मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना 2024 – ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, पात्रता

Mukhyamantri Shramik Siyan Sahayata Yojana – सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है। ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार किया जा सके। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भी श्रमिकों को सामाजिक एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि उन्हीं श्रमिकों को दी जाएगी। जो छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत है।

अगर आप भी छत्तीसगढ़ के श्रमिक है और मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Mukhyamantri Shramik Siyan Sahayata Yojana 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे योजना का उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि।

Mukhyamantri

Mukhyamantri Shramik Siyan Sahayata Yojana 2024

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर पंजीकृत श्रमिकों को 20,000 रुपए की एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। ताकि वह अपना जीवन यापन आसानी से कर सके। और उन्हें किसी दूसरे पर निर्भर न रहना पड़े।

पहले सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत 10,000 रुपए की एकमुश्त राशि प्रदान की जा रही थी लेकिन अब इस राशि को बढ़ाकर 20,000 रुपए कर दिया गया है। इसके लिए श्रम विभाग द्वारा सहायता राशि में वृद्धि करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य के श्रमिक इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैंं।

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम Mukhyamantri Shramik Siyan Sahayata Yojana
शुरू की गई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा
लाभार्थी राज्य के 60 वर्ष के श्रमिक
उद्देश्य श्रमिकों को जीवन यापन करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि 20,000 रुपए
राज्य छत्तीसगढ़
साल 2024
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://cglabour.nic.in/

CG Mukhyamantri Shramik Siyan Sahayata Yojana का उद्देश्य

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य ऐसे श्रमिकों को जीवन यापन करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना है जो छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत है और उनकी आयु 60 वर्ष हो चुकी है। ताकि वह बिना किसी दूसरे पर निर्भर रहे सशक्त एवं आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन यापन कर सके। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को ही 20,000 रुपए की एकमुश्त राशि प्रदान करना है। जिससे वह आर्थिक सहायता राशि का लाभ प्राप्त कर अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें।

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना

मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • Mukhyamantri Shramik Siyan Sahayata Yojana को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा शुरू किया गया है।
  • इस योजना का लाभ राज्य के पंजीकृत श्रमिकों को प्रदान किया जाएगा।
  • ऐसे श्रमिक जो छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत है। इस योजना के माध्यम से 20 हजार रुपए की वित्तीय सहायता राशि का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • इस योजना के तहत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के अंतर्गत 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके श्रमिकों को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पहले इस योजना के तहत 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है जिसे अब बढ़कर 20 हजार कर दिया गया है।
  • सहायता राशि में वृद्धि करने के लिए सरकार द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
  • Mukhymantri Shramik Siyan Sahayata Yojana के अंतर्गत ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
  • आर्थिक सहायता राशि का लाभ प्राप्त 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके निर्माण श्रमिक आसानी से अपना जीवन यापन कर सकेंगे।
  • श्रमिकों को अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
  • यह योजना श्रमिकों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में सहायता करेगी।

Mukhyamantri Shramik Siyan Sahayata Yojana 2024 के लिए पात्रता

  • मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए केवल राज्य के श्रमिक नागरिक ही आवेदन करने हेतु पात्र होंगे।
  • श्रमिक को कम से कम निर्माण श्रमिक के रूप में 3 वर्ष से छत्तीसगढ़ भवन में अन्य संनिर्माण कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत होना चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत 59 या 60 वर्ष के श्रमिक आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।
  • आवेदक श्रमिक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना

मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • श्रमिक कार्ड
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • स्वघोषणा प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

Mukhyamantri Shramik Siyan Sahayata Yojana 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
मुख्यमंत्री
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको भवन एवं अन्य संनिर्माण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको योजना के सेक्शन में आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Mukhyamantri
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • आवेदन के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा आपके आवेदन फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा।
  • सत्यापित होने के बाद आपके बैंक खाते में सहायता राशि भेज दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना 2024 के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी श्रम कार्यालय जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें पूछी गई जानकारी को सही और ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
  • जैसे आपका नाम, आयु, पता, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और बैंक खाता विवरण आदि की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म वापस उसी कार्यालय में जमा कर देना होगा। जहां से अपने इसे प्राप्त किया था।
  • इस प्रकार आप आसानी से मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैंं।

Mukhyamantri Shramik Siyan Sahayata Yojana 2024 FAQs

मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना 2024 को किस राज्य में शुरू किया गया है? मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना को छत्तीसगढ़ राज्य में शुरू किया गया है। Mukhyamantri Shramik Siyan Sahayata Yojana के तहत श्रमिकों को कितने रुपए की आर्थिक सहायता का लाभ दिया जाएगा? Mukhyamantri Shramik Siyan Sahayata Yojanaके तहत श्रमिकों को 20,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु पात्रता क्या है? मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु श्रमिक की आयु 60 वर्ष होनी चाहिए और वह छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत होना चाहिए। Mukhymantri Shramik Siyan Sahayata Yojana के अंतर्गत आवेदन कैसे करें? Mukhymantri Shramik Siyan Sahayata Yojana के अंतर्गत आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैंं जिसकी जानकारी आर्टिकल में दी गई है।