मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना – 58550 किसानों की लिस्ट बैंक को भेजी गई, जल्द होगा भुगतान

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana – झारखंड सरकार द्वारा सूखे से प्रभावित किसान परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु एक नई योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को जिनकी फसल सूखे के कारण बर्बाद हुई है उन्हें सरकार द्वारा 3500 रुपए की प्रारंभिक सूखा राहत राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के माध्यम से राज्य के 30 लाख किसान परिवारों को मुआवजा राशि प्रदान कर लाभ दिया जाएगा। अगर आप भी झारखंड के किसान हैंऔर मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैंं। पंजीकरण करने के लिए आपको योजना की अधिकारिक वेबसाइट msry.jharkhand.gov.in पर जाना है एवं आवेदन करना है

Mukhyamantri

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana 2024

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना को झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से सूखे से प्रभावित किसान परिवारों को लाभ दिया जाएगा। झारखंड सरकार द्वारा 29 अक्टूबर को राज्य के 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सूखा घोषित किया गया है। राज्य में ऐसी स्थिति को देखते हुए किसान परिवारों को सरकार द्वारा इस योजना के तहत 3500 रुपए की मुआवजा राशिप्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता राशि करीब 30 लाख किसान परिवारों को प्रदान की जाएगी। जोकि पात्र किसान के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। ताकि सूखे से प्रभावित किसान परिवार को कुछ हद तक राहत मिल सके। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान को अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। जिसके बाद आपदा प्रबंधन प्राधिकारी द्वारा आवेदन की स्वीकृति के बाद वित्तीय सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा।

15th April Update: मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत बैंक को भेजी गई 58550 किसानों की लिस्ट

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana के तहत देवघर जिले के 58550 किसानों को जल्द ही मुआवजे का पैसा वितरित किया जाएगा। भारतीय स्टेट बैंक को जिला सहकारिता कार्यालय के माध्यम से लाभार्थी किसानों की सूची भेज दी गई है। जिसके अंतर्गत हर किसान को 3500 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। झारखंड सरकार द्वारा बैंक को जल्द ही राहत राशि का भुगतान करने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं। सुखाड़ राहत के पैसे 1 सप्ताह के अंदर किसानों के खाते में ट्रांसफर होने की संभावना है। देवघर जिला सहकारिता पदाधिकारी महादेव मुर्मू ने बताया है कि अब तक देवघर जिले में 1,67,098 किसानों की सूची बैंक को भेजी जा चुकी है। जिनमें से 1,03, 756 किसानों को 49 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

झारखण्ड फसल राहत योजना

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana
शुरू की गई मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
विभाग कृषि विभाग झारखंड
लाभार्थी झारखंड के किसान परिवार
उद्देश्य फसल नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि 3500 रुपए
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://msry.jharkhand.gov.in/

Mukhymantri Sukhad Rahat Yojana का उद्देश्य

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजनाओं को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसान परिवारों को जिन की फसल सूखे के कारण बर्बाद हुई है उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को सूखा राहत हेतु 3500 रुपए की मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। जिसके लिए सरकार द्वारा भारतीय स्टेट बैंक को किसानों की सूची भेज दी गई है। जल्द ही राज्य के हर किसान को इस योजना के तहत 3500 रुपए के हिसाब से भुगतान राशि भेजी जाएगी। इस योजना के माध्यम से राज्य के 30 लाख किसान परिवारों को आर्थिक सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा। जिससे किसान आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेंगे।

झारखण्ड बेरोजगारी भत्ता

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • राज्य में सूखे की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सूखा राहत योजनाओं को झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से उन सभी किसान परिवारों को राज्य सरकार द्वारा लाभ प्रदान किया जाएगा जो सूखे से प्रभावित हुए हैं।
  • प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल नुकसान होने पर इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा किसानों को वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • राज्य सरकार द्वारा सूखा राहत हेतु किसान परिवारों को 3500 रुपए की मुआवजा राशि का लाभ दिया जाएगा।
  • राज्य के 22 जिलों के 226 प्रखंडों सूखे की चपेट में होने के कारण सरकार द्वारा 30 लाख से अधिक किसान परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा।
  • वे सभी किसान इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैंं जिनकी इस साल बुवाई नहीं की गई है या जिन की फसल 33% से अधिक प्रभावित हुई है।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • पंजीकृत किसानों को बीमा कंपनी द्वारा नुकसान की राशि प्रदान की जाएगी।
  • Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana के तहत 58550 किसानों की लिस्ट बैंक को भेजी गई है।
  • बैंकों को जल्द ही भुगतान करने के लिए सरकार द्वारा निर्देश भी दिए जा चुके है।
  • जल्द ही किसानों के बैंक खाते में सूखा राहत राशि आना आरंभ हो जाएगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त किसान परिवारों को राहत मिल सकेगी।

Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana के लिए पात्रता

  • मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए केवल राज्य के किसान परिवार ही पात्र होंगे।
  • किसी अन्य बीमा योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं किसान इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • किसान आईडी कार्ड
  • खेत का खाता नंबर
  • खसरा नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी

झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2024 के अंतर्गत पंजीकरण कैसे करें?

  • मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको झारखंड सरकार मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Mukhyamantri
  • होम पेज पर आपको पंजीकरण करें का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
Mukhyamantri
  • अब आपको इस पेज पर यूजरनेम, ईमेल आईडी, पासवर्ड और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Sign in के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत पंजीकरण करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Jharkhand Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana के अंतर्गत लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको आवेदक लॉग इन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने लॉगइन पेज खुल जाएगा।
मुख्यमंत्री
  • अब आपको इस पेज पर मांगी गई जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड आदि दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत लॉगिन कर सकते हैंं।

FAQs

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना किसने शुरू की है? मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा शुरू की गई है। Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana के अंतर्गत किसानों को कितनी आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी? इस योजना के अंतर्गत तत्काल सूखा राहत हेतु 3500 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana के अंतर्गत आवेदन करने के लिए क्या करना होगा ? मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट msry.jharkhand.gov.in पर जाना है एवं रजिस्ट्रेशन करना है