नेशनल करियर सर्विस पोर्टल 2024 रजिस्ट्रेशन at ncs.gov.in। National Career Service Portal

National Career Service Portal – भारत सरकार द्वारा देश में बेरोजगारी की समस्या को देखते हुए नेशनल करियर सर्विस पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से देश के सभी शिक्षित बेरोजगार नागरिक अपनी शैक्षिक योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैंं। इस पोर्टल पर देश के सभी राज्यों के रिक्त पदों का विवरण दिया जाता है। जहां पर बेरोजगार युवाओं को आसानी से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इसके लिए युवाओं को पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकृत सभी युवा नागरिकों को यह पोर्टल उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा। जिससे बिना किसी परेशानी के बेरोजगार नागरिक आसानी से पोर्टल के माध्यम से अपने लिए नौकरी ढूंढ सकेंगे।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से National Career Service Portal से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। नेशनल करियर सर्विस पोर्टल से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

National

National Career Service Portal 2024

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा रोजगार की तलाश करने वाले शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं के लिए नेशनल करियर सर्विस पोर्टल को शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से देश के बेरोजगार नागरिक घर बैठे रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैंं। NCS पोर्टल पर पार्ट टाइम और फुल टाइम दोनों प्रकार की जॉब के लिए आवेदन किया जा सकता है। इस पोर्टल पर न केवल पुरुष के लिए ही रोजगार के अवसर उपलब्ध किए गए हैं बल्कि महिलाओं के लिए भी रोजगार की सुविधा दी गई है। साथ ही इस पोर्टल पर उम्मीदवार अपनी शैक्षिक योग्यता एवं कौशल के आधार पर रोजगार का चयन कर सकता है। इस पोर्टल के माध्यम से देश के बेरोजगार नागरिकों के लिए रोजगार से संबंधित सेवाएं आसान हो गई है।

National Career Service Portal पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार को पोर्टल पर पंजीकरण करना आवश्यक है। इसके बाद ही आप ऑनलाइन करियर से संबंधित सेवाएं प्राप्त कर सकते हैंं।

Skill India Portal

नेशनल करियर सर्विस पोर्टल 2024 के बारे में जानकारी

पोर्टल का नाम National Career Service Portal
शुरू किया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
संबंधित विभाग श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार
लाभार्थी देश के नागरिक
उद्देश्य बेरोजगारों को रोजगार ढूंढने में सहायता करना
पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://www.ncs.gov.in/

NCS Portal का उद्देश्य

नेशनल करियर सर्विस पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य शिक्षित बेरोजगार नागरिकों को उनकी शैक्षिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर रोजगार का अवसर प्रदान करना है। ताकि रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे शिक्षित नागरिक घर बैठे ऑनलाइन रोजगार एवं अन्य प्रकार की विभिन्न सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सके। नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को घर बैठे नौकरी ढूंढने में सहायता मिल सकेगी जिससे उन्हें रोजगार तलाश करने के लिए किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। और अपनी इच्छा अनुसार नौकरी प्राप्त कर सकेंगे।

National Career Service Portal पर हितधारकों की लिस्ट

राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर नागरिक अपने सुविधा के अनुसार सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैंं। इस पोर्टल के माध्यम से श्रम मंत्रालय द्वारा रोजगार से संबंधित सेवाओं को नागरिकों तक स्पष्टीकरण एवं सरल तरीके से पहुंचने का कार्य किया जा रहा है। NCS पोर्टल पर बिना किसी परेशानी के नागरिक अपने लिए रोजगार तलाश कर सकते हैंं। इस पोर्टल पर निम्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध की गई है।

  • Jobseeker
  • Employer
  • Advisor
  • Career Centre
  • Skill Provider
  • Placement Companies
  • Government Organization

