उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफी सूची 2024 – UP Kisan Karj Rahat List में नाम चेक करें

UP Kisan Karj Rahat List – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई किसान कर्ज राहत योजना के तहत सरकार द्वारा किसानों का कर्ज माफ किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत जिन किसान भाइयों ने आवेदन किया है वह UP Kisan Karj Rahat List 2024 में अपना नाम चेक कर सकते हैंं और जान सकते हैंं कि उनका कर्ज माफ किया जाएगा या नहीं। उन सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। जिनका नाम किसान कर्ज राहत लिस्ट में शामिल होगा। राज्य के सभी किसान घर बैठे किसान कर्ज राहत लिस्ट ऑनलाइन देख सकते हैंं।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से यूपी किसान कर्ज राहत सूची कैसे देखें? से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। अगर आप भी उत्तर प्रदेश के किसान है और जानना चाहते हैं कि किसान कर्ज माफी योजना के तहत आपका कर्ज माफ हुआ हैं या नहीं तो आपको अपना नाम चेक करने के लिए यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

UP

UP Kisan Karj Rahat List 2024

यूपी किसान कर्ज राहत योजना के तहत किसानों के कर्ज माफ करने के लिए एक ऑनलाइन सूची तैयार की गई है। जिन किसानों का नाम किसान ऋण मोचन योजना लाभार्थी लिस्ट में शामिल होगा। उन सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। इस योजना के तहत उन किसानों का 1 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा। जिन्होंने 31 मार्च 2016 से पहले प्राप्त किया है। किसान कर्ज राहत योजना के तहत अब तक 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया जा चुका है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने नए साल के अवसर पर 33 हजार से अधिक किसानों का कर्ज माफ करने का आदेश जारी किया है। इस योजना के तहत लगभग 19 जिलों के 33000 से अधिक किसानों के 2000 करोड़ का कर्ज माफ किया जाएगा। किसान कर्ज राहत लिस्ट में सभी लघु एवं सीमांत किसानों को शामिल किया गया है। राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी वाले सभी किसान नागरिकों को कर्ज माफ करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी किसान कर्ज राहत योजना को पूरे राज्य में लागू किया गया है ताकि अधिक से अधिक किसानों का कर्ज माफ कर उन्हें राहत दी जा सके।

UP Agriculture Token Generate

यूपी किसान कर्ज माफी राहत लिस्ट 2024 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम UP Kisan Karj Rahat List
योजना का नाम किसान कर्ज माफी योजना
शुरू की गई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
लाभार्थी राज्य के छोटे एवं सीमांत किसान
उद्देश्य किसान कर्ज माफी राहत लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराना
लाभ राज्य के किसानों का 1 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा
लिस्ट देखने की प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/

UP Kisan Karj Rahat List का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसान कर्ज राहत लिस्ट को जारी करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के ऐसे छोटे और सीमांत किसान जो ऋण वापस नहीं चुका पा रहे है उन्हें यूपी किसान कर्ज माफी लिस्ट में नाम शामिल कर योजना के तहत लाभ प्रदान करना और किसान कर्ज माफी राहत लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थियों की सूची ऋण माफी ऑनलाइन पोर्टल पर तैयार करवाई है। जिसे ऋण माफी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। किसान कर्ज राहत योजना किसानों के लिए बड़ी राहत है जो किसानों को अपने कर्ज का बोझ कम करने में मदद करेगी। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और किसान बिना किसी समस्या के कृषि कार्य को बेहतर तरीके से कर पाएंगे।

UP Bijli Bill Mafi Yojana

उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत लिस्ट के लाभ

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को राहत प्रदान करने के लिए UP Kisan Karj Rahat List 2024 लिस्ट जारी कर दी गई है।
  • इस लिस्ट के माध्यम से राज्य के छोटे और सीमांत किसानों का 1 लाख रुपए तक का कृषि ऋण माफ किया जाएगा।
  • कृषि विभाग द्वारा राज्य के 33000 से अधिक किसानों की सूची तैयार की गई है जिनका ऋण माफ किया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा लगभग 200 करोड़ रुपए का लोन राज्य के अलग-अलग 19 जिलों से चयनित किसानों को ऋण से मुक्त किया जाएगा।
  • किसान कर्ज माफी योजना के माध्यम से 25 मार्च 2016 से पहले कृषि ऋण लेने वाले राज्य के किसानों को ही लाभ दिया जाएगा।
  • किसान ऋण मोचन योजना के तहत उन सभी किसानों का 1 लाख रुपए तक का ऋण माफ किया जाएगा जिन्होंने राज्य के जिला सहकारी बैंक से ऋण प्राप्त किया है।
  • UP Kisan Karj Rahat List 2024 ऑनलाइन उपलब्ध होने से घर बैठे किसान ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से अपना नाम चेक कर सकते हैंं।
  • इस योजना के माध्यम से किसान अपनी खेती एवं अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकेंगे। जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी।

किसान कर्ज राहत योजना के लिए पात्रता

अगर आप उत्तर प्रदेश के किसान है और यूपी किसान कर्ज राहत के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको नीचे दी गई पात्रता को पूरा करना होगा।

  • UP Kisan Karj Rahat List 2024 के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • राज्य के छोटे और सीमांत किसान ही इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। जिन्होंने ऋण लिया है।
  • किसान कृषि कार्य में लगा हो और उसके पास अन्य आय का कोई स्रोत न हो।
  • ऐसे किसान जो सरकारी कर्मचारी है या सरकारी पेंशन लेते हैं तो उन्हें किसान राहत योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

UP मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना

किसान ऋण मोचन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • भूमि से जुड़े दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक अकाउंट पासबुक

UP Kisan Karj Rahat List 2024 कैसे देखें?

राज्य के जो भी इच्छुक लाभार्थी किसान कर्ज राहत लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं तो वह नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको किसान ऋण मोचन योजना उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट i.e. https://upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ऋण मोचन स