मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2024 – आवेदन प्रक्रिया, लाभ व पात्रता

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana – आप सभी लोग जानते हैं केंद्र सरकार ने सन 2022 का किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार समय-समय पर किसानों के लिए कई सारी योजनाएं आरंभ करती रहती है। ऐसी एक योजना मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आरंभ की गई है। जिसका नाम मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि इसके लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तों यदि आप MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Mukhyamantri

MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2024

इस योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश में रहने वाले किसानों को सरकार द्वारा दो किस्तों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए आरंभ की गई है। Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2024 के अंतर्गत आर्थिक सहायता सीधे किसान के बैंक खाते में पहुंचा दी जाएगी। जिससे कि उनकी परिस्थितियों में सुधार आए। इस योजना की खास बात यह है कि इस योजना के अंतर्गत उन किसानों को लाभ की राशि पहुंचाई जाएगी जो पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े हुए हैं। वह सभी किसान पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े हुए हैं उन्हें इस योजना के लिए अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उनके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के राशि के साथ-साथ Kisan Kalyan Yojana की राशि पहुंचा दी जाएगी।

एमपी किसान अनुदान योजना

10th August Update – मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत अब हर साल मिलेंगे 6,000 रुपए

मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि राज्य के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत हर साल 6,000 रुपए मुहैया कराए जाते हैं। और अब राज्य सरकार की ओर से भी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत अन्नदाताओं को हर साल 6,000 रुपए मुहैया कराए जाएंगे। आपको बता दे कि इस योजना के तहत किसानों को अभी तक सालाना 4,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का लाभ दिया जाता थे लेकिन अब सीएम शिवराज सिंह चौहान के ऐलान किए जाने के बाद राज्य के किसानों को हर साल 6,000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। सरकार के लिए गए इस फैसले से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। जिससे किसानों की कमाई में बढ़ोतरी हो सकेगी।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana
किसने आरंभ की मध्य प्रदेश सरकार
लाभार्थी मध्य प्रदेश के किसान
उद्देश्य ₹4000 की आर्थिक सहायता प्रदान करना।
आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/
साल 2023

MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश के सभी किसानों को आय को बढ़ाना है। Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक सहायता करेगी जिससे कि किसानों की आय में वृद्धि होगी। इस आर्थिक सहायता की वजह से कर्ज में डूबे किसानों को भी काफी सहायता प्राप्त होगी। इस योजना को पीएम किसान सम्मान निधि से जोड़ा गया है। जिससे की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थियों को इस योजना के अंतर्गत कवर किया जा सके।

जय किसान फसल ऋण माफी योजना

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना आर्थिक सहायता

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा मध्य प्रदेश के किसानों को ₹4000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता ₹2000-₹2000 की किस्तों में प्रदान की जाएगी। 03 दिसंबर 2020 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के 500000 किसानों को 100 करोड रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे। इस योजना के माध्यम से लगभग प्रदेश के 800000 किसानों को लाभ पहुंचेगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा नसरुल्लागंज से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कि जाएगी।

  • इस योजना के अंतर्गत 500000 किसानों को पहली किस्त के ₹2000 प्राप्त होंगे।
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण का मुख्य लक्ष्य किसानों की आय में वृद्धि करना है।
  • मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रायसेन, खंडवा, सागर, ग्वालियर और इंदौर है के किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा भी करेंगे।
  • इस चर्चा में वह किसानों की समस्याएं सुनेंगे और उसका समाधान करेंगे। प्रत्येक जिले से लगभग 200 किसान मुख्यमंत्री के साथ इस चर्चा में जुड़ेंगे। इस चर्चा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj , सीहोर जिले के नसरुल्लागंज से प्रदेश के किसानों को “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना” के अंतर्गत ₹100 करोड़ के हित लाभ वितरित कर रहे हैं। #CMMadhyaPradesh https://t.co/uekY10SwUg — CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) December 3, 2020

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana में दी जाने वाली धनराशि

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसान कल्याण योजना के अंतर्गत ₹2000 की दो किस्ते किसान के सीधे खाते में पहुंचाई जाएंगी। अब किसान सम्मान निधि योजना के ₹6000 तथा किसान कल्याण योजना के ₹4000 मिलाकर किसानों को प्रति वर्ष ₹10000 की सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी इन ₹10000 में ₹6000 केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए जाएंगे तथा ₹4000 राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को जो ₹2-2 हजार की तीन किस्तों में ₹6000 मिलते हैं उसमें अब मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत ₹2-2 हजार की दो किस्तें और जोड़कर साल के ₹10 हजार देंगे: सीएम श्री @ChouhanShivraj #सबकोसाख #Credit4All pic.twitter.com/Fln2a4NnY4 — CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) September 22, 2020

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana के लाभ तथा विशेषताएं

  • Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojanaके अंतर्गत सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक सहायता की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता की राशि ₹4000 होगी।
  • यह ₹4000 दो किस्तों में दिए जाएंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत पीएम किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थियों को कवर किया गया है।
  • यदि आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करना होगा।
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के माध्यम से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में पहुंचाई जाएगी।

मध्य प्रदेश बेरोजगारी भत्ता

एमपी किसान कल्याण योजना की पात्रता

  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाला व्यक्ति मध्यप्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक किसान होना चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदक पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत रजिस्टर होना चाहिए।
  • आवेदक लघु सीमांत किसान होना चाहिए।
  • आवेदक के पास खेती योग्य भूमि होनी चाहिए जिसमें वह खेती करता हो।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना आवेदन की प्रक्रिया

यदि आप Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभार्थी होना अनिवार्य है। यदि आपने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन नहीं किया है तो आप इसके लिए आवेदन कर के मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ उठा सकते हैंं। इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है।

Mukhyamantri
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Famer Corner के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
मुख्यमंत्री
  • इसके बाद आपके सामने Farmer Registration Form खुलकर आएगा।
  • आपको इस फॉर्म में Aadhar Number तथा image Code भरना होगा।
  • इसके पश्चात आपको Search के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • आपके इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी भरकर Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे।

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रिवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Mukhyamantri
  • इसके बाद आपके सामने Login Form खुलकर आएगा।
  • इस फॉर्म में आपको अपना Username, Paasword तथा Captcha Code दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Login के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप लॉगिन कर सकेंगे।

MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana लाभार्थी सूची चेक करें

यदि आप मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभार्थी सूची देखना चाहते हैं तो आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की लाभार्थी सूची देखनी होगी। वे सभी लाभार्थी जिनको पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है उनको मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का भी लाभ प्रदान किया जाएगा। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है।

  • सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Farmer Corner के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको बेनिफिशियरी लिस्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
Kisan
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपने राज्य, डिस्ट्रिक्ट, सब डिस्टिक, ब्लॉक और गांव का चयन करना होगा।
  • अब आपको Get Report के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लाभार्थी सूची आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रिवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको डैशबोर्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
मुख्यमंत्री
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको जिले का चयन करना होगा।
  • अब आपको तहसील कथा एफटीओ डेट का चयन करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

Contact Us

  • सबसे पहले आपको योजना की Official Website पर जाना होगा। Official Website पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको contact us का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
किसान
  • इस पेज पर आपको Contact Details मिल जाएगी।