नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना 2024 – Namo Shetkari Yojana Online Apply, रजिस्ट्रेशन कैसे करें

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana – भारत एक कृषि प्रधान देश है। जिसमें से 75% लोग खेती पर निर्भर करते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति खेती पर ही निर्भर रहती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की तर्ज पर एक नई योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। जिसका नाम नमो शेतकरी महासन्मान निधि योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य किसानों को महाराष्ट्र सरकार द्वारा हर साल 6000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। महाराष्ट्र सरकार द्वारा बजट 2024-25 पेश करने के दौरान मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा इस योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। नमो शेतकरी महासम्मा निधि योजना के तहत राज्य के 1.5 करोड़ से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।

अगर आप भी महाराष्ट्र राज्य के किसान है और Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Namo

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana 2024

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा 9 मार्च को वर्ष 2024-25 का बजट पेश करते हुए राज्य के किसानों के लिए नमो शेतकरी महासन्मान निधि योजना 2024 शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर शुरू किया जा रहा है। नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के माध्यम से पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। किसानों को यह आर्थिक सहायता राशि तीन सामान किश्तों में प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

अब किसानों को खेती करने के लिए केंद्र सरकार की किसान सम्मन निधि योजना के अंतर्गत 6000 रुपए और महाराष्ट्र सरकार द्वारा 6000 रुपए मिलकर प्रतिवर्ष 12,000 रुपए की आर्थिक सहायता मिल सकेगी। इस योजना के संचालन हेतु सरकार द्वारा 6900 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। राज्य के 1.5 करोड़ किसान परिवारों को Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana का लाभ दिया जाएगा। जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सकेगी। और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।

महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना

26th Oct Update – पीएम मोदी आज नमो शेतकरी योजना की पहली किस्त करेंगे जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 26 अक्टूबर को महाराष्ट्र राज्य का दौरा करेंगे और लाखों किसानों को 7500 करोड़ रुपए की विकास परियोजना की सौगात देंगे। जिसके माध्यम से स्वास्थ्य, रेल, सड़क और तेल जैसे क्षेत्रों में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ व आधारशिला रखी जाएगी। इसी दौरान प्रधानमंत्री द्वारा महाराष्ट्र राज्य सरकार की नमो शेतकरी महासम्मान योजना की पहली किस्त भी जारी की जाएगी। जिसके माध्यम से 86 लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा। महाराष्ट्र के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल 6,000 रुपए और राज्य सरकार की नमो शेतकरी महासम्मान योजना के तहत 6,000 रुपए किस्तों में मिलेंगे। यानी कुल मिलाकर प्रतिवर्ष महाराष्ट्र के किसानों के बैंक खाते में 12,000 रुपए की सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी।

नमो शेतकरी महासन्मान निधी योजना…#MahaBudget2023 pic.twitter.com/zvcwrujj8r — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) March 9, 2023

नमो शेतकरी महासन्मान निधि योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana
घोषणा की गई मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि 6,000 रुपए
लाभ दिया जाएगा 1.5 करोड़ किसान परिवारों को
राज्य महाराष्ट्र
साल 2024
आवेदन प्रक्रिया अभी उपलब्ध नहीं
अधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/

महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी लिस्ट

Namo Shetkari Maha Samman Nidhi Yojana का उद्देश्य

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिससे राज्य के किसानों को बेहतर आजीविका प्रदान की जा सके और उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इसके अलावा सरकार द्वारा किसानों को 1 रुपए प्रीमियम पर फसल का बीमा किया जाएगा। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों से बीमा प्रीमियम का 2 प्रतिशत लिया जाता है। लेकिन महाराष्ट्र सरकार द्वारा फसल बीमा के लिए किसानों को केवल बीमा प्रीमियम का 1 प्रतिशत देना होगा। इससे सरकारी खजाने पर हर साल 3212 करोड रुपए का बोझ पड़ेगा। सरकार का एकमात्र लक्ष्य राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्म निर्भर बनाना है।

महाराष्ट्र के किसानों को अब मिलेंगे 12000 रुपए

नमो शेतकरी महासन्मान निधि योजना के तहत राज्य के पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की तर्ज पर अलग से 6000 रुपए दिए जाएंगे। यानी कि पीएम किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को 6000 रुपए तो मिलते ही है इसके अलावा Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana के माध्यम से भी किसानों को 6000 रुपए की वित्तीय सहायता मिलेगी। जिसका मतलब है कि अब राज्य के किसानों को सम्मान राशि के रूप में प्रतिवर्ष 12000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का लाभ मिलेगा। इस योजना का लाभ प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा जल्द ही दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। जिससे कि पात्र किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिया जा सकेगा।

Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मन निधि योजना जैसी ही एक योजना है।
  • इस योजना के माध्यम से महाराज सरकार द्वारा किसान परिवार को प्रतिवर्ष से 6000 रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी।
  • यह आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • महाराष्ट्र के किसानों को अब प्रतिवर्ष 12000 रुपए की आर्थिक सहायता का लाभ मिलेगा। इसमें से 50% हिस्सा महाराज सरकार की ओर से और दूसरा 50% हिस्सा केंद्र सरकार की तरफ से प्रदान किया जाएगा।
  • इन दोनों योजनाओं के माध्यम से राज्य के किसानों को प्रति महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता का लाभ मिलेगा।
  • पात्र किसानों को Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana का लाभ तीन किस्तों में दिया जाएगा।
  • हर तीन महीने में किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपए जमा किए जाएंगे।
  • इसके अलावा किसानों के बीमा प्रीमियम का भुगतान भी महाराष्ट्र सरकार द्वारा किया जाएगा।
  • राज्य के 1.5 करोड़ किसान परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • प्रतिवर्ष 6900 करोड़ रुपए सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए खर्च किए जाएंगे।
  • यह योजना राज्य के किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाएगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त किसानों के जीवन स्तर में सुधार होगा।

PIK Nuksan Bharpai Form

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के लिए पात्रता

  • Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana के लिए आवेदक को महाराष्ट्र का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत केवल राज्य के किसान ही आवेदन के लिए पात्र होंगे।
  • किसान के पास स्वयं की भूमि होनी चाहिए।
  • आवेदक किसान को महाराष्ट्र के कृषि विभाग में पंजीकृत होना चाहिए।
  • आवेदक का बैंक खाता होना अनिवार्य जोकि आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

नमो शेतकरी महासन्मान निधि योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए लाभार्थी को किसी प्रकार की कोई प्रक्रिया को फॉलो नहीं करना है सरकार द्वारा जारी की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा योजना के सभी पात्र लाभार्थियों की सूची किसान सम्मन निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट से जाकर आप आसानी से चेक कर सकते हैंं