एक देश एक राशन कार्ड योजना 2024 – One Nation One Ration Card, ऑनलाइन आवेदन

One Nation One Ration Card Yojana के अंतर्गत किसी भी क्षेत्र के नागरिक राशन कार्ड के माध्यम से देश के किसी भी राज्य से पीडीएस राशन की दुकान से राशन प्राप्त कर सकेंगे। इस बात की घोषणा केंद्रीय खाद्य मंत्री और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान जी के द्वारा की गयी है। इस योजना के तहत देश के लोग किसी भी राज्य की पीडीएस की दुकान से अपने हिस्से का राशन लेने में पूर्ण रूप से स्वतंत्र रहेंगे। एक देश एक राशन कार्ड योजना 2024 देश के हर एक नागरिक को राहत पहुंचाएगी। इस योजना के शुरू होने से सभी नागरिको को काफी फायदा होगा।

एक

One Nation One Ration Card Yojana 2024

देश की वित् मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने गुरुवार को इस योजना के तहत नई घोषणा की है। लॉक डाउन की वजह से देश के जो गरीब लोग परेशान है उन्हें इस नई घोषणा के ज़रिये राहत पहुंचाई जाएगी। इस वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के अंतर्गत देश के 23 राज्यों को 67 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। पीडीएस योजना के 83 फीसदी लाभार्थी इससे जोड़े जाएंगे। इस योजना के तहत मार्च तक इसमें 100 फीसदी लाभार्थी जुड़ जाएंगे। देश के नागरिक देश के किसी भी कोने से अपने राशन कार्ड के माध्यम से उचित मूल्य पर राशन की दुकान से राशन ले सकते हैंं।

अन्‍त्‍योदय अन्‍न योजना

एक देश एक राशन कार्ड योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम One Nation One Ration Card Yojana
इनके द्वारा पेश किया गया श्री राम विलास पासवान
उद्देश्य यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी व्यक्ति सब्सिडी वाले खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रहे
योजना की समय सीमा 30 जून 2030
लाभार्थी अखिल भारतीय राशन कार्ड धारक
नोडल एजेंसी भारतीय खाद्य निगम

One Nation One Ration Card Yojana का उद्देश्य

  • एक देश एक राशन कार्ड योजना का उद्देश्य है कि देश में फ़र्ज़ी राशन कार्ड को रोकने में मदद मिलेगी और देश में चल रहे भष्टाचार को रोका जा सकेगा।
  • इस योजना के लागू होने के बाद यदि कोई व्यक्ति एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाता है तो उसे राशन लेने में कोई परेशानी नहीं होगी।
  • इस एक राष्ट्र एक राशन कार्ड स्कीम का फायदा प्रवासी मजदूरों को अधिक होगा। इन लोगो को पूरी खाद्य सुरक्षा मिलेगी।
  • केंद्र सरकार इस योजना को समय रहते ही पुरे देश के विभिन्न राज्यों में आरम्भ करना चाहती है जिससे अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सके।

One Nation One Fertilizer Scheme

वन नेशन वन राशन कार्ड टोल फ्री नंबर

देश के अगर किसी व्यक्ति को वन नेशन वन राशन योजना के अंतर्गत कोई परेशानी और असुविधा है और वह इस सम्बन्ध में कोई शिकायत करना चाहते है तो वह उनके लिए केंद्र सरकार ने इस योजना के तहत टोल फ्री नंबर 14445 जारी किया है। इस टोल फ्री नंबर पर ‘वन नेशन कार्ड‘ सुविधा का उपभोग करने वाले राशन कार्ड लाभार्थी संपर्क कर अपनी शिकायत व समस्या दर्ज करा सकते हैंं। और समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत 31 मार्च तक पूरे देश में 81 करोड़ लाभार्थियों को इसका लाभ प्राप्त होगा।

एक

ONOR Card Yojana Statistics

राज्य 15
राशन कार्ड 2,599
लाभार्थी 18,053
टोटल ट्रांजैक्शन 2,656
AAY ट्रांजैक्शन 166
PHH ट्रांजैक्शन 2,490
व्हाट डिस्ट्रीब्यूशन 25,352.75
राइस डिस्ट्रीब्यूशन 27,769.24

81 करोड़ NFSA लाभुकों को देशभर में कहीं से भी राशन प्राप्त करने की सुविधा मुहैय्या कराने वाली महत्त्वाकांक्षी योजना #वन_नेशन_वन_राशनकार्ड , मोदी 2.0 सरकार की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 1 जून तक 20 राज्य इससे जुड़ जाएंगे और मार्च 2021 तक यह देशभर में लागू हो जाएगी। #1YearofModi2 — Ram Vilas Paswan (@irvpaswan) May 30, 2020

