।koshvani.up.nic.in। UP Employee Salary Slip 2023 – Download Pay Slip

UP Employee Salary Slip – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विभाग में कार्यरत राज्य के सभी कर्मचारियों को उनके मासिक वेतन से संबंधित सुविधा उपलब्ध कराने के लिए Koshvani IFMS पोर्टल को लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सरकारी कर्मचारी घर बैठे हैं अपने वेतन की पर्ची को ऑनलाइन देखें डाउनलोड कर सकते हैंं। अब कर्मचारियों को सैलरी स्लिप देखने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। कोशवाणी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से हर महीने की वेतन स्लिप को निकाला व पूरे साल की वार्षिक पर्ची को डाउनलोड भी किया जा सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से UP Employee Salary Slip से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप बिना किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाए घर बैठे ही अपनी सैलरी स्लिप को ऑनलाइन प्राप्त कर सके। इसलिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

UP

UP Employee Salary Slip 2024

सरकारी कर्मचारियों को उनके वेतन से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश वित्तीय विभाग द्वारा कोषवाणी पोर्टल को लांच किया गया है। इस पोर्टल का लाभ उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में कार्यरत सभी कर्मचारी उठा सकते हैंं। उत्तर प्रदेश के कर्मचारी अपनी मासिक वेतन का विवरण ऑनलाइन घर बैठे प्राप्त कर सकते हैंं। इस ऑनलाइन सेवा का लाभ प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों को अधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकृत करने की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि वित्तीय विभाग द्वारा कर्मचारी इस पोर्टल पर अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से UP Employee Salary Slip को डाउनलोड कर सकते हैंं।

सरकारी कर्मचारियों के लिए Koshvani पोर्टल पर सैलरी स्लिप के अलावा अन्य प्रकार की सुविधाएं भी उपलब्ध की गई है। छुट्टी लेने के लिए आवेदन करने की सुविधा लोन इत्यादि सेवाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश के वे सभी सरकारी कर्मचारी इस पोर्टल का लाभ प्राप्त कर सकते हैंं जो अपने पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। यानी जो अपनी सेवा से रिटायर होकर पेंशनभोगी है।

UP Pension Scheme

यूपी कर्मचारी वेतन पर्ची के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम UP Employee Salary Slip
पोर्टल का नाम Koshvani Portal
विभाग का नाम उत्तर प्रदेश वित्तीय विभाग
लाभार्थी सरकारी कर्मचारी एवं पेंशन भोगी
उद्देश्य वेतन पर्ची एवं अन्य प्रकार की सभी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना
सैलरी स्लिप देखने की प्रक्रिया ऑनलाइन
राज्य उत्तर प्रदेश
साल 2023
आधिकारिक वेबसाइट https://koshvani.up.nic.in/

koshvani.up.nic.in पोर्टल क्या है?

Koshvani एक वेब पोर्टल है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए कोषवाणी पोर्टल को विकसित किया गया है। इस पोर्टल पर सभी शासकीय कार्यकर्ताओं के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं दी गई है। कर्मचारियों से संबंधित सभी प्रकार के विवरण का डाटा इस पोर्टल पर उपलब्ध किया गया है। वेतन पर्ची का उपयोग आप वहां पर भी कर सकते हैंं जहां पर कानूनी रूप से इसकी आवश्यकता होती है। उत्तर प्रदेश के Koshvani पोर्टल पर कर्मचारियों के द्वारा कितना कार्य संपन्न किया गया है या कितनी सुविधाओं का लाभ लिया जा चुका है। यह सभी विवरण पोर्टल पर उपलब्ध होता है। कोषवाणी पोर्टल उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों से संबंधित सभी सेवाओं को आसान और बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण पोर्टल है।

UP Family ID

Koshvani पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग विभागों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को कोषवाणी पोर्टल पर अपनी सैलरी स्लिप डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही आप अपनी सैलरी स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैंं। Koshvani पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार है।

  • सबसे पहले आपको संबंधित कार्यालय या खाता कार्यालय जाना होगा। आप चाहे तो DDO अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैंं।
  • वहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी को अपने मोबाइल संबंधित सारी जानकारी प्रदान करनी होगी।
  • डीडीओ अधिकारी द्वारा आपका नंबर ऑनलाइन पंजीकृत कर दिया जाएगा।
  • एक बार आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होने के बाद पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैंं।
  • सेवा का लाभ प्राप्त करने के लिए आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी संख्या प्राप्त होगी।
  • इस संख्या को वेरीफाई करने के बाद ही आप पोर्टल में उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैंं।

UP Employee Salary Slip 2023 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • यूपी सैलरी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले Koshvani पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट के होम पेज खुल जाएगा।
UP
  • होम पेज पर आपको Features के सेक्शन में Employee Salary Details के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
UP
  • अब आपको इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपको Generate OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी संख्या प्राप्त होगी। जिससे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • अब आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके Show Data के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप शो टाटा पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने के वेतन पर्ची का पूरा विवरण आ जाएगा। जिसमें आप महीने और वर्ष का चयन कर डाउनलोड कर सकते हैंं।
  • चाहे तो आप अपनी सैलरी स्लिप का प्रिंट आउट निकाल सकते हो।
  • इस प्रकार आप आसानी से UP Employee Salary Slip डाउनलोड कर सकते हैंं।

पेंशन पेमेंट डीटेल्स कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको कोषवाणी उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Pensioner ‘s Corner के सेक्शन में Pension Payment Details के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
पेंशन
  • अब आपको इस पेज पर Pensioner ‘s Treasury का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना Account Number दर्ज कर दी गई कैप्चा कोड संख्या को दर्ज करना होगा।
  • अंत में आपको Show Data ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने पेंशन पेमेंट डिटेल्स से संबंधित जानकारी आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप कोषवाणी पोर्टल पर आसानी से पेंशन पेमेंट विवरण को चेक कर सकते हैंं।