मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार – ऑनलाइन आवेदन, लिस्ट, स्टेटस चेक करें

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Bihar – बिहार सरकार द्वारा कन्याओं के विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार है। इस योजना के माध्यम से राज्य में रहने वाली आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बालिकाओं को विवाह हेतु आर्थिक सहायता के रूप में अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। जिसका लाभ प्राप्त कर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार अपनी बेटी का विवाह संपन्न करा सकेंगे। अगर आप भी बिहार के नागरिक है और Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Bihar का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको इस योजना के तहत पात्रता को पूरा करते हुए आवेदन करना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना क्या है? योजना के उद्देश्य लाभ एवं विशेषताएं पात्रता आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि।

Mukhyamantri

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Bihar 2024

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत बिहार सरकार द्वारा की गई है। इस योजना के तहत राज्य के बीपीएल परिवार एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग की बालिकाओं को बिहार सरकार द्वारा विवाह के समय अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। यह अनुदान राशि तभी दी जाएगी जब कन्या की आयु 18 वर्ष से अधिक होगी और लड़के की आयु 21 वर्ष से अधिक होगी। राज्य सरकार द्वारा कन्या विवाह योजना के तहत 5100 रुपए की धनराशि अनुदान के रूप में प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत प्रदान की जाने वाली धनराशि लाभार्थी कन्या के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Bihar के माध्यम से बाल विवाह पर रोक लग सकेगी। साथ ही दहेज जैसे अपराध को भी कम किया जा सकेगा। और राज्य भी अन्य राज्यों की भांति विकास की ओर अग्रसर होगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आप ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं। और विवाह के समय आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैंं।

मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार के बारे में जानकारी

योजना का नाम Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Bihar
शुरू की गई बिहार सरकार द्वारा
विभाग समाज कल्याण विभाग
लाभार्थी आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग में बीपीएल परिवार की बालिकाएं
उद्देश्य कन्या के विवाह के समय आर्थिक सहायता प्रदान करना
सहायता राशि 5100 रुपए
राज्य बिहार
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट RTPS Bihar

Kanya Vivah Yojana Bihar का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य कन्या के विवाह के समय आर्थिक सहायता प्रदान करना और बाल विवाह जैसे अपराधों पर रोक लगाना है। क्योंकि ज्यादा देखा जाता है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कम उम्र में ही लड़की की शादी कर दी जाती है। जिसके कारण कन्याओं को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार द्वारा कन्या के विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए योजना को शुरू किया गया है।

इसके अलावा कन्याओं के प्रति समाज में नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों की सोच में बदलाव लाना है। ताकि बालिकाओं को पढ़ा लिखा कर सही उम्र होने पर उनके विवाह के समय सरकार द्वारा शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके। बालिका की आयु 18 वर्ष होने पर विवाह हेतु सरकार द्वारा 5100 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिससे लोगों में जागरूकता पैदा होगी साथ ही राज्य की साक्षरता में भी वृद्धि हो सकेगी। यह योजना लोगों की मानसिकता में बदलाव लाने का पूर्ण रूप से प्रयास करेगी।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना

कन्या विवाह योजना बिहार के लाभ एवं विशेषताएं

  • Kanya Vivah Yojana Bihar की शुरुआत बिहार सरकार द्वारा की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग और बीपीएल परिवार की बालिकाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • बालिका के विवाह के समय मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 5100 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ केवल बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाली बालिकाओं और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग की बालिकाओं को प्रदान किया जाएगा।
  • बिहार कन्या विवाह योजना के माध्यम से बाल विवाह जैसे अपराधों पर रोक लगेगी।
  • लड़कियों की शिक्षा पर अधिक जोर दिया जा सकेगा।
  • यह योजना राज्य में दहेज प्रथा पर रोक लगाने में सहायक होगी।
  • राज्य सरकार द्वारा विवाह के समय कन्या के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी जाएगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
  • आवेदन करने के बाद भी आपको इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Bihar के लिए पात्रता

  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार के लिए बालिका को बिहार की मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु बालिका की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • बीपीएल परिवार की बालिकाएं ही इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की लड़कियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • कन्या के परिवार की वार्षिक आय 60 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • बालिका की जन्मतिथि
  • आय प्रमाण पत्र
  • दहेज न देने का स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
  • लड़के और लड़की का जन्म प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

बिहार दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Bihar के तहत ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको अपने ग्राम पंचायत या ब्लॉक जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म में मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
  • इसके बाद आपको यह फॉर्म वापस वहीं जमा कर देना है जहां से आप ने प्राप्त किया था।
  • संबंधित कर्मचारियों द्वारा आपका आवेदन फॉर्म विभाग में भेज दिया जाएगा।
  • विभाग अधिकारी द्वारा आपके दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • दस्तावेजों के सत्यापन होने के बाद आपको योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • आपके सरपंच के माध्यम से आप तक योजना के तहत धनराशि पहुंचा दी जाएगी या फिर बालिका के अकाउंट में डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से भेज दी जाएगी।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको लोक सेवाओं का अधिकार एवं अन्य सेवाएं (RTPS) बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
मुख्यमंत्री
  • होम पेज पर आपको नागरिक अनुभाग के सेक्शन में खुद का पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज में मांगी गई जानकारी जैसे आपका नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
Mukhymantri
  • अब आपको इस पेज पर समाज कल्याण विभाग की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की सेवाएं के सेक्शन में से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।