मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना शुरू हुई, बिहार सरकार बस खरीदने पर देगी 5 लाख का अनुदान

Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana – बिहार सरकार द्वारा सभी प्रखंडों को बस सेवा के माध्यम से जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को बस की खरीद पर 5 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा। परिवहन विभाग द्वारा इस योजना को लेकर नई गाइडलाइन तैयार की गई है। हाल ही में नीतीश कैबिनेट ने मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना को हरी झंडी दी थी। और अब इस योजना को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस योजना का संचालन बिहार सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के माध्यम से हर ब्लॉक से जिला मुख्यालय के लिए सीधी बस सेवा मिल सकेगी।

कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और कौन होगा पात्र इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से CM Block Transport Scheme से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Mukhyamantri

Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana 2024 -24

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से जिला मुख्यालय के प्रखंडों को छोड़कर शेष 496 प्रखंडों में लाभुकों को बस की खरीद के लिए अनुदान दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत प्रति प्रखंड में 7 लोगों को योजना का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत चयनित लाभार्थियोंको बस की खरीद पर 5 लाख रुपए तक का अनुदान मिलेगा। बस खरीदने के बाद अनुदान राशि का भुगतान सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। लाभुकों के चयन के लिए इस योजना के तहत प्रखंडवार एवं कोटिवार वरियता सूची बनाई जाएगी।

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बिहार परिवहन विभाग द्वारा इस योजना को वर्ष 2026 तक संचालित किया जाएगा। प्रखंडों से जिला मुख्यालय के लिए बस सेवा शुरू होने से लोगों को काफी सुविधा होगी।

रोजगार मेला बिहार

बिहार मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना 2024-25 के बारे में जानकारी

योजना का नाम Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana
शुरू की गई बिहार सरकार द्वारा
संबंधित विभाग परिवहन विभाग
लाभार्थी राज्य के नागरिक
उद्देश्य राज्य के सभी प्रखंडों को बस सेवा के माध्यम से जिला मुख्यालय से जोड़ना
लाभ बस की खरीद पर अनुदान दिया जाएगा
अनुदान राशि 5 लाख रुपए
राज्य बिहार
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://state.bihar.gov.in/transport/

CM Block Transport Scheme का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी प्रखंडों को बस सेवा के माध्यम से जिला मुख्यालय से जोड़ना है। जिसे राज्य के विभिन्न स्थानों तक बस सेवा आसानी से उपलब्ध कराई जा सके। इस योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को बस खरीदने पर 5 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा। बस सेवा शुरू होने से प्रखंडों से जिला मुख्यालय के लिए लोगों को काफी सुविधा होगी। अब बिहार के नागरिकों को प्रखंडों से जिला मुख्यालय आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।

तीन सदस्य कमेटी करेगी लाभुकों का चयन

Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाभुकों का चयन तीन सदस्य कमेटी द्वारा किया जाएगा। इसके अध्यक्ष जिला पदाधिकारी होगी जबकि उप विकास आयुक्त सदस्य और जिला परिवहन पदाधिकारी सदस्य सचिव होंगे। स्वीकृति लागू के अतिरिक्त अन्य आवेदन की योग्यता के अनुसार घटते क्रम में एक प्रतीक्षा सूची भी बनाई जाएगी। संबंधित जिला परिवहन कार्यालय में स्वीकृत लाभुकों की सूची एवं प्रतीक्षा सूची को प्रकाशित करते हुए तीन दिनों की समय सीमा में आपत्ति आमंत्रित की जाएगी। आपत्ति निराकरण के बाद कमेटी द्वारा अंतिम चयन सूची प्रकाशित की जाएगी। उसके बाद चयनित लाभार्थियों द्वारा स्वेच्छा से बस की खरीद की जा सकेगी और बस की खरीद के बाद उससे जुड़े कागजात डीटीओ कार्यालय प्रस्तुत करने होंगे। जांच होने के बाद डीटीओ द्वारा लाभार्थी के बैंक खाते में ऑनलाइन राशि भेज दी जाएगी।

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के मुख्य बिंदु

  • Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojanaके तहत प्रत्येक प्रखंड से 7 लाभुकों का चयन होगा।
  • इसमें से दो लाभुक अनुसूचित जाति से, दो अत्यंत पिछड़ा वर्ग से, एक पिछड़ा वर्ग से, एक अल्पसंख्यक समुदाय से होंगे। इसके अलावा एक सामान्य वर्ग से चयनित किया।
  • इस योजना के तहत लाभार्थियों का चयन प्रखंड वाले एवं कोटिवार वरीयता सूची बनाकर किया जाएगा।
  • मैट्रिक की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर प्राप्त अंकों के आधार पर वरीयता का निर्धारण किया जाएगा।
  • समान अंक होने पर अधिक उम्र वाले व्यक्ति को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • लाभुकों का चयन हो जाने के बाद उन्हें बस खरीदने के लिए कहा जाएगा।
  • बस खरीदने के बाद उन्हें अनुदान की राशि का भुगतान किया जाएगा।
  • लाभार्थियों को एक यूनिक नंबर दिया जाएगा।
  • खरीदी गई बस को 5 वर्ष तक बिना अनुमंडल पदाधिकारी की लिखित स्वीकृति के लिए बेचा नहीं जा सकेगा।

Mukhymantri Prakhand Parivahan Yojana 2024 -24 के लिए पात्रता

  • मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • इस योजना के लिए सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के नागरिक पात्र होंगे।
  • आवेदक के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
  • उम्मीदवार किसी सरकारी बस में चालक का काम ना करता हो।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक है जिसके माध्यम से वह आवेदन कर सकते हैंं।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मैट्रिक योग्यता का प्रमाण पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • ईमेल आईडी
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना 2024-25 के तहत आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको बिहार परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Mukhymantri
  • होम पेज पर आपको नीचे की ओर Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
Mukhymantri
  • अब आपको इस पेज पर For Apply Online Click here के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
मुख्यमंत्री
  • अब आपको इस पेज पर मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • आपको अपना Mobile No, Password, Re Password, Email ID और Driving Licence No. आदि दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं।

Mukhymantri Prakhand Parivahan Yojana FAQs

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना को किस राज्य में शुरू किया गया है? मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना को बिहार राज्य में शुरू किया गया है। Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana क्या है? Mukhyamantri Prakhand Parivahan Yojana के तहत लाभुकों को बस की खरीद के लिए 5 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के अंतर्गत एक प्रखंड के कितने लोगों को लाभ मिलेगा? मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के अंतर्गत एक प्रखंड के 7 लोगों को लाभ मिलेगा। CM Block Transport Scheme के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन कैसे करें? CM Block Transport Scheme के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं।