मुख्यमंत्री मितान योजना – घर बैठे राशन कार्ड बनवाएं, कॉल करें इस नंबर पर

Mukhyamantri Mitan Yojana – सरकारी सेवाओं की पहुंच सभी नागरिकों तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जाता है। यह योजनाएं केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा संचालित कि जाती हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भी ऐसी ही एक योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसका नाम मुख्यमंत्री मितान योजना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को घर बैठे सरकारी सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी। आपको इस लेख के माध्यम से Mukhyamantri Mitan Yojana का पूरा ब्यौरा प्राप्त होगा। आप इस लेख को पढ़कर इस योजना का लाभ प्राप्त करने से संबंधित जानकारी से अवगत हो सकेंगे। इसके अलावा आपको इस योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी। तो आइए जानते हैं कैसे मुख्यमंत्री मितान योजना 2024 का लाभ प्राप्त किया जाए।

Mukhyamantri

Mukhyamantri Mitan Yojana 2024

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा मुख्यमंत्री मितान योजना आरंभ की गई है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा सभी सरकारी सेवाओं को नागरिकों के घर तक पहुंचाया जाएगा। नागरिक जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि जैसे दस्तावेज घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे। अब प्रदेश के नागरिकों को कोई भी दस्तावेज बनवाने के लिए आपने ब्लॉक नगर निगम परिषद, तहसील या अन्य सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार उनके घर तक सरकारी योजनाएं पहुंचाएगी। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा सहायक मित्रों को तैनात किया जाएगा।

जो लोगों के घर जाकर सभी औपचारिकताएं पूरी करेंगे। सरकार द्वारा Mukhyamantri Mitan Yojana के संचालन के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रारंभिक प्रावधान रखा गया है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिकों को एक हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना होगा जो कि 14545 है। जिसके पश्चात उनके घर पर सहायक आ जाएंगे। सहायक सभी विवरणों को एकत्रित करके, सूचनाओं को संशोधित करेंगे। इसके अलावा दस्तावेजों को सत्यापित करेंगे। जिसके पश्चात नागरिकों को प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। सहायक द्वारा यह सेवाएं प्रदान करने के लिए ₹100 रुपए से कम का सेवा शुल्क प्राप्त किया जाएगा।

CG E District Registration

20th June Update – मुख्यमंत्री मितान योजना को छत्तीसगढ़ की सभी 44 नगर पालिकाओं में किया जाएगा लागू

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा आम नागरिकों की सहूलियत के लिए मुख्यमंत्री मितान योजना के दायरे को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। घर बैठे प्रमाण पत्र तथा आवश्यक शासकीय दस्तावेज बनवाने के लिए संचालित मुख्यमंत्री मितान योजना राज्य की लोकप्रिय योजना है। राज्य में इस योजना के लागू होने के बाद से नागरिकों को जरूरी प्रमाण पत्र शासकीय दस्तावेज बनवाने के लिए नगर निगम, तहसील तथा अन्य सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं रह गई है। मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुसार अब तक 96 हजार 268 शासकीय दस्तावेज घर बैठे प्रदान किए जा चुके हैं।

अब मुख्यमंत्री मितान योजना को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की सभी 44 नगरपालिका में लागू किया जाएगा। आपको बता दें कि वर्तमान में यह योजना राज्य के 14 नगर निगमों में संचालित है। इस योजना के छत्तीसगढ़ के सभी 44 नगर पालिकाओं में लागू हो जाने से वरिष्ठ नागरिकों, मजदूरों, किसानों, दिव्यांगजनों, महिलाओं और आम नागरिकों को काफी सहूलियत प्राप्त हो सकेगी।

27th May Update – घर बैठे बनेगा राशन कार्ड, मुख्यमंत्री मितान योजना में किया गया शमिल

छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड बनवाने के लिए लोगों को अब कार्यालयो या दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा घर बैठे लोगों को राशन कार्ड बनवाने की सुविधा शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी प्रदेशवासियों को देते हुए कहा कि आप सबको बताते हुए खुशी हो रही है कि अब राशन कार्ड को भी मितान योजना में शामिल करने का फैसला लिया गया है। घर बैठे अब कोई भी नागरिक टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल कर मितान को बुलाकर राशन कार्ड बनवा सकते हैंं। इसी नंबर पर कॉल कर मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज बनवाने की सुविधा घर बैठे प्रदान की जाती हैं। और अब इसमें राशन कार्ड की भी सुविधा जोड़ दी गई है।

आपको बता दें कि मितान योजना लोगों के बीच इतनी लोकप्रिय हो गई है कि मुख्यमंत्री के ट्वीट के बाद से ही करीब 3000 से अधिक लोगों ने उक्त नंबर पर कॉल कर राशन कार्ड बनवाने के लिए संपर्क किया है। मितानो ने पहले ही दिन 7 हितग्राहियों को राशन कार्ड उनके निवास पर जाकर सौंपे हैं।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना का उद्देश्य

