Pan Aadhaar Link Online

Pan Aadhaar Link Online – आज के समय में सब जरूरी दस्तावेजों में से आधार कार्डऔर पैन कार्ड सबसे आवश्यक दस्तावेज है जिसका उपयोग हर सरकारी सुविधाओं और योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा हर एक तरह की बैंकिंग एवं फाइनेंशियल कामों के लिए भी पैन कार्ड की आवश्यकता होती है। ऐसे में सरकार द्वारा दोनों ही दस्तावेजों को आपस में लिंक करने को अनिवार्य कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पैन और आधार को आपस में लिंक करने की अंतिम तिथि 30 जून 2023 जारी की गई है। अगर आप 30 जून 2023 अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं कराते हैं तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिया जाएगा। अगर अभी तक आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो जल्द से जल्द करा ले। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Pan Aadhaar Link करने से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसलिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Pan

Pan Card Aadhaar Card Link 2024

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा पैन आधार लिंक करने के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि अब तक देश में कुल 61 करोड़ पैन कार्ड में से अभी तक 48 करोड़ पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं हुए हैं। Pan Aadhaar Link करने की आखिरी तारीख 30 जून 2023 दी गई है अगर इससे पहले आप अपना पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं करते हैं तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय माना जाएगा। ऐसा होने पर PAN Card धारक म्युचुअल फंड, स्टॉक और बैंक अकाउंट खुलवाने जैसे काम नहीं कर पाएंगे। पैन कार्ड से आधार को लिंक करना बहुत ही आसान है। आप घर बैठे ही अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से पैन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैंं। अगर आपको यह नहीं मालूम है की आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं तो आप को परेशान होने की जरूरत नहीं है आप घर बैठे ही ऑनलाइन अपने पैन कार्ड का लिंक स्टेटस चेक कर सकते हैंं। जिससे आपको पता चल जाएगा की आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं।

पैन कार्ड नंबर कैसे पता करें

पैन आधार कार्ड से लिंक करें 2024 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Pan Aadhaar Link
घोषणा की गई सुप्रीम कोर्ट द्वारा
लाभार्थी पैन कार्ड धारक
उद्देश्य पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना
साल 2024
लिंक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://ssup.uidai.gov.in/

PAN Aadhaar Link करने की अंतिम तिथि

सरकार द्वारा पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि जारी कर दी गई है। आपको अपना पैन कार्ड 30 जून 2023 तक आधार कार्ड से लिंक करना होगा। यदि आप यदि आप अंतिम तिथि से पहले अपना पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं करते हैं तो आपका पैन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा। जिसके कारण आप अपने फाइनेंशियल कामों को नहीं कर सकेंगे। और आपको इनकम टैक्स की धारा 272 बी के तहत जुर्माना भी देना पद सकता है। इसलिए आपको जल्द से जल्द अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करना होगा।

PAN Card Status Check

डीएक्टिव कार्ड का उपयोग करने पर होगा जुर्माना

अगर कोई व्यक्ति पैन कार्ड के डीएक्टिव होने के बाद उसका उपयोग करता है तो उस पर सरकार द्वारा जुर्माना भी लगाया जा सकता है। इसके अलावा डीएक्टिव पैन कार्ड का इस्तेमाल दस्तावेज के रूप में करने पर इनकम टैक्स की धारा 272B के अनुसार आपको 10 हजार रुपए का जुर्माना देना पड़ सकता है। इसलिए सरकार द्वारा अनुरोध किया गया है कि 30 जून 2023 तक पैन कार्ड धारक 1000 रुपए का फाइन देकर पेन को आधार कार्ड से लिंक करा ले। 30 जून 2022 के बाद से केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा पैन आधार को लिंक करने के लिए 1000 रुपए का लेट फाइन निर्धारित किया गया है। लेट फाइन दिए बिना आप अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कर सकेंगे।

पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के लाभ

  • सरकार द्वारा सभी पैन को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है।
  • पैन को आधार से लिंक होने पर एक ही नाम पर जारी किए गए विभिन्न पैन कार्ड की समस्याओं से निपटारा मिलेगा।
  • अगर पैन आधार कार्ड के साथ लिंक नहीं हुआ है तो आप आयकर रिटर्न फॉर्म नहीं भर सकेंगे।
  • भविष्य में लोगों को सरकार द्वारा लगाए गए टैक्स की संक्षिप्त जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
  • पैन आधार कार्ड लिंक होने से टैक्स चोरी को रोका जा सकेगा। जिससे देश में विकास होगा। और सरकार के पास अधिक पैसा जाएगा।
  • सरकार को धोखा देने और करो का भुगतान करने से बचने के लिए पैन को आधार से जोड़ने का आदेश दिया है।
  • पैन आधार से लिंक होने पर लोग अपनी आय को वित्तीय विभाग से नहीं छिपा सकेंगे।
  • एक ही नाम के अगर किसी ने कई पैन कार्ड बनाए हैं तो सरकार उसके ऊपर कार्यवाही करेगी और टैक्स चोरी को रोकेगी।
  • टैक्स चोरी ना हो पाए इसके लिए सरकार देश के सभी क्षेत्र में कुल आय कितनी है कहां कितना पैसा लगा है तथा आर्थिक जानकारियां भी सरकार के पास रहेगी। जिसका उपयोग सरकार आवश्यकता पड़ने पर कर सकेगी।

PAN Card का महत्व

  • अगर आप बैंक में 50,000 रुपए या इससे अधिक पैसे जमा करते हैं तो आपको पैन कार्ड देना अनिवार्य होगा। इसके लिए आवश्यक है कि आपके पास पैन कार्ड हो।
  • अगर आप डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको पैन कार्ड की आवश्यकता होती है।
  • 5 लाख तक की संपत्ति को खरीदने या बेचने के लिए पैन कार्ड की जरूरत होती हैं।
  • पोस्ट ऑफिस में भी 50,000 से अधिक राशि जमा करने पर पैन कार्ड की जरूरत होती है।
  • यदि आप किसी जगह पर होटल या रेस्टोरेंट के बिल का भुगतान करते हैं तो वहां भी आपको पैन कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।
  • किसी कंपनी या संस्थान को 50,000 रुपए तक के शेयर बेचने पर पैन कार्ड आवश्यक होता है।
  • जीवन बीमा में अधिक भुगतान करने के लिए भी पैन कार्ड का उपयोग किया जाता है।

Duplicate PAN Card

SMS के द्वारा Pan Aadhaar Link कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में मैसेज ऐप में जाना होगा।
  • इसके बाद आपको इनबॉक्स में लिखना होगा। UIDPAN
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर और पैन कार्ड संख्या को टाइप करना होगा।
  • इसके बाद आपको इस नंबर 5676768 या 56161 पर मैसेज भेजना होगा।
  • भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण तक आपकी रिक्वेस्ट पहुंच जाएगी और आपका पैन कार्ड आधार से लिंक हो जाएगा।

पैन कार्ड को आधार से ऑनलाइन कैसे लिंक करें?

  • पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको लिंक आधार के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको पैन कार्ड संख्या, आधार कार्ड संख्या, और आधार कार्ड में जो आपका नाम है उस नाम को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको यूआईडीएआई के साथ अपने आधार विवरण को मान्य करने के लिए सहमत हूं के कॉलम पर टेक करना होगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको लिंक आधार के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके फॉर्म में ऊपर लिखा आ जाएगा कि आपका पैन आधार से लिंक हो गया है। और अगर आपका पैन कार्ड पहले से ही आधार से लिंक है तो फॉर्म के ऊपर आपको दिखाई देगा कि आपका पैन पहले से ही आधार संख्या से जुड़ा हुआ है।
  • इस प्रकार आधार पैन से लिंक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

PAN Aadhaar Link स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया

  • पैन आधार लिंक स्टेटस चेक कर आप जान सकते हैंं कि आपका आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक है या नहीं।
  • सबसे पहले आपको UTI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको PAN Aadhaar Linking Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
PAN
  • अब आपको इस पेज पर मांगी गई जानकारी जैसे अपना PAN No., Date of Birth और Captcha Code दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने पैन कार्ड का स्टेटस आ जाएगा। जिसमें आपको ऊपर लिखा दिखाई देगा कि आपका पैन पहले से ही आधार से जुड़ा हुआ है।