के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
जनकल्याण
  • इसके पश्चात आपको अपने कोर्स टाइप का चयन करना होगा।
  • अब आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सर्च कोर्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • पाठ्यक्रम की सूची आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
लॉगिन"
  • अब आपके सामने लॉगइनफॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको स्पेस पर अपनी एप्लीकेंट आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप लॉग इन कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत संस्थानों की सूची

  • सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको संस्थाएं के सेक्शन के अंतर्गत अपनी आवश्यकता अनुसार निम्न विकल्पों में से एक का चयन करना होगा।
    • मध्य प्रदेश में स्थिति
    • मध्यप्रदेश के बाहर स्तिथि
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी।
    • राज्य जिसमें संस्था स्थित है
    • विभाग
    • संस्था कोड
    • एकेडमिक ईयर
    • कैप्चा कोड
  • अब आपको सर्च इंस्टिट्यूट एंड कोड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

विभिन्न प्रकार की रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री जन कल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको मॉनिटरिंग डैशबोर्ड/रिपोर्ट के सेक्शन के अंतर्गत निम्न विकल्पों में से अपनी आवश्यकता अनुसार किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
    • डिपार्टमेंट वाइज डैशबोर्ड
    • डिस्ट्रिक्ट वाइज डैशबोर्ड
    • इंस्टिट्यूट वॉइस एप्लीकेशन स्टैटिसटिक्स
    • कोर्स वॉइस एप्लीकेशन स्टैटिसटिक्स
    • ई पेमेंट ऑर्डर ऑफ स्कॉलरशिप अमाउंट
    • जेंडर वाइज एंड कैटिगरी वाइज स्टूडेंट स्टैटिसटिक्स
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको एकेडमी ईयर, एप्लीकेशन टाइप, कैप्चा कोड आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप विभिन्न प्रकार की रिपोर्ट देख सकेंगे।

संपर्क विवरण

  • हेल्पलाइन नंबर – 0755-2550762
  • ईमेल आईडी – dhehelpline.mmjky@mp.gov.in