Mukhyamantri Mitan Yojana का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों के घर तक सरकारी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। इन सेवाओं में राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि शामिल है। अब प्रदेश के नागरिकों को सरकारी सेवाएं प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि अब सरकार द्वारा सभी सरकारी सेवाएं नागरिकों के घर पर प्रदान की जाएंगी। इस योजना के माध्यम से नागरिकों के समय के अनुसार शासकीय काम किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मितान योजना के संचालन से समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी। यह योजना प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने में भी कारगर साबित होगी। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे।

एक मई को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे ’मुख्यमंत्री मितान योजना’ का शुभारंभ।

प्रथम चरण में प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में की जा रही है यह योजना लागू। pic.twitter.com/SWE8A7EQt5 — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) April 30, 2022

Details Of Mukhyamantri Mitan Yojana 2024

योजना का नाम मुख्यमंत्री मितान योजना
किसने आरंभ की छत्तीसगढ़ सरकार
लाभार्थी छत्तीसगढ़ के नागरिक
उद्देश्य सरकारी सेवाओं की पहुंच नागरिकों के घर तक सुनिश्चित करना
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च की जाएगी
साल 2024
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन/ऑफलाइन
राज्य छत्तीसगढ़

Service Plus

मुख्यमंत्री मितान योजना का कार्यान्वयन

  • प्रदेश की जनता की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा मुख्यमंत्री मितान योजना launch की गई थी।
  • इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा सभी सरकारी सेवाओं को नागरिकों के घर तक पहुंचाया जाएगा।
  • प्रदेश के नागरिकों को किसी भी प्रकार के certificate प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • यह योजना प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा एवं भ्रष्टाचार को रोकेगी।
  • इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा सहायक मित्रों को तैनात किया गया है।
  • यह सहायक मित्र नागरिकों के घर जाकर सभी औपचारिकताएं पूरी करेंगे।
  • छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा Mukhyamantri Mitan Yojana के संचालन के लिए 10 crore रुपए के budget का प्रावधान किया गया है।
  • राज्य के लोगो को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए 14545 पर contact करना होगा।
  • जिसके पश्चात उनके घर पर सहायक मित्र भेजे जाएंगे।
  • सहायक मित्रों द्वारा सभी जानकारी एकत्रित की जाएगी एवं सूचनाओं को संशोधित किया जाएगा।
  • नागरिकों के दस्तावेजों का सत्यापन भी सहायक मित्रों के माध्यम से किया जाएगा।
  • जिसके पश्चात उनको certificate जारी कर दिया जाएगा।
  • सरकार द्वारा इस सेवा के बदले मामूली शुल्क का प्रावधान रखा गया है।
  • सहायक मित्रों द्वारा यह सेवाएं प्रदान करने के लिए ₹100 से कम का शुल्क की प्राप्ति की जाएगी।
  • अभी इस योजना को केवल रायपुर नगर पालिका में लागू किया गया है।
  • जल्द ही योजना को प्रदेश के सभी जिलों में लागू किया जाएगा।
  • सहायक मित्र नागरिकों से document की copy प्राप्त करके उसकी कार्यवाही करवाएगा।

Mukhyamantri Mitan Yojana के लाभ तथा विशेषताएं

  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा मुख्यमंत्री मितान योजना आरंभ की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा सभी सरकारी सेवाओं को नागरिकों के घर तक पहुंचाया जाएगा।
  • नागरिक जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्डआदि जैसे दस्तावेज घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे।
  • अब प्रदेश के नागरिकों को कोई भी दस्तावेज बनवाने के लिए आपने ब्लॉक नगर निगम परिषद, तहसील या अन्य सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • क्योंकि इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार उनके घर तक सरकारी योजनाएं पहुंचाएगी।
  • इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
  • Mukhyamantri Mitan Yojana के अंतर्गत सरकार द्वारा सहायक मित्रों को तैनात किया जाएगा।
  • जो लोगों के घर जाकर सभी औपचारिकताएं पूरी करेंगे।
  • सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रारंभिक प्रावधान किया गया है।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिकों को एक हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना होगा जो कि 14545 है।
  • जिसके पश्चात उनके घर पर सहायक आ जाएंगे।
  • सहायक सभी विवरणों को एकत्रित करके, सूचनाओं को संशोधित करेंगे।
  • इसके अलावा दस्तावेजों को सत्यापित करेंगे।
  • जिसके पश्चात नागरिकों को प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।
  • सहायक द्वारा यह सेवाएं प्रदान करने के लिए ₹100 रुपए से कम का सेवा शुल्क प्राप्त किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

Mukhyamantri Mitan Yojana पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आवेदक छत्तीसगढ़ का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी आदि

मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको helpline number 14545 पर संपर्क करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके घर सहायक मित्र भेजे जाएंगे।
  • सहायक मित्रों द्वारा सभी दस्तावेजों की copy ली जाएगी।
  • अब सहायक मित्र को शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • इसके पश्चात सहायक मित्र दस्तावेजों की copy प्राप्त करके उसकी कार्यवाही करवाएगा।
  • कार्यवाही पूरी होने के पश्चात certificate लाभार्थी के घर deliver कर दिया जाएगा।