राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना 2024 – आवेदन फॉर्म

Mukhyamantri Widow B.Ed. Sambal Yojana – राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की शिक्षित महिलाओं के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की असहाय एवं कमजोर विधवा महिलाओं को शिक्षित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। राजस्थान सरकार ऐसी महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। जो महिलाएं कम उम्र में विधवा हो चुकी है और आगे पढ़ना चाहती है उन महिलाओं को राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विधवा/परित्यक्ता B.Ed संबल योजना के माध्यम से सशक्त बनने हेतु बीएड की पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक संबल प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाए सके। जो अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई है।

अगर आप भी इस योजना के तहत B.Ed की शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं तो आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Mukhyamantri

Mukhyamantri Widow B.Ed. Sambal Yojana 2024

सरकार द्वारा राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की कमजोरी एवं असहाय महिलाओं का कल्याण करने हेतु सहयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री संबल योजना के अंतर्गत विधवा एवं असहाय महिलाओं को बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता का लाभ दिया जाएगा। राज्य की ऐसी महिलाएं जो छोटी सी उम्र में ही शादी के बाद विधवा हो जाती है उनकी खराब स्थिति होने के कारण अपनी शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाती है ऐसी महिलाओं को इस योजना के माध्यम से B.Ed संबंधित सभी पाठ्यक्रम निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि कोई भी महिला उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित न रहे। शिक्षा प्राप्त आत्मनिर्भर बन सके और अपने जीवन स्तर में सुधार कर सके।

राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना

04th Oct Update – विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड) संबल योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023

राजस्थान सरकार द्वारा विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री संबल योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने हेतु 4 अक्टूबर 2023 आवेदन प्रक्रिया को आरम्भ कर दिया गया है। राज्य की जो भी इच्छुक विधवा महिला मुख्यमंत्री संबल योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है तो वह विभाग की वेबसाइट पर जाकर एसएसओ आईडी से लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। राजस्थान सरकार द्वारा विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (B.Ed) संबल योजना के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 निर्धारित की गई है। पात्र महिलाएं विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर घर बैठे आसानी से 31 दिसंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। आवेदन करने के बाद ही महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।

राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Mukhyamantri Widow B.Ed. Sambal Yojana
शुरू की गई राजस्थान सरकार द्वारा
संबंधित विभाग उच्च शिक्षा B.Ed ट्रेनिंग
लाभार्थी राज्य की विधवा/परित्यक्ता महिलाएं
उद्देश्य B.Ed की इच्छा रखने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर शिक्षित करना
राज्य राजस्थान
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://hte.rajasthan.gov.in/

Rajasthan Widow B.Ed. Scheme का उद्देश्य

राजस्थान सरकार द्वारा विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.)संबल योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की विधवा परित्यक्ता महिलाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है ताकि उन्हें निशुल्क उच्च शिक्षा का लाभ प्रदान कर उनकी आजीविका के लिए कमाई का साधन उपलब्ध कराया जा सके जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सकेगा। इस योजना का लाभ प्राप्त कर गरीब असहाय महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेगी जिससे उन्हें अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किसी अन्य पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Rajasthan Free Mobile Yojana List

राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • राज्य की महिलाओं का विकास एवं कल्याण करने हेतु Mukhyamantri Widow B.Ed. Sambal Yojana को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से विधवा महिलाओं को राजस्थान सरकार द्वारा b.Ed की पढ़ाई निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • ऐसी महिलाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर है और पढ़ना चाहती है उन्हें सरकार द्वारा निशुल्क बीएड प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
  • निशुल्क शिक्षा प्राप्त होने से राज्य की असहाय एवं बेसहारा महिलाएं आसानी से जीवन यापन कर सकेगी।
  • राजस्थान सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • राज्य की विधवा तलाकशुदा महिलाएं जो B.Ed करना चाहती है वह राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना का लाभ उठा सकती है।
  • निशुल्क विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना के तहत आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
  • महिलाएं बिना सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाए घर बैठे ही योजना के तहत आवेदन कर सकेगी।
  • यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वह समाज में आत्म सम्मान के साथ जी सकेगी।

Mukhyamantri Widow B.Ed. Sambal Yojana के लिए पात्रता

  • राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए केवल विधवा महिलाएं ही आवेदन करने हेतु पात्र होगी।
  • B.Ed की शिक्षा प्राप्त करने के लिए महिला का तलाकशुदा या परित्यक्ता श्रेणी का होना आवश्यक है।
  • जिन महिलाओं ने प्रशिक्षण के लिए बीएड में प्रवेश के आवेदन करने हेतु पात्र होगी।
  • इस योजना के तहत B.Ed की पढ़ाई कर रही महिलाओं की कॉलेज में 75% उपस्थिति होनी चाहिए।
  • आवेदक के माता-पिता की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला राजस्थान के किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त प्राइवेट B.Ed संस्थान में एडमिशन कराने हेतु पात्र होगी।

राजस्थान स्कॉलरशिप योजना

राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

राजस्थान की जो विधवा Mukhyamantri Widow B.Ed. Sambal Yojana के तहत आवेदन करना चाहती है तो उन्हें आवेदन फॉर्म भरने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि निम्न प्रकार है।

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • तलाकशुदा की स्थिति में तलाकशुदा होने का प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • 10वीं, 12वीं की मार्कशीट
  • बीपीएल कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • कॉलेज में जमा की गई फीस की रसीद
  • एसएसओ आईडी

Mukhyamantri Widow B.Ed. Sambal Yojana के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना के तहत उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकती है ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है जिसे अपना कर आप आसानी से आवेदन कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Mukhyamantri
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Online Scholarship के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको नीचे की ओर Scholarship Portal के सेक्शन में SSO ID में रजिस्टर करना होगा।
Mukhyamantri
  • जिसके लिए आपको Register के ऑप्शन पर क्लिक करके SSO आईडी बनानी होगी।
  • इसके बाद आपको वापस आकर ऑनलाइन छात्रवृत्ति योजनाएं एवं उनके नियम के सेक्शन में विधवा परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
राजस्थान
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फार्म खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फार्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको फॉर्म में मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना FAQs

राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना क्या है? राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की विधवा/परित्यक्ता महिलाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा महिलाओं को B.Ed की निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। Mukhyamantri Widow B.Ed. Sambal Yojana का लाभ किसे मिलेगा? इस योजना का लाभ राज्य की उन विधवा महिलाओं को मिलेगा जिन्होंने बीएड में प्रवेश लिया है। Mukhyamantri Widow (B.Ed.) Sambal Yojana की आधिकारिक वेबसाइट क्या है? राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना की आधिकारिक वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in है।