मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना – ऑनलाइन आवेदन, फार्म, उद्देश्य एवं लाभ

Mukhyamantri Paryatan Udyog Sambal Yojana – केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं को संचालित किया जाता रहता है। जिसके माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी जीवनशैली में भी सुधार किया जा सके। इसी प्रकार राजस्थान सरकार द्वारा कोरोना वायरस के चलते राज्य में धीमे पड़े पर्यटन को पहले जैसा विकसित करने के लिए एक नई योजना का आरंभ किया गया है। जिसका नाम मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य में धीमे पड़े टूरिज्म इंडस्ट्री को फिर से पहले जैसा किया जाएगा। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि राज्य के विकास में पर्यटन की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी के चलते राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना को शुरू किया गया है। ताकि राज्य में पर्यटन उद्योग में सुधार किया जा सके। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Mukhyamantri Paryatan Udyog Sambal Yojana से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Mukhyamantri

Mukhyamantri Paryatan Udyog Sambal Yojana 2024

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा पर्यटन उद्योग को पहले जैसा बेहतर करने के लिए आरंभ किया गया है। क्योंकि पिछले वर्ष करोना वायरस के कारण राज्य में पर्यटन उद्योग में बहुत नुकसान हुआ था जिसकी वजह से पर्यटन उद्योग राज्य में बहुत धीमा पड़ा है। इस योजना के माध्यम से पर्यटन उद्योग को संबल मिल सकेगा। राज्य में पर्यटन के माध्यम से काफी मात्रा में राजस्व की प्राप्ति होती है। जिसके लिए आवश्यक है कि पर्यटन डेवलपमेंट पर खास ध्यान दिया जाए।

Mukhyamantri Paryatan Udyog Sambal Yojana के माध्यम से राज्य में पर्यटन के उद्योगों को आर्थिक तौर पर मजबूती प्रदान करने के साथ ही पर्यटन के डेवलपमेंट के लिए भी विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को शुरू किया जाएगा। जिससे राज्य में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा दिया जा सकेगा। राजस्थान में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए भी राजस्थान सरकार इस योजना को शुरू कर रही है।

Rajiv Gandhi Shahri Olympic Khel

राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना की उपयोजना मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना के माध्यम से उद्यमियों के लिए लोन की व्यवस्था है।#LeadingStateRajasthan pic.twitter.com/aNpRZ4ebKN — Government of Rajasthan (@RajGovOfficial) December 31, 2022

मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Mukhyamantri Paryatan Udyog Sambal Yojana
आरंभ की गई मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा
शुरू हुई सितंबर 2021
लाभार्थी राज्य के पर्यटन उद्यमी
उद्देश्य राज्य में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देना
राज्य राजस्थान
साल 2023
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लांच होगी
हेल्पलाइन नंबर जल्द ही उपलब्ध होगा

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना

Rajasthan Paryatan Udyog Sambal Yojana का उद्देश्य

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देना है। ताकि राज्य में इस योजना के माध्यम से सैलानियों को आकर्षित करने के लिए सरकार द्वारा पर्यटन व्यवस्था को पहले जैसा बेहतर बनाया जा सके जिससे सैलानियों को बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके। और राज्य में पर्यटन के माध्यम से विकास किया जा सके। राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना के कार्यान्वयन के लिए 500 करोड़ का बजट तय किया गया है। जिससे राज्य में पर्यटन उद्योग को बढ़ाया जा सकेगा। इस योजना के माध्यम से राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही पर्यटन उद्यमी की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। यह योजना राज्य के पर्यटन उद्यमी के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी।

पर्यटन उद्योग संबल योजना की विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना को विशेष तौर पर सबसे पहले वहां शुरू किया जाएगा जहां पर कोरोना वायरस से पर्यटन प्रभावित हुआ है। ताकि वहां के नागरिकों को आर्थिक संबल दिया जा सके।
  • इस योजना के माध्यम से पर्यटन उद्योग को विशेष लाभ प्राप्त होगा।
  • Mukhymantri Paryatan Udyog Sambal Yojana के तहत उद्यमियों को 25 लाख रुपए के ऋण पर 3 वर्ष के लिए 1% अतिरिक्त ब्याज अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा प्रतिवर्ष उन्हें 9% ब्याज पर भी अनुदान दिया जाएगा।
  • राज्य के नागरिकों को इस योजना के माध्यम से सहायता दी जाएगी जिन्हें कोरोना वायरस की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा।
  • राजस्थान के जिन जिन क्षेत्रों में पर्यटन स्थल है उनको और अधिक आकर्षित बनाने के लिए सरकार द्वारा पैसा खर्च किया जाएगा और उनकी बेहतर ब्रांडिंग की जाएगी।
  • राज्य सरकार द्वारा राजस्थान के 10 मुख्य आकर्षक पर्यटन स्थल को नया रूप देने के आदेश दिए गए हैं।
  • सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पर्यटन संबल योजना के लिए 500 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • इस योजना को राज्य में शुरू कर लोगों को आकर्षित किया जाएगा जिससे वह निवेश का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना के लिए पात्रता

  • मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना के लिए केवल राजस्थान राज्य की ट्रैवल और टूरिज्म इंडस्ट्री पात्र होगी।
  • अन्य राज्य के ट्रैवल उद्योग इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं होंगे।

आवश्यक दस्तावेज

राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु किसी भी जरूरी दस्तावेज के बारे में कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। जैसे ही आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित कोई भी जानकारी सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी तो हम आपको पार्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे।

राजस्थान मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना

मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना अधिकारिक वेबसाइट

जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना को शुरू किया गया है। लेकिन राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना के लिए अधिकारी वेबसाइट को लांच नहीं किया गया है। जैसे ही राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत अधिकारिक वेबसाइट को लांच किया जाएगा तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे। फिलहाल अभी आपको मुख्यमंत्री पर्यटन संबल योजना की आधिकारिक वेबसाइट के लॉन्च होने का इंतजार करना होगा।

Mobile App

राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना के तहत राज्य के नागरिकों की सहायता के लिए राजस्थान टूरिज्म ऑफिशल ऐप को शुरू किया गया है। इस ऐप की सहायता से राज्य के नागरिक अपनी यात्रा का शेड्यूल आसानी से तैयार कर सकेंगे। जो यात्रियों की यात्रा के समय उनकी सहायता करने में मददगार होगा। इस मोबाइल ऐप की सहायता से राज्य का कोई भी पर्यटक राजस्थान में आसानी से यात्रा कर सकता है। इस मोबाइल ऐप में राजस्थान के सभी पर्यटन स्थलों की जानकारी उपलब्ध की गई है। राजस्थान टूरिज्म ऑफिशल मोबाइल ऐप आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैंं।

हेल्पलाइन नंबर

मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग संबल योजना के तहत राजस्थान सरकार द्वारा कोई भी टोल फ्री नंबर/हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं किया गया है। राज्य के जो भी छूट नागरिक टोल फ्री नंबर को जानना चाहते हैं उन्हें अभी कुछ समय इंतजार करना होगा जैसी सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर को जारी किया जाता है तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से अवगत करा देंगे।