मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2024 – ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण फार्म, लाभ

Maharashtra Mukhyamantri Saur Krishi Vahini Yojana – जैसा कि हम सभी जानते हैं कि देश के किसान हम सबके लिए बहुत ही मेहनत करते हैं इसके लिए भारत सरकार द्वारा किसानों के विकास हेतु कई योजनाओं को शुरू किया जाता रहता है। ताकि किसान अपने जीवन स्तर को सुधार सके और अपनी कठिनाइयों को दूर कर सके। इसी दिशा में महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानों के लिए एक नई योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसका नाम मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को उनकी जरूरतों के मुताबिक बिजली का प्रयोग करने और बिना किसी समस्या के बिजली प्रदान की जाएगी। महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा किसानों को उनकी जमीन पर सोलर पैनल लगाकर दिन के समय बिजली की आपूर्ति कराई जाएगी। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Mukhyamantri Saur Krishi Vahini Yojana 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Mukhymantari

Mukhymantari Saur Krishi Vahini Yojana 2024

मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा दिन के समय किसानों को बिजली की आपूर्ति की जाएगी। महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस योजना के तहत किसानों की भूमि पर सोलर पैनल लगाकर बिजली की आपूर्ति की जाएगी। कृषि बहुल क्षेत्रों में सब स्टेशनों के 5 किलोमीटर के भीतर इस योजना के तहत लगभग 2 से 10 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाओं को लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना के अंतर्गत उपलब्ध क्षमता वाले सौर परियोजनाओं की स्थापना के लिए 33/11 KV MSEDCL सबस्टेशनों की सूची उपलब्ध है। राज्य के किसानों की अधिशेष भूमि को पट्टे पर देने में MSEDCL भी सहायता करेगा।

जीएमओ जीआर के अनुसार सरकारी भूमि के लिए लीज दर का निश्चय किया गया है। इस योजना के अंतर्गत सरकारी भूमि के लिए पट्टा दर 30 वर्ष की अवधि के लिए 1 रुपए होगी। और जो भूमि सरकार द्वारा किसानों को प्रदान की जाएगी। वह प्रति एकड़ 3000 रुपए प्रति वर्ष होगी एवं वार्षिक 3% की दर से वृद्धि के साथ होगी। राज्य के इच्छुक नागरिक इस योजना के तहत जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना

मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम Mukhymantari Saur Krishi Vahini Yojana
शुरू की गई महाराष्ट्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य किसानों को दिन के समय बिजली की आपूर्ति प्रदान करना
लाभ राज्य के किसानों को बिजली की सुविधा प्राप्त होगी
अवधि 30 वर्ष
मेगावाट 2 से 10 मेगावाट
राज्य महाराष्ट्र
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://mahadiscom.in/solar

Maharashtra Mukhymantari Saur Krishi Vahini Yojana का उद्देश्य

महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराना है ताकि राज्य के कमजोर किसान बिजली की लागत को पूरा करने में सक्षम हो सके और आसानी से बिजली का उपयोग कर सकें। मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना के माध्यम से राज्य किसानों को बिजली उपलब्ध कराने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में सौर ऊर्जा उत्पन्न करने हेतु सौर पैनल स्थापित किए जाएंगे। जिससे राज्य के सभी किसानों को बिजली की आपूर्ति हो सकेगी। इस योजना के तहत किसान अपनी जमीन 15 साल के लिए सरकार को किराए पर देंगे। महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस योजना को लागू करने हेतु 3,700 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। ताकि राज्य के अधिक से अधिक किसान परिवारों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जा सके।

नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना

3 साल के भीतर योजना को किया जाएगा पूरे राज्य में लागू

मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा किसानों को कम दामों पर बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके माध्यम से किसान अपनी खेती का कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे। क्योंकि खेती करने के लिए सबसे जरूरी बिजली की आवश्यकता होती है। और अधिकतर किसान अपनी स्थिति कमजोर होने के कारण बिजली की की आपूर्ति नहीं कर पाते हैं। इसीलिए महाराज सरकार द्वारा इस योजना को शुरू कर राज्य किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार द्वारा अभी कुछ ही जिलों में इस योजना को लागू किया गया है। लेकिन 3 साल के अंदर इस योजना को सरकार द्वारा पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक राज्य के किसानों को बिजली की आपूर्ति कराई जा सके।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना के मुख्य तथ्य