एक देश एक राशन कार्ड की विशेषताएं

  • केंद्र सरकार द्वारा प्रवासी नागरिकों को राशन उपलब्ध करवाने के लिए एक देश एक राशन कार्ड योजना का आरंभ किया गया था।
  • इस योजना के माध्यम से कम कीमत पर खाद्य पदार्थ जैसे गेहूं चावल आदि मुहैया कराया जाता है। इस योजना के अंतर्गत देश का कोई भी नागरिक किसी भी पीडीएस शॉप से अपने राशन की प्राप्ति कर सकता है।
  • सभी राशन कार्ड धारकों द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
  • इस योजना को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत आरंभ किया गया था।
  • One Nation One Ration Card में देश की 5.25 लाख राशन की दुकानें शामिल है।
  • इस योजना के अंतर्गत बायोमीट्रिक सिस्टम के माध्यम से राशन मुहैया कराया जाता है।
  • इसके अलावा 65 साल से ज्यादा आयु के नागरिकों को एवं दिव्यांगों को राशन की होम डिलीवरी भी की जाती है।
  • इस योजना के सफलतापूर्वक संचालन के लिए सरकार द्वारा मेरा राशन ऐप लॉन्च किया गया है।
  • इस ऐप के माध्यम से यह चेक किया जा सकता है कि आप को कितना राशन मिलेगा।

One District One Product

One Nation One Ration Card Yojana के लाभ

  • देश का कोई भी व्यक्ति इस योजना का लाभ जून 2020 से उठा सकता है।
  • जो लोग गरीब है और रोजगार की तलाश में एक राज्य से दूसरा राज्य में जाते है वह एक देश एक राशन कार्ड योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • हर उपभोक्ता अपने राशन कार्ड की सहायता से अपने हिस्से के अनाज को किसी भी पीडीएस दुकान से पारदर्शिता और बड़ी ही आसानी से खरीद सकता है।
  • देश के कई राज्यों में पीडीएस प्रणाली के एकीकृत प्रबंधन की शुरुआत बड़ी ही तेज़ी से चल रही है जिसके अंतर्गत आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान हरियाणा, झारखण्ड, केरल, त्रिपुरा तेलंगाना, महाराष्ट्र आदि राज्य शामिल है।

वन नेशन वन राशन कार्ड फॉरमैट

केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय पोटेबिलिटी प्राप्त करने के लिए विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को सरकार द्वारा राशन कार्ड जारी करने के लिए एक फॉर्मेट दिया गया है। सभी राज्य को वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के अंतर्गत इसी फॉर्मेट को फॉलो करके राशन कार्ड जारी करना है। वन नेशन वन राशन कार्ड फॉर्मेट लागू करने की विशेषताएं कुछ इस प्रकार है।

  • नए राशन कार्ड में आवश्यक न्यूनतम विवरण शामिल होगा लेकिन राज्य सरकार अपनी आवश्यकता के अनुसार अधिक विवरण भी जोड़ सकती है।
  • राशन कार्ड हिंदी और इंग्लिश में जारी किया जा सकता है। इसके अलावा स्थानीय भाषा में भी राशन कार्ड जारी किया जा सकता है।
  • वन नेशन वन राशन कार्ड ऑनलाइन फॉर्म में 10 अंकों का राशन कार्ड नंबर शामिल होगा। इन 10 अंकों के राशन कार्ड नंबर में पहले 2 अंक राज्य के कोड होंगे और अगले 2 अंक राशन कार्ड नंबर होंगे।
  • इन 4 अंकों के अलावा राशन कार्ड में घर के सदस्यों के लिए यूनिक आईडी बनाने के लिए राशन कार्ड नंबर के साथ और 2 अंकों का एक सेट जोड़ा जाएगा।

One Nation One Ration Card Yojana की चयन प्रक्रिया

जैसे की आप सभी लोग जानते है कि राशन कार्ड को सभी राज्य सरकार द्वारा दो तरह से जारी किये जाते है जिसमे पहली है एपीएल राशन कार्ड और दूसरा है बीपीएल राशन कार्ड। लोगो की आय के आधार पर एपीएल और बीपीएल राशन कार्ड उनको दिए जाते है। इसी प्रकार एक देश एक राशन कार्ड की भी चयन प्रक्रिया इसी आधार पर की जाएगी। एपीएल राशन कार्ड केटेगरी में कौन से लोग आते है और बीपीएल केटेगरी में कौन से लोग आते है इसकी पूरी जानकारी आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताने जा रहे है।

  • एपीएल केटेगरी – इस केटेगरी में उन लोगो को रखा जाता है जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे है। उन लोगो को एपीएल राशन कार्ड प्रदान किया जाता है। अगर आप आर्थिक रूप से सक्षम है तो उन्हें एपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन करना होगा।
  • बीपीएल केटेगरी – इस केटेगरी के अंतर्गत देश के उन लोगो को रखा जाता है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे है। उन लोगो को बीपीएल राशन कार्ड प्रदान किया जाता है। अगर आप गरीबी रेखा से नीचे आते है तो उन्हें बीपीएल राशन कार्ड के लिए अप्लाई करना होगा।

एक देश एक राशन कार्ड योजना में आवेदन कैसे करे?

देश के किसी भी राशन कार्ड धारक को एक देश एक राशन कार्ड योजना के अंतर्गत किसी भी तरह का ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है सभी राज्य और केंद्र सरकार स्वयं उपलब्ध आकड़ो के अनुसार लाभार्थियों के राशन कार्ड फ़ोन पर आधार कार्ड से सत्यापित कर लिंक करेंगी। इसके बाद इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट पब्लिक डिस्टीब्यूशन सिस्टम के अंतर्गत आकड़ो को उपलब्ध कराएगी। जिससे पात्र सभी नागरिक देश के किसी भी कोने से अपने हिस्से का राशन ले सकेंगे।

One Nation One Ration Card राज्यों की सूची

केंद्रीय सरकार द्वारा आधार-राशन कार्ड लिंकिंग भी शुरू की जा रहा है। देश के लोग अब आधार का उपयोग करके ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की जांच कर सकते हैंं, इस योजना के अंतर्गत लागू करने वाली राज्यों की सूची, आधिकारिक वेबसाइट पर उपब्ध कराई जा रही है। आप इन सभी राज्यों की सूची देख सकते हैं और योजना के बारे में पूरी जानकारी के लिए लोग अब एकीकृत वितरण सार्वजनिक वितरण प्रणाली (IMPDS) पोर्टल की जाँच कर सकते हैंं। देश के जो इच्छुक लाभार्थी एक देश एक राशन योजना में राज्यों की सूची देखना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे।

  • सबसे पहले आपको एकीकृत वितरण सार्वजनिक वितरण प्रणाली (IMPDS) की ऑफिसियल वेबसाइटपर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
One
  • इस होम पेज पर आपको सभी राज्यों की सूची दिखाई देगा।

एक देश एक राशन कार्ड लागू करने वाले राज्यों की सूची

  • आंध्र प्रदेश
  • अरुणाचल प्रदेश
  • बिहार
  • चंडीगढ़
  • दमन एंड दिउ
  • गोवा
  • गुजरात
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू एंड कश्मीर
  • झारखंड
  • कर्नाटका
  • केरला
  • लक्षदीप
  • लेह लद्दाख
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मणिपुर
  • मिजोरम
  • नागालैंड
  • उड़ीसा
  • पुडुचेरी
  • पंजाब
  • राजस्थान
  • सिक्किम
  • तमिल नाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

One Nation One Ration Card Mobile App

एक देश एक राशन कार्ड के अंतर्गत अब सरकार द्वारा एक मेरा राशन मोबाइल एप लांच किया जाएगा। इस ऐप के माध्यम से वह सभी नागरिक जो काम करने के लिए किसी दूसरे राज्य में जाएंगे वह राशन प्राप्त कर सकेंगे। इस ऐप की विशेषताएं कुछ इस प्रकार है।

  • इस ऐप के माध्यम से नजदीकी राशन की दुकान का पता लगाया जा सकता है।
  • लाभार्थी इस ऐप के माध्यम से खाद्यान्न पात्रता से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैंं।
  • मेरा राशन मोबाइल ऐप के माध्यम से हाल ही में हुई लेनदेन से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।
  • इस ऐप के माध्यम से आप आधार सीडिंग से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैंं।
  • मेरा राशन मोबाइल ऐप के माध्यम से आप अपने सुझाव एवं प्रतिक्रिया भी दे सकते हैंं।
  • आवेदक द्वारा आवेदन पत्र हिंदी एवं इंग्लिश दोनों भाषाओं में भरा जा सकता है।

मेरा राशन मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर खोलना होगा।
  • अब आपको सर्च बॉक्स में मेरा राशन ऐप दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक सूची खुल कर आएगी।
  • आपको इस सूची में से सबसे ऊपर वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक करेंगे मेरा राशन मोबाइल एप आपके फोन में डाउनलोड हो जाएगा।

राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Start Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना एड्रेस दर्ज करना होगा।
  • अब आपको राशन कार्ड बेनिफिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना Aadhar Card Number, Ration Card Number, Email Address तथा Mobile Number दर्ज करना होगा।
  • अब आपके Registered Mobile Number पर एक ओटीपी आएगा।
  • आपको इस OTP को ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर प्रोसेस कंप्लीट का मैसेज आएगा।
  • इस प्रकार आप अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैंं।