मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना 2024 – आवेदन फॉर्म, लाभ, पात्रता व दस्तावेज

Mukhymantri Matikala Rojgar Yojana – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने राज्य के कुम्हारों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए ‌मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना को आरंभ किया है। Mukhymantri Matikala Rojgar Yojana के माध्यम से मुख्यमंत्री जी अपने राज्य में दोबारा से मिट्टी से बने समान के कारोबार को बढ़ावा देने ‌का प्रयास कर रहे है। क्योंकि राज्य में कुम्हार जाति के लोगों का कारोबार लुप्त होता दिखाई दे रहा है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा कुम्हार जाति के लोगों को उनके कारोबार/रोजगार को आगे बढ़ाने एवं नए उद्योग स्थापित करने के लिए बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। आज हम आपको अपने इस लेख में Mukhymantri Matikala Rojgar Yojana 2024 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तारपूर्वक बताने जा रहे हैं।

Mukhymantri

Mukhymantri Matikala Rojgar Yojana 2024

मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना को उत्तर प्रदेश में कुम्हार जाति के हित में शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य में मिट्टी से बनी वस्तुओं को बढ़ावा दिया जाएगा। जिसके लिए साधारण कुम्हारों को उनके उद्योग/रोजगार को आगे बढ़ाने के लिए या नए उद्योग/रोजगार स्थापित करने के लिए 5 लाख तक का लोन उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा 5 लाख रुपए से अधिक 10 लाख रुपए से कम का लोन उन कुम्हार को दिया जाएगा जो न्यूनतम आठवीं कक्षा पास एवं माटीकला में प्रशिक्षण व माटीकला की परंपरागत जानकारी रखते है। यह लोन सरकार द्वारा लाभार्थियों को बैंकों से उपलब्ध करवाया जाएगा। ताकि कुम्हारों के साथ मिलकर प्रदेश में मिट्टी से सामान बनाने वाले रोजगार को आगे बढ़ाया जा सके।

  • मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश सहित जनपद में अधिक से अधिक बेरोजगार कुम्हारों को रोजगार प्रदान करने के निर्देश भी दे दिए हैं। जिला अधिकारियों को इस योजना की मॉनिटरिंग करने का जिम्मा सौंपा गया है।
  • Mukhymantri Matikala Rojgar Yojana 2024 का लाभ कुम्हारों को मिलने के साथ-साथ प्रदेश के नागरिकों को भी मिलेगा क्योंकि वह भी मिट्टी का सामान इस्तेमाल करके अपनी पुरानी संस्कृति से जुड़ेंगे।

UP Bijli Bill Mafi Yojana

मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Mukhymantri Matikala Rojgar Yojana
शुरू की गई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
लाभार्थी कुम्हार जाति के बेरोजगार लोग
उद्देश्य प्रदेश में मिट्टी से बने सामान को बढ़ावा देना
साल 2023
योजना का प्रकार राज्य सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन

मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में मिट्टी से बनी चीजों को बढ़ावा देना है और बेरोजगार कुम्हारों को रोजगार के नए अवसर उत्पन्न करना है। मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना 2024 के माध्यम से ऋण प्राप्त करके कुम्हार अपने ‌उद्योगों को ओर अच्छे ढंग से बढ़ा सकेंगे। राज्य के कुम्हार जाति के लोगों को इस योजना के माध्यम से लाभान्वित करके राज्य में मिट्टी से बनी चीजों को बढ़ावा देने की प्रक्रिया की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का Matikala Rojgar Yojana को शुरू करने की पहल बहुत ही सराहनीय है क्योंकि इसके माध्यम से प्रदेश के नागरिक मिट्टी से बने सामानों के प्रति आकर्षित होंकर उनका उपयोग करेंगे और प्लास्टिक से बनी चीजों का उपयोग करने से बचेंगे।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना

Mukhymantri Matikala Rojgar Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा अपने राज्य के बेरोजगार कुम्हारों को रोजगार देने और मिट्टी से बनी वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना की शुरुआत की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी इच्छुक कुम्हारों को‌ 5 लाख तक का ऋण और आठवीं कक्षा पास माटीकला में परंपरागत जानकारी एवं प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को उद्योग स्थापित करने के लिए 10 लाख तक का ऋण बैंक से स्वीकृत करवाया जाएगा।
  • यह ऋण लाभार्थियों को बैंकों के द्वारा बिना ब्याज के नियमानुसार 5 वर्षों के लिए देय होगा।
  • Mukhymantri Matikala Rojgar Yojana के तहत आवेदन प्रक्रिया को ऑफलाइन रखा गया है।
  • इस योजना के तहत आवेदन करना बिल्कुल निशुल्क है यानि आवेदन करते समय किसी भी शुल्क को अदा करने की आवश्यकता नहीं है।
  • राज्य में इस योजना के लागू होने से प्लास्टिक के सामानों का उपयोग कम हो जाएगा। क्योंकि लोग मिट्टी से बने सामानों की ओर ज्यादा आकर्षित हो जाएंगे।
  • यह योजना दोबारा से राज्य में मिट्टी से बनी वस्तुओं का उपयोग को बढ़ावा देकर पुरानी संस्कृति को उजागर करेगी।

Mukhymantri Matikala Rojgar Yojana के तहत पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक को उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • केवल कुम्हार जाति के नागरिक ही इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक की होनी चाहिए।
  • 10 लाख रुपए के ऋण हेतु लाभार्थी को 8वीं कक्षा पास एवं माटीकला में प्रशिक्षण व माटीकला की परंपरागत जानकारी होनी चाहिए।
  • 5 लाख तक के ऋण के लिए लाभार्थी को 18 साल एवं साक्षर होना अनिवार्य है।

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन

मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने निकटतम सुविधा केंद्र में जाना है।
  • इसके बाद आपको वहां पर मौजूद अधिकारी से मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म मांगना है।
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज करके सभी आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म से अटैच कर देना है।
  • इसके बाद आपको इस आवेदन फॉर्म को उसी अधिकारी के पास जमा कर देना है जिससे आपने इस फॉर्म को प्राप्त किया था।
  • अब अधिकारी द्वारा आपके आवेदन फॉर्म को सिस्टम पर अपलोड किया जाएगा और यह फॉर्म आगे जांच हेतु रोजगार कार्यालय में भेजा जाएगा।
  • जांच करने के बाद यदि आवेदक इस योजना में पात्र माना जाएगा तो उसे फोन करके सूचित कर दिया जाएगा।