उत्तराखंड मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024 – एप्लीकेशन फॉर्म, पात्रता देखें

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana – सरकार द्वारा महिलाओं के हित के लिए आए दिन नई-नई योजना शुरू की जा रही है ताकि महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जा सके। इसी प्रकार उत्तराखंड सरकार द्वारा महिलाओं के लिए एक नई योजना शुरू की गई है। जिसका नाम मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को लखपति बनाने का अवसर दिया जाएगा। उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के माध्यम से राज्य की लगभग 1.25 लाख महिलाओं को साल 2025 तक लखपति बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को ब्याज मुक्त लोन भी दिया जाएगा। जिस महिला आर्थिक रूप से सशक्त हो सकेगी।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2024 का लाभ कैसे मिलेगा? और इसके लिए पात्रता क्या है इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। तो आईए जानते हैं उत्तराखंड मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के बारे में।

Mukhyamantri

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2024

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। राज्य के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जाएगा। Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के तहत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा साल 2025 तक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।

आपको बता दें कि आजीविका मिशन के तहत उत्तराखंड की कुल 3 लाख 67 हजार महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है। इनमें से लगभग 1 लाख 25 हजार महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को 5 लाख रुपए तक का लोन भी मुहैया कराया जाएगा जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर होकर खुद का बिजनेस शुरू कर सकेगी।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana
शुरू की गई उत्तराखंड सरकार द्वारा
संबंधित विभाग ग्रामीण विकास विभाग
लाभार्थी राज्य की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं
उद्देश्य राज्य की महिलाओं को लखपति बनना
राज्य उत्तराखंड
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च होगी

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana का उद्देश्य

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को लखपति बनना व उन की आर्थिक स्थिति में सुधार करना है ताकि महिलाएं खुद का कारोबार शुरू कर आर्थिक रूप से मजबूत हो सके। इसके लिए महिलाओं को 5 लाख रुपए तक का लोन भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिस पर महिलाओं से कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा। यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में सहायता करेगी जिससे महिलाएं अपने परिवार का भरण पोषण कर सकेगी।

लखपति दीदी की संख्या 3 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा 1 फरवरी 2024 को अंतिम बजट पेश किया गया जिसमें उन्होंने 1 लाख लखपति दीदी को बढ़ावा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। इससे पहले सरकार द्वारा 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया था जिसे बढ़ाकर अब 3 करोड़ कर दिया गया है। लखपति दीदी योजना के तहत अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति बना दिया गया है। 83 लाख स्वयं सहायता समूहों ने मिलकर देश की 9 करोड़ महिलाओं की जीवन में बदलाव किया है।

मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के मुख्य बिंदु

  • मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • इस योजना के संचालन के लिए लगभग 20,000 स्वयं सहायता समूह का गठन किया जाएगा।
  • Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के तहत महिलाओं को आने वाले समय के लिए इलेक्ट्रिशियन, टेंट हाउस, खाद बनाना, प्लंबर, राजमिस्त्री, ऑर्गेनिक खेती, एलईडी बल्ब बनाने जैसे कामों में निपुण किया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा ब्लॉक स्तर पर लगने वाले शिविरों में ऐसे समूह को अगले महीने ऋण वितरण किया जाएगा।
  • उत्तराखंड के 95 ब्लॉकों में 39,116 स्वयं सहायता समूह में 3 लाख 5000 महिलाओं को संगठित कर वर्तमान में 4,310 ग्राम संगठन का गठन किया जाएगा।
  • इसके अलावा 259 कलस्टर स्तरीय संगठनों का गठन किया गया है।
  • कौशल विकास योजना के लाभार्थियों को इस योजना के तहत नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
  • मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को Amazon, Flipkart, और Paytm Mall जैसी शॉपिंग साइट से भी जोड़ा जाएगा।
  • जिससे महिलाएं इन साइटों पर अपना खुद का सामान ज्यादा आमदनी से घर बैठे बेच सकेगी।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना को उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से साल 2025 तक राज्य की 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
  • राज्य की महिलाएं इस योजना के अंतर्गत खुद का कारोबार शुरू करने के लिए 5 लाख रुपए तक का लोन प्राप्त कर सकती है।
  • Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2024 के तहत प्रदान किया जाने वाला लोन ब्याज मुक्त होगा।
  • इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को कौशल विकास के लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी जिससे महिलाएं अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगी।
  • मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के माध्यम से राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे जिससे अधिक से अधिक महिलाएं योजना से जुड़ेगी।
  • यह योजना महिलाओं की जीवन स्तर में सुधार करेगी जिससे महिलाएं किसी दूसरे पर निर्भर रहे बिना आय अर्जित कर सकेगी।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से ऊपर पहुंचाई जाएगी।
  • यह योजना महिलाओं को लोन के साथ ट्रेनिंग और उत्पादक की मार्केटिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराएगी।

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए केवल महिलाएं ही पात्र होगी।
  • राज्य की ऐसी महिलाएं जो कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

अगर आप मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत आवेदन करना चाहती है तो आप बता दें कि फिलहाल अभी आप इस योजना के तहत ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं क्योंकि सरकार द्वारा अभी इस योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट को लॉन्च नहीं किया गया है। ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है जो कि कुछ इस प्रकार है।

  • ऑफलाइन आवेदन करने हेतु सबसे पहले आपको अपने ब्लॉक या फिर महिला एवं बाल विकास कार्यालय जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से लखपति दीदी योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म उसी कार्यालय में जमा कर देना होगा जहां से अपने प्राप्त किया था।
  • आवेदन फॉर्म जमा करते समय आपको एक रसीद दी जाएगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रखना होगा।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024 के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैंं।

FAQs

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024 को किस राज्य में शुरू किया गया है? मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना को उत्तराखंड राज्य में शुरू किया गया है। Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2024 का लाभ किसे मिलेगा? Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana का लाभ राज्य की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को मिलेगा। मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत क्या-क्या लाभ मिलेंगे? मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार हेतु 5 लाख रुपए तक का बिना गारंटी के लोन और कौशल प्रशिक्षण का लाभ दिया जाएगा। उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की कितनी महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है? उत्तराखंड सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना के द्वारा साल 2025 तक 1 लाख 25 हजार महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।