मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2024 – ऑनलाइन आवेदन, लाभ एवं पात्रता

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana – भारत की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत‌ बनाए रखने में किसान भी अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन आज भी कहीं ना कहीं हमारे देश के किसानों के कार्य एवं मेहनत को सही सम्मान नहीं मिल पाता है। इसी बिंदु को मद्देनजर रखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा अपने राज्य के प्रगतिशील किसानों की मेहनत एवं लगन को सम्मानित करने के लिए एक योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2024 है। Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana के तहत उन किसानों को नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा जो खेती में आधुनिक विधियों जैसे- जैविक खेती, पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबंधन, नई तकनीक, टिकाऊ कृषि, एकीकृत कृषि प्रणालियों के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Mukhyamantri

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana 2024

हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2024 को खेती के क्षेत्र में आधुनिक तरीके से बेहतर प्रदर्शन करने वाले किसानों को नकद राशि देकर सम्मानित करने के लिए शुरू किया है। इस योजना के तहत प्रथम पुरस्कार के रुप में एक किसान को 5 लाख रुपए और दूसरे पुरस्कार के रुप में दो किसानों को 3-3 लाख रुपए दिए जाएंगे। तीसरे पुरस्कार के रुप में पांच किसानों को 1-1 लाख रुपए नकद में देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा हरियाणा के सभी जिलों में जिला स्तर पर ओर चार पुरस्कार 50-50 हजार रुपए के किसानों को दिए जाएंगे। यानी कुल मिलाकर 70 से 75 लाख रुपए हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से किसानों को पुरस्कार के रुप में दिए जाएंगे।

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana के माध्यम से कुछ नया करने वाले किसानों के काम को सम्मान दिया जा रहा है। ताकि राज्य के अन्य किसान भी अधिक से अधिक खेती- किसानी में निवेश करने के लिए प्रेरित हो सके।

हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana
शुरू की गई हरियाणा सरकार द्वारा
उद्देश्य किसानों को नकद राशि देकर सम्मानित करना।
लाभार्थी राज्य के किसान
साल 2023
राज्य हरियाणा
अधिकारिक वेबसाइट अभी ज्ञात नहीं है।

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का उद्देश्य

Haryana Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के किसानों की मेहनत और लगन को नगद राशि देकर सम्मानित करना है। राज्य के किसानों को 50 हजार, 1 लाख, 3 लाख और 5 लाख रुपये की सम्मान राशि के इस योजना के माध्यम से दी जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2024 के तहत सम्मान देने के लिए वही किसान चुने जाएंगे जो खेती के क्षेत्र में नया नया प्रयोग करते हैं और जैविक एवं प्राकृतिक खेती करते हैं। साथ ही कम पानी का उपयोग करके खेती, फसल अवशेष प्रबंधन पर ध्यान देते हैं। यह योजना राज्य के आधुनिक खेती करने वाले एवं खेती में नए- नए शोध करते रहने वाले किसानों को उनकी मेहनत के लिए सम्मानित करके प्रोत्साहित करेगी। जिससे राज्य में किसान खेती में नई-नई तकनीकों एवं शोध को अपनाने से ना डरे।

मेरा पानी मेरी विरासत योजना

Haryana Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana का लाभ एवं विशेषताएं

  • हरियाणा सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों को नकद राशि देकर सम्मानित करने के लिए हरियाणा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना की शुरुआत की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के उन किसानों को सम्मानित किया जाएगा जो आधुनिक विधियों जैसे- नई तकनीक, पानी की बचत, जैविक खेती, टिकाऊ कृषि, फसल अवशेष एवं एकीकृत कृषि प्रणाली के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
  • सरकार द्वारा प्रथम पुरस्कार के रुप में 1 किसान को 5 लाख रुपए और द्वितीय पुरस्कार के रुप में 2 किसानों को 3-3 लाख रुपए देकर सम्मानित किया जाएगा।
  • तृतीय पुरस्कार के रुप में पांच किसानों को 1-1 लाख रुपए दिए जाएंगे।
  • इसके अलावा जिला स्तर पर भी 4 सांत्वना पुरस्कार 50-50 हजार के दिए जाएंगे।
  • यह नगद राशि का पुरस्कार किसानों को उनकी कुशलता के आधार पर दिया जाएगा।
  • Mukhymantri Pragatishil Kisan Samman Yojana 2024 को किसानों की प्रगतिशीलता को निखारने एवं प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है।
  • राज्य के सभी किसान इस योजना के तहत अपना आवेदन कर सकते हैंं। लेकिन उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित की गई कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।
  • यह योजना राज्य में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देगी इसके अलावा खेती में नए-नए शोध को भी बढ़ावा देगी।

हरियाणा प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत पात्रता

  • आवेदक किसान को हरियाणा का मूल निवासी होना जरूरी है।
  • प्रथम पुरस्कार उन किसानों को दिया जाएगा जिनके पास 10 एकड़ या इससे अधिक की कृषि योग्य भूमि है।
  • द्वितीय पुरस्कार के लिए उन किसानों को दिया जाएगा जिनके पास 5-10 एकड़ भूमि है।
  • तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किसान के पास 5 एकड़ भूमि होनी चाहिए।
  • बंजर या खेतीहर जमीन वाले किसानों को मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना हरियाणा का लाभ नहीं दिया जाएगा।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खसरा खतौनी
  • भूमि के कागजात
  • किसान क्रेडिट कार्डया किसान विकास पत्र प्रमाण
  • बैंक विवरण

Pragatishil Kisan Samman Yojana के तहत चयन प्रक्रिया

हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के हित में शुरू की गई मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2024 के तहत प्रगतिशील किसानों का चुनाव करने के लिये एक कमेठी का गठन किया जाएगा। जिसमें राज्य स्तर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक एवं जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता अनिवार्य होती है यही कमेटी हरियाणा के कोने-कोने से खेती के क्षेत्र में नया या अच्छा प्रदर्शन करने वाले किसानों को उनकी कुशलता के आधार पर श्रेणियों में वर्गीकृत करेगी।

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2024 के तहत आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक किसान को कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
मुख्यमंत्री
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको Farmers Corner के तहत Apply for Agriculture Schemes के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक सूची खुलकर आ जाएगी।
  • इसके बाद आपको मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के सामने View के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप व्यू के बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • अब आपको सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक पढ़ लेना है और Agreed, I have read all the terms & conditions related to scheme के आगे टिक कर देना है।
"
  • इसके बाद आपको Click here for Registration पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको किसी एक ऑप्‍शन में मांगी गई डिटेल दर्ज करके Search Record के बटन पर क्ल्कि कर देना है। जिसके बाद आपके सामने किसान का रिकॉर्ड खुल जाएगा।
  • अब आपको यहां मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के विकल्प का चयन करना है।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा। जिसमें आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज कर देना है।
  • अब आपको मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करके Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान योजना 2024 के तहत अपना आवेदन कर सकते हैंं।