  • Mukhymantari Saur Krishi Vahini Yojana को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य किसानों को बहुत ही कम दामों पर बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।
  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानों को 12 घंटे बिजली की सुविधा दी जाएगी और विशेष तौर पर इसका लाभ आर्गो फीडर्स को मिलेगा।
  • राज्य सरकार द्वारा किसानों तक बिजली पहुंचाने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग किया जाएगा।
  • कई बार बिजली काट दी जाने की वजह से किसानों को खेती करने में काफी समस्या उत्पन्न हो जाती थी जिसके लिए सरकार द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है।
  • सौर ऊर्जा का समान होने से किसान अधिक उर्जा हासिल कर सकेगी और इससे पर्यावरण पर भी कोई असर नहीं होगा।
  • ऊर्जा संसाधन विभाग द्वारा पहले ही 2500 करो ड़ रुपए रोड लाइट एवं 1200 करोड़ रुपए डोमेस्टिक खपत के लिए खर्च किए जा चुके हैं।
  • इस योजना की आपूर्ति के लिए सरकार द्वारा डोमेस्टिक जगहों पर किए जाने वाले खर्च को घटाया जा सकता है।
  • यह योजना ना केवल बिजली के बिल में कमी लाने का काम करेगी बल्कि आर्थिक रूप से भी सहायता प्रदान करेगी।
  • देश के अधिकतर नागरिक कृषि के उत्पादन पर निर्भर है इसलिए इस योजना को बहुमुखी योजना भी कह सकते हैंं।
  • राज्य के सभी किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

Mukhymantari Saur Krishi Vahini Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • महाराष्ट्र के किसानों को इस योजना का लाभ प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है।
  • मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा किसानों को सस्ती दर पर बिजली प्रदान की जाएगी।
  • सरकार द्वारा किसानों तक बिजली पहुंचाने के लिए सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा सोलर पैनल के टेंडर को पूरा करा चुकी है।
  • सोलर प्लांट लेने के लिए किसानों को 15 साल तक सरकार को किराया देना होगा।
  • राज्य के लगभग 200 किसानों को 1 मेगावाट तक की बिजली प्रदान की जाएगी।
  • इसके अलावा 4000 किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार 20 मेगावॉट सोलर प्लांट दिए जाएंगे।
  • सरकार द्वारा सबसे पहले डेडीकेटेड फीडर्स को इस ऊर्जा के उपयोग के लिए सोलर प्लांट दिए जाएंगे।
  • अभी हाल ही में कुछ सोलर यूनिट लातूर एवं सोलापुर में सरकार द्वारा इस विषय के अंतर्गत लगाएं जाएंगे।
  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस योजना को 3 साल के अंदर सभी जिलों तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • सरकार यदि किसी किसान की जमीन पर सोलर प्लांट लगाने के लिए भूमि को मानती है तो किसान को इसके लिए किराया देना होगा।
  • Mukhymantari Saur Krishi Vahini Yojana के तहत बिजली को सौर ऊर्जा से उत्पन्न किया जाएगा। जिस से कम कम दाम पर बिजली की व्यवस्था हो सकेगी।
  • साथ ही इस योजना के माध्यम से ग्रामीण इलाकों के किसान अपनी फसल के उत्पादन को नया मुकाम देने में सफल हो सकेंगे।

महा शरद पोर्टल

मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना के लिए पात्रता

  • Mukhymantari Saur Krishi Vahini Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को महाराष्ट्र का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु किसान के पास स्वयं की भूमि होनी चाहिए जिस पर वह खेती करता है।
  • आवेदक के पास अपने पक्ष में भूमिका कानूनी स्वामित्व होना चाहिए।
  • उम्मीदवार की भूमि पर कानूनी और भौतिक रूप से कब्जा नहीं होना चाहिए और सभी बाधाओं से भूमि मुक्त होनी चाहिए।
  • सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने के लिए प्रस्तावित भूमि पर कोई सरकारी प्रतिबंध नहीं होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए किसान, स्वयं सहायता समूह, को ऑपरेटिव सोसाइटी, शुगर मिल और कृषि पंचायत आदि पात्र होंगे।

Mukhymantari Saur Krishi Vahini Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

महाराष्ट्र शरद पवार ग्रामीण समृद्धि योजना

मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको सौर कृषि वाहिनी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Services के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Mukhymantari
  • इसके बाद आपको Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
Mukhymantari
  • अब आपको इस पेज पर New User Register Here के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
मुख्यमंत्री
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैंं।