मध्य प्रदेश पढ़ो पढ़ाओ योजना शुरू करने का वादा, छात्रों को हर महीने 500 से 1500 रुपए की छात्रवृत्ति

MP Padho Padhao Yojana – मध्य प्रदेश में जन आक्रोश रैली के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा राज्य के स्कूली बच्चों के लिए एक नई योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। जिसका नाम मध्य प्रदेश पढ़ो पढ़ाओ योजना है। इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों के बच्चों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। कांग्रेस सरकार की ओर से पढ़ो पढ़ाओ योजना के तहत विद्यार्थियों को 500 से लेकर 1500 रुपए की छात्रवृत्ति हर महीने आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी। ताकि इस योजना का लाभ प्राप्त कर विद्यार्थी बिना किसी आर्थिक तंगी के अपनी पढ़ाई कर सके।

अगर आप भी मध्य प्रदेश के छात्र है और मध्य प्रदेश पढ़ो पढ़ाओ योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। तो आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक करना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Madhya Pradesh Padho Padhao Yojana 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। तो आईए विस्तार से जानते हैं मध्य प्रदेश पढ़ो पढ़ाओ योजना के बारे में।

MP

MP Padho Padhao Yojana 2024

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा 12 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के मंडला में रैली के दौरान बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देने हेतु मध्य प्रदेश पढ़ो पढ़ाओ योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। मध्य प्रदेश पढ़ो पढ़ाओ योजना के माध्यम से राज्य के कक्षा 1 से लेकर 12वीं में पढ़ रहे छात्र छात्राओं को आर्थिक सहायता का लाभ दिया जाएगा। इस योजना के तहत कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के छात्राओं को हर महीने अलग-अलग आर्थिक सहायता दी जाएगी। जोकि 500 से 1500 रुपए तक होगी। यह आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। सहायता राशि का लाभ प्राप्त कर विद्यार्थी अपने लिए शिक्षा का जरूरी सामान खरीद सकेंगे।

इसके अलावा यह योजना राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में वृद्धि करेगी। साथ ही यह योजना छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। जिससे विद्यार्थी आत्मनिर्भर एवं सशक्त हो सकेंगे।

मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना

बच्चों के लिये सबसे बड़ी सौगात,
— पढ़ना होगा सरल, ताक़त होगी हाथ;

पढ़ो और पढ़ाओ योजना के तहत-
✅ कक्षा 1 से 8वी तक ₹500 प्रति माह
✅ कक्षा 9वी और 10वी में ₹1000 प्रति माह
✅ कक्षा 11वी और 12वी में ₹1500 प्रति माह।

अब हर घर में उजियारा होगा
समृद्धी का प्रयास हमारा होगा। pic.twitter.com/tFDOkSCrkd — MP Congress (@INCMP) October 14, 2023

मध्य प्रदेश पढ़ो पढ़ाओ योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम MP Padho Padhao Yojana
घोषणा की गई श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा
घोषणा की गई 12 अक्टूबर 2023
लाभार्थी कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्र छात्राएं
उद्देश्य राज्य के बालक बालिकाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान करना
राज्य मध्य प्रदेश
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च होगी

Madhya Pradesh Padho Padhao Yojana का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पढ़ो और पढ़ाओ योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के छात्र एवं छात्राओं को जो कक्षा 1 से 12वीं तक में अध्यनरत है उन्हें हर महीने छात्रवृत्ति के रूप में आर्थिक सहायता का लाभ दिया जाएगा। ताकि राज्य के अधिक से अधिक बच्चे शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सके। क्योंकि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई बार विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते जिसके कारण उन्हें बीच में ही अपनी पढ़ाई को छोड़ना पड़ता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि उन्हें हर महीने सरकार द्वारा आर्थिक सहायता का लाभ दिया जाएगा। मध्य प्रदेश पढ़ो पढ़ाओ योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त कर विद्यार्थी अपने लिए शिक्षा से संबंधित जरूरी सामान खरीद सकेंगे। जिससे माता-पिता पर भी आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना

मध्य प्रदेश पढ़ो और पढ़ाओ योजना में प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा है कि यदि मध्य प्रदेश राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सरकार द्वारा पढ़ो पढ़ाओ योजना के माध्यम से बच्चों को हर महीने आर्थिक सहायता के तौर पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जोकि अलग-अलग कक्षाओं के आधार पर अलग-अलग प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ सभी जिलों के स्कूलों के छात्र छात्राओं को दिया जाएगा। यह आर्थिक सहायता राशि 500, 1000 और 1500 रुपए की होगी। आपको बता दें कि इस योजना का लाभ तभी मिल सकेगा। जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। मध्य प्रदेश पढ़ो पढ़ाओ योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति राशि का विवरण नीचे दिया गया है।

  • इस योजना के तहत पहली कक्षा से 8वीं कक्षा के बच्चों को हर महीने 500 रुपए की आर्थिक सहायता का लाभ दिया जाएगा।
  • कक्षा 9वीं से लेकर 10वीं तक के छात्र छात्राओं को मध्य प्रदेश पढ़ो पढ़ाओ योजना के अंतर्गत हर महीने 1000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
  • वहीं कक्षा 11वीं और 12वीं में अध्यनरत विद्यार्थियों को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
कक्षा छात्रवृत्ति
कक्षा 1 से कक्षा 8 तक 500 रुपए प्रतिमाह
कक्षा 9 एवं 10 1000 रुपए प्रतिमाह
कक्षा 11 एवं 12 1500 रूपए प्रतिमाह

हर साल होंगे 7500 करोड़ रुपए खर्च

सूत्रों के अनुसार मध्य प्रदेश में कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक के बच्चों की संख्या 65 लाख है जिन्हें हर महीने इस योजना के माध्यम से 500 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार को हर साल 4000 करोड़ रुपए का खर्च वहन करना पड़ेगा। इसके अलावा कक्षा 9 से 10वीं के छात्रों की संख्या 14.5 लाख है जिसके लिए सरकार को 1000 रुपए प्रति महीना देने के लिए हर साल 1700 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे। वहीं इस प्रकार कक्षा 11 से 12वीं तक के छात्रों की संख्या लगभग 10 लाख है। और एमपी पढ़ो पढ़ाओ योजना के तहत 1500 रुपए की राशि हर महीने प्रदान करने हेतु सरकार को प्रतिवर्ष 1750 करोड़ रुपए खर्च वहन करने होंगे। कुल मिलाकर इस प्रकार मध्य प्रदेश पढ़ो पढ़ाओ योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा हर साल 7500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना

Madhya Pradesh Padho Padhao Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश पढ़ो पढ़ाओ योजना के माध्यम से राज्य के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को हर महीने आर्थिक सहायता का लाभ दिया जाएगा।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को 500 रुपए, कक्षा 9 से 10वीं तक के विद्यार्थी को 1000 रुपए और कक्षा 11वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को 1500 रुपए की आर्थिक सहायता राशि हर महीने प्रदान की जाएगी।
  • राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • बिना किसी भेदभाव के सभी धर्म जाति के विद्यार्थी को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • Madhya Pradesh Padho Padhao Yojana 2024 के संचालन हेतु सरकार द्वारा हर साल 7500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • मध्य प्रदेश के सभी जिलों में इस योजना को शुरू किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक छात्राओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जा सके।
  • पढ़ो पढ़ाओ योजना का लाभ प्राप्त कर छात्र छात्राएं शिक्षा की दृष्टि से आत्मनिर्भर हो सकेंगे।
  • अब विद्यार्थियों को अपनी जरूरी शिक्षा से संबंधित सामग्री खरीदने के लिए अपने माता-पिता से पैसे मांगने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • मध्य प्रदेश में इस योजना को तभी लागू किया जाएगा जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
  • अब बिना किसी आर्थिक तंगी के राज्य के बच्चे अपनी पढ़ाई को पूरा कर सकेंगे।
  • यह योजना राज्य में बालक और बालिकाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने में सहयोग करेगी।

मध्य प्रदेश पढ़ो पढ़ाओ योजना के लिए पात्रता

  • मध्य प्रदेश पढ़ो पढ़ाओ योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी छात्र ही पात्र होंगे।
  • राज्य की कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थी योजना के लिए पात्र होंगे।
  • इस योजना के लिए बालक और बालिका दोनों आवेदन करने हेतु पात्र होंगे।
  • सभी आय जाति के छात्र छात्राएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैंं।
  • आवेदक छात्र का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

MP Padho Padhao Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • स्कूल आईडी
  • शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक
  • ईमेल आईडी

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना

मध्य प्रदेश पढ़ो पढ़ाओ योजना 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्य प्रदेश के बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देने हेतु मध्य प्रदेश पढ़ो पढ़ाओ योजना की घोषणा की है। फिलहाल अभी इस योजना को लागू नहीं किया गया है और ना ही योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु कोई आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की गई है। जैसे ही सरकार द्वारा पढ़ो पढ़ाओ योजना से संबंधित जानकारी सार्वजनिक की जाएगी तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देगे ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन कर हर महीने आर्थिक सहायता का लाभ उठा सके। इस के लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।

MP Padho Padhao Yojana FAQs

MP Padho Padhao Yojana को शुरू करने की घोषणा किसने की? मध्य प्रदेश पढ़ो पढ़ाओ योजना को शुरू करने की घोषणा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने की है। MP Padho Padhao Yojana के तहत किसे लाभ मिलेगा? मध्य प्रदेश पढ़ो और पढ़ाओ योजना के तहत राज्य के कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्राओं को हर महीने आर्थिक सहायता का लाभ मिलेगा। Madhya Pradesh Padho Padhao Yojana के तहत कितने रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी? MP Padho Padhao Yojana के तहत अलग-अलग कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को 500 रुपए से 1500 रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। क्या कॉलेज के विद्यार्थी भी मध्य प्रदेश पढ़ो पढ़ाओ योजना का लाभ उठा सकते हैंं? जी नहीं केवल विद्यालय में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैंं।