PayManager 2023

PayManager – राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के सभी विभागों के लिए अलग-अलग पोर्टल लॉन्च किए गए हैं। ताकि सभी विभागों के कार्य आसानी से किए जा सके। इसी प्रकार सरकारी कर्मचारियों के लिए राजस्थान सरकार द्वारा PayManager Rajasthan को शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारी अपनी सैलरी स्लिप, इनकम टैक्स, पेंशन व अवकाश विवरण आदि से संबंधित जानकारी आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैंं। यह सभी सुविधा पोर्टल पर सिर्फ राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए उपलब्ध की गई है। PayManager Portal का लाभ राज्य के कर्मचारी किस प्रकार प्राप्त कर सकते हैं? इससे जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से राजस्थान पे मैनेजर पोर्टल से जुड़ी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। तो आईए विस्तार से जानते हैं पे मैनेजर पोर्टल के बारे में।

PayManager

PayManager Rajasthan Portal 2024

राजस्थान सरकार द्वारा पे मैनेजर पोर्टल को कर्मचारियों के वेतन विवरण से संबंधित जानकारी के लिए शुरू किया गया है। PayManager Portal को National Information Centre (NIC) Rajasthan द्वारा निर्मित किया गया है। जिस पर राज्य सरकारी कर्मचारियों के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध है। इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी घर बैठे अपनी सैलरी स्लिप देख व डाउनलोड कर सकते हैंं। इसके अलावा मासिक वेतन में होने वाली कटौतियों का विवरण के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैंं। आप अपने अवकाश के लिए भी पे मैनेजर पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैंं और अवकाश का संपूर्ण विवरण ऑनलाइन देख सकते हैंं। क्योंकि अक्सर सरकारी कर्मचारियों के साथ यह होता है कि उनकी सैलरी तो आ जाती है लेकिन उन्हें सैलरी शीट समय पर प्राप्त नहीं हो पाती है। जिसके कारण वह सही से नहीं जान पाते हैं कि उनकी सैलरी से पेंशन फंड में कितना पैसा गया है और कितना टैक्स कटा है आदि।

SSO Rajasthan

पे मैनेजर राजस्थान के बारे में जानकारी

पोर्टल का नाम PayManager
शुरू किया गया राजस्थान सरकार द्वारा
संबंधित विभाग वित्त विभाग राजस्थान
लाभार्थी राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी
उद्देश्य राज्य के कर्मचारियों को ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करना
श्रेणी राज्य सरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइट https://paymanager.rajasthan.gov.in/

पेमैनेजर पोर्टल का उद्देश्य

राजस्थान सरकार द्वारा PayManager Portal को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सरकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन सैलेरी स्लिप वेतन संबंधी अन्य दस्तावेजों को पेपर लेस बनाना है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी कर्मचारी घर बैठे अपने वेतन से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैंं। इसके अलावा पेंशन, लोन की जानकारी और छुट्टी के लिए भी आवेदन कर सकते हैंं। कर्मचारी द्वारा पोर्टल पर लॉगिन करके सभी सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है।

PayManager Rajasthan के लाभ

  • PayManager पोर्टल के माध्यम से राज्य के सरकारी कर्मचारी कहीं से भी अपनी वेतन और भत्ते की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैंं।
  • यह सब जानकारी ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सैलरी स्लिप देख और प्रिंट भी कर सकते हैंं।
  • कर्मचारियों को पहले PayManager Portal पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • ऑनलाइन पोर्टल पर सुविधा उपलब्ध होने से राज्य कर्मचारियों के समय की बचत होगी।
  • राज्य के कर्मचारियों को वेतन पर्ची, पेंशन आदि के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने या बैंक जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • लॉगिन करने के बाद ही इस पोर्टल का लाभ उठा सकते हैंं।
  • राज्य के कर्मचारी पोर्टल पर HOD Registration,Bank Registration आदि कभी लाभ प्राप्त कर सकते हैंं।
  • कर्मचारी अपने पेंशन, टैक्स की कटौतियां, अवकाश आवेदन और दैनिक भत्ते आदि के लिए भी आसानी से जान सकते हैंं और आसानी से कुछ ही मिनटों में देख व डाउनलोड भी कर सकते हैंं।

राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना

पेमैनेजर पर लॉगिन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको PayManager Portal Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन के अनुभाग में चार ऑप्शन दिखाई देंगे।
    • DDO, Employee, Department, HOD/Sub HOD.
PayManager
  • आपको इनमें से जिस भी रूप में लॉगिन करना है उस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पे मैनेजर पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।

PayManager Bank Registration कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको पे मैनेजर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको Login का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इसके नीचे Bank Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • आपको इस पेज पर मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा।
पे
  • जैसे Name, Username, Treasury/Bank Code, Sub Treasury Code, Address, Email, Phone No., Office Name, Password, Confirm Password, Mobile No. आदि।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Verify Contact के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे आपको वेरीफाई करना होगा।
  • इस प्रकार आप PayManager Bank Registration प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैंं।

PayManager Salary Slip PDF कैसे डाउनलोड करें?

पे मैनेजर राजस्थान पोर्टल के माध्यम से आप सैलरी स्लिप डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से सैलरी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको User Name और Password दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको डैशबोर्ड पर Employee Corner के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Employee Report के ऑप्शन पर क्लिक Pay Slip के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। आपको इस पेज पर मांगी गई आवश्यक जानकारी जैसे महीना, वर्ष, वित्तीय वर्ष आदि का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको Bill Type में Salary का चयन करना होगा।
  • सभी विवरण दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपकी सैलरी स्लिप दिखाई देगी। जिसे आप डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर स्लिप का प्रिंटआउट भी ले सकते हैंं।

पासवर्ड रिसेट कैसे करें?

अगर आप पे मैनेजर पोर्टल पर लॉगिन है और आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आप अपना पासवर्ड आसानी से रिसेट कर सकते हैंं। पासवर्ड रिसेट करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है जिसे अपनाकर आप आसानी से अपना पासवर्ड रिसेट कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको पे मैनेजर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको Login के नीचे Forget Password (Employee Login) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
पे
  • इस पेज पर आपको Employee ID, Bank Account Number, Date of Birth और Mobile No. दर्ज कर Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • अब आपको Submit Details के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको एक नया पासवर्ड बनाना होगा। और कन्फर्म के ऑप्शन पर क्लिक करता होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से अपना नया पासवर्ड बना सकते हैंं।

HOD Registration कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको PayManager Portal Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको HOD Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
PayManager
  • इस पेज पर आपको Account Details और Personal Details को दर्ज करना होगा।
  • अब आपको बाद आपको Generate OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
  • जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी HOD Registration करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

PayManager Rajasthan FAQs

PayManager Portal क्या है? पे मैनेजर पोर्टल राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के सरकारी कर्मचारियों के वेतन से संबंधित जानकारी के लिए शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से राज्य के कर्मचारी पोर्टल पर लॉगिन कर सभी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैंं। क्या पे मैनेजर पोर्टल का लाभ राज्य के सभी कर्मचारी उठा सकते हैंं? जी नहीं पे मैनेजर पोर्टल का लाभ केवल राजस्थान राज्य के सरकारी कर्मचारी उठा सकते हैंं।