मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना 2024 – आवेदन फॉर्म। MP Nari Samman Yojana

Madhya Pradesh Nari Samman Yojana – मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा विपक्ष पार्टी होते हुए भी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक नई योजना को शुरू करने का ऐलान किया गया है। जिसका नाम नारी सम्मान योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। ताकि महिलाएं आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सशक्त एवं आत्मनिर्भर हो सके और अपने दैनिक खर्चों को पूरा कर सकें। अगर आप भी मध्यप्रदेश की महिला है और नारी सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे MP Nari Samman Yojana क्या है? इसका उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि।

Nari

MP Nari Samman Yojana 2024

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए नारी सम्मान योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। MP नारी सम्मान योजना का शुभारंभ 9 मई 2023 को छिंदवाड़ा जिले के परासिया में किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर महीने 15,00 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा उन्हें सिलेंडर के लिए 500 रुपए अलग से दिए जाएंगे। यानी कुल मिलाकर लाभार्थी महिलाओं को सरकार द्वारा 2,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

सरकार द्वारा नारी सम्मान योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधा भारतीय महिला के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इस योजना के लिए 9 मई से ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। अगर कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती हैं तो इस योजना को सभी जिलों में लागू किया जाएगा। ताकि राज्य की सभी पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जा सके। और उन्हें सशक्त एवं समृद्ध बनाया जा सके।

लाडली बहना योजना लिस्ट में नाम चेक करें

मैं कल 9 मई 2023 को छिन्दवाड़ा के परासिया से प्रदेशव्यापी नारी सम्मान योजना का शुभारंभ करूँगा। हम ये योजना मध्यप्रदेश की बहन-बेटियों को 1500 रूपये प्रतिमाह और 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने के संकल्प के साथ ला रहे हैं।

आपसे सहयोग और समर्थन की अपील करता हूँ। pic.twitter.com/MoxF5Kvm4j — Kamal Nath (@OfficeOfKNath) May 8, 2023

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम MP Nari Samman Yojana
घोषणा की गई मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा
योजना का शुभारंभ 9 मई 2023
लाभार्थी राज्य की महिलाएं
उद्देश्य महिलाओं को जीवन यापन करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि 2000 रुपए
राज्य मध्य प्रदेश
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च होगी

लाडली लक्ष्मी योजना

MP Nari Samman Yojana का उद्देश्य

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा नारी सम्मान योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके अलावा रसोई गैस सिलेंडर के लिए अलग से 500 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। ताकि महिलाएं अपने दैनिक खर्चों को पूरा कर सके। और अपने परिवार का भरण पोषण करने में आर्थिक सहायता प्रदान कर सके। जिससे राज्य में महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ेगा और महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन व्यतीत कर सकेगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाएं 9 मई से ऑफलाइन आवेदन कर सकती है।

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा शुरू किया जा रहा है।
  • महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने और बेहतर जीवन यापन करने के लिए 9 मई 2023 को नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से कांग्रेस सरकार द्वारा हर महीने 2000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिसमें से राज्य की महिलाओं को 1500 रुपए की राशि दैनिक खर्च के लिए और 500 रुपए की राशि गैस सिलेंडर के लिए प्रदान की जाएगी।
  • MP Nari Samman Yojana 2024 के लाभार्थी महिलाओं को प्रदान की जाने वाली की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाएं 9 मई से आवेदन कर सकती है।
  • मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे।
  • एक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 50,000 महिलाओं के इस योजना के तहत फॉर्म भरवाए जाएंगे।
  • इस योजना का लक्ष्य राज्य की महिलाओं को सशक्तिकरण की ओर देश में सबसे पहला राज्य बनाना है।
  • MP Nari Samman Yojana के माध्यम से राज्य की महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार होगा।
  • महिला इस योजना का लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेगी।

Madhya Pradesh Nari Samman Yojana के लिए पात्रता

  • नारी सम्मान योजना काला प्राप्त करने के लिए आवेदक को मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए केवल राज्य की महिलाएं पात्र होगी।
  • आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • सभी वर्ग, जाति की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।

मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • समग्र आईडी
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

MP Nari Samman Yojana 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

अगर आप इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि कमलनाथ द्वारा 9 मई को छिंदवाड़ा जिले के परासिया में नारी सम्मान योजना की शुरुआत करेंगे। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर महिलाओं से आवेदन कर्ता का नाम, आधार नंबर, समग्र आईडी, आयु, जन्मतिथि, वर्ग, विधानसभा क्षेत्र, ग्राम पंचायत, वार्ड, पंजीयन करने वाले का नाम और मोबाइल नंबर लिया जाएगा। जिसके बाद नारी सम्मान योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। आवेदन फॉर्म भरने के बाद आवेदनकर्ता को इसकी पावती भी दी जाएगी। ताकि सभी महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत किया जा सके। इस योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।

Nari Samman Yojana FAQs

मध्यप्रदेश नारी सम्मान योजना को कब शुरू किया जाएगा? मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना को 9 मई 2023 को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा शुरू किया जाएगा। MP Nari Samman Yojana क्या है? मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर महीने आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है। मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के तहत किसे लाभ मिलेगा? MP Nari Samman Yojana के तहत राज्य की महिलाओं को लाभ मिलेगा। MP Nari Samman Yojana 2024 के अंतर्गत महिलाओं को कितनी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को 2000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के तहत किस मोड में आवेदन किया जा सकता है? इस योजना के तहत महिलाएं ऑफलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकती है।