Agniveer Bharti

नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • National Career Service Portal नागरिकों को उनके अनुभव के आधार पर रोजगार के अवसर प्रदान करने में सहायता करती है।
  • यह पोर्टल कंपनी को भी उनकी जरूरत के अनुसार स्टाफ ढूंढने में सहायता करता है।
  • सभी नागरिक जो पोर्टल पर पंजीकरण करते हैं वह ऑनलाइन सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैंं।
  • इस पोर्टल पर इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, बढ़ई आदि कार्य करने वाले नागरिक अपना पंजीकरण कर सकते हैंं एवं अपने हुनर के आधार पर रोजगार ढूंढ सकते हैं।
  • बेरोजगार नागरिकों को रोजगार देने हेतु राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर 8 लाख से अधिक कंपनियों एवं सरकारी संस्थाओं को जोड़ा गया है।
  • इस पोर्टल पर लगभग 20 करोड़ से अधिक नागरिक पंजीकृत हो चुके हैं।
  • यह पोर्टल नागरिकों को उनकी सुविधा के आधार पर रोजगार प्राप्त करने में मदद करता है।
  • NCS पोर्टल पर निशुल्क पंजीकरण कर घर बैठे नौकरी से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैंं।
  • National Career Service Portal पर मौजूदा सेवाओं का संचालन श्रम रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से किया जा रहा है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से देश के सभी नागरिकों को रोजगार एवं करियर से संबंधित सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाता है।

रजिस्ट्रेशन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज

अगर आप नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि कुछ इस प्रकार है।

  • आधार कार्ड
  • शैक्षिक दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पैन कार्ड

National Internship Portal

नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अगर आप एनसीएस पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करने हेतु National Career Service Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
National
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको नए पेज पर Register as में Jobseeker का चयन करना होगा।
National
  • उसके बाद आपको UID संख्या दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको Date of Birth दर्ज कर Check के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको First N, Middle Name, Last Name आदि दर्ज करना होगा।
National
  • अब आपको Gender और State का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको अभिभावक /पिता का नाम, उत्तम शिक्षा का चयन, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर पासवर्ड, यूजरनेम, रोजगार की स्थिति का चयन करना होगा।
  • उसके बाद आपको स्किल दर्ज कर अंतरराष्ट्रीय नौकरी में रुचि रखते हैं या नहीं का जवाब Yes या No में देना होगा।
  • अब आपको अपना पेशा चुनना होगा।
"
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर I agree के ऑप्शन पर टिक करना होगा।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैंं।
  • उसके बाद आप पोर्टल पर रोजगार से संबंधित सेवाएं आसानी से प्राप्त कर सकते हैंं।

National Career Service Portal पर लॉगिन कैसे करें?

  • नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
"
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा जहां पर आपको यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार National Career Service Portal पर लॉगिन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैंं।

NCS पोर्टल पर करियर सेंटर कैसे ढूंढे?

  • करियर सेंटर ढूंढने हेतु सबसे पहले आपको National Career Service Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आप सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Jobseeker के ऑप्शन पर क्लिक कर Find Career Centre के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
"
  • जहां पर आपको District और State को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने करियर सेंटर से संबंधित सभी जानकारी आप के सामने आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर करियर सेंटर ढूंढ सकते हैंं।

पार्ट टाइम/फुल टाइम/वर्क फ्रॉम होम जॉब कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको NCS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Find Jobs के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर जॉब का नाम, अपने शहर और राज्य का नाम, अनुभव, जॉब का प्रकार, पार्ट टाइम, फुल टाइम या वर्क फ्रॉम होम का चयन करना होगा।
  • उसके बाद आपको सच के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा जहां पर आपको मांगी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नौकरियों के विकल्प आ जाएंगे।
  • अब आप अपनी इच्छा अनुसार नौकरी का चयन कर जॉब के लिए आवेदन कर सकते हैंं।

National Career Service Portal FAQs

नेशनल करियर सर्विस पोर्टल क्या है? National Career Service Portal के माध्यम से देश के नागरिक अपनी शैक्षिक योग्यता एवं कौशल के आधार पर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैंं। नेशनल करियर सर्विस पोर्टल का संचालन किस विभाग द्वारा किया जा रहा है? National Career Service Portal का संचालन श्रम रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है। नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के माध्यम से क्या लाभ होगा? नेशनल सर्विस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे रोजगार से संबंधित जानकारी एवं अन्य प्रकार की सेवाएं ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैंं जिससे बेरोजगार नागरिकों को रोजगार की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। NCS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है? NCS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ncs.gov.in/ है।