PM Kisan Mobile App लांच हुआ, पीएम किसान मोबाइल ऐप से किसानों को मिलेंगे यह लाभ, देखें

PM Kisan Mobile App – देश के करोड़ों किसानों के लिए जो पीएम किसान की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं उन सभी किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। क्योंकि किसानों की सहूलियत के लिए एक मोबाइल ऐप को लॉन्च किया गया है। जिसका नाम पीएम किसान मोबाइल ऐप है। इस मोबाइल ऐप की सहायता से किसान बड़ी आसानी से फेस ऑथेंटिकेशन कर सकेंगे। PM Kisan Mobile App के माध्यम से दूरदराज के किसान घर बैठे ही बिना ओटीपी या फिंगरप्रिंट के फेस स्कैन कर ईकेवाईसी कर सकते हैंं। यह आधुनिक टेक्नोलॉजी के लिए बेहतरीन उदाहरण है। आपको बता दें कि पीएम किसान की किस्त पाने के लिए यह App बहुत ही आवश्यक है। अगर आप भी पीएम किसान की अगली किस्त इंतजार कर रहे हैं तो आप इस आर्टिकल के माध्यम से पीएम किसान मोबाइल ऐप डाउनलोड कर इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैंं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से PM Kisan Mobile App से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप घर बैठे आसानी से पीएम किसान मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकें।

PM

PM Kisan Mobile App 2023

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 22 जून 2023 को पीएम किसान मोबाइल ऐप को लॉन्च किया है। किसानों को सहायता के लिए लोकप्रिय योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत फेस ऑथेंटिकेशन फीचर का पीएम किसान मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। यह पूरी तरह से फेस ऑथेंटिकेशन फीचर से लैस है। यह ऐप पहले किसानों के चेहरे को वेरीफाई करेगा। और चेहरा वेरीफाई करने के बाद ही किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा। PM Kisan Mobile App से फेस ऑथेंटिकेशन फीचर का उपयोग कर दूरदराज किसान घर बैठे बिना किसी परेशानी के ओटीपी फिंगरप्रिंट के बिना ही फेस स्कैन करके PM Kisan E-kyc पूरा कर सकता है और अन्य 100 किसानों को भी उनके घर पर ही ईकेवाईसी करने में सहायता कर सकता है। यह मोबाइल ऐप फर्जीवाड़े को रोकने में सहायता करेगा। इस मोबाइल को आसानी से अपने एंड्रॉयड फोन में डाउनलोड कर इसका उपयोग किया जा सकता है। केंद्र सरकार द्वारा इस मोबाइल ऐप Pradhanmantri Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ किसानों को प्रदान करने हेतु लॉन्च किया गया है।

PM Kisan Beneficiary List

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी व किसानों को आय सहायता के लिए लोकप्रिय योजना “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि” के अंतर्गत आज फेस ऑथेंटिकेशन फीचर के साथ पीएम-किसान मोबाइल ऐप लांच किया।#PMKisan #PMKisanApp @AgriGoI pic.twitter.com/iJeroh3UCq — Narendra Singh Tomar (@nstomar) June 22, 2023

पीएम किसान मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम PM Kisan Mobile App
लॉन्च किया गया केंद्र सरकार द्वारा
विभाग कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
लाभार्थी देश के किसान
उद्देश्य किसानों को घर बैठे ही बिना ओटीपी फिंगरप्रिंट के फेस स्कैन कर ई केवाईसी की सुविधा प्रदान करना
साल 2023
ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
Mobile App Link PM Kisan Mobile App

पीएम किसान मोबाइल ऐप का उद्देश्य

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा फेस ऑथेंटिकेशन पीछे वाला पीएम किसान मोबाइल ऐप लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को घर बैठे ही बिना ओटीपी फिंगरप्रिंट के फेस स्कैन कर ई केवाईसी की सुविधा प्रदान करना है। ताकि किसान घर बैठे ही PM Kisan Mobile App डाउनलोड कर eKyc कर सकें। आपको बता दें कि पीएम किसान योजना दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी योजनाओं में से एक है। जिसमें लाभार्थी किसानों को आधार कार्ड से जुड़े बैंक खातों में केंद्र सरकार द्वारा 6000 रुपए सालाना राशि तीन किस्तों में प्रदान की जाती है। PM Kisan Mobile App किसान से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत आने वाली अगली किस्त की जानकारी प्राप्त कर सकते हैंं।। इस मोबाइल ऐप के माध्यम से किसानों को पीएम किसान की किस्त की जानकारी प्राप्त करने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है किसान घर बैठे इस मोबाइल के माध्यम से आसानी से अपनी आने वाली अगली किस्त की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

PM Kisan Correction

PM Kisan Mobile App के लाभ एवं विशेषताएं

  • Pradhanmantri Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत फेस ऑथेंटिकेशन फीचर का PM Kisan Mobile App लॉन्च किया गया है।
  • इस ऐप के माध्यम से ईकेवाईसी किया जा सकता है।
  • घर बैठे ही किसान आसानी से बिना ओटीपी या फिंगरप्रिंट के ही ईकेवाईसी कर सकते हैंं।
  • PM Kisan Mobile App पर फेस स्कैन कर E-KYC किया जा सकता है।
  • इसके अलावा 100 अन्य किसानों को भी उनके घर पर ईकेवाईसी करने में मदद कर सकता है।
  • E-KYC को भारत सरकार ने अनिवार्य रूप से पूरा करने की आवश्यकता समझते हुए किसानों का ईकेवाईसी करने की क्षमता को राज्य सरकारों के अधिकारियों तक भी बढ़ाया गया है।
  • अब प्रत्येक अधिकारी को 500 किसानों हेतु ईकेवाईसी प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सकता है।
  • पीएम किसान मोबाइल ऐप के माध्यम से किसानों का पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आने वाली किस्त की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
  • अब किसानों को ईकेवाईसी या अपनी किस्त से जुड़ी जानकारी के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • पीएम किसान मोबाइल ऐप को आसानी से अपने मोबाइल में डाउनलोड किया जा सकता है।

पीएम किसान मोबाइल ऐप कैसे डाउनलोड करें?

पीएम किसान मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए आप नीचे बताई गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से अपने एंड्रॉयड फोन में पीएम किसान मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में PM Kisan Mobile App डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको सर्च बार मे PM Kisan App टाइप कर सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने पीएम किसान मोबाइल ऐप खुल जाएगा।
पीएम
  • अब आपको ऐप डाउनलोड करने के लिए Install के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इंस्टॉल के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल में PM Kisan App डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
  • ऐप डाउनलोड होने के बाद आपको Open के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप आसानी से घर बैठे पीएम किसान मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैंं।

PM Kisan Mobile App FAQs

पीएम किसान मोबाइल ऐप क्या है? पीएम किसान मोबाइल ऐप से घर बैठे ही किसान आसानी से बिना ओटीपी या फिंगरप्रिंट के ही ईकेवाईसी कर सकते हैंं। PM Kisan Mobile App कब लॉन्च हुआ? पीएम किसान मोबाइल ऐप 22 जून 2023 को लॉन्च किया गया है। PM Kisan Mobile App किसने लॉन्च किया? पीएम किसान मोबाइल ऐप को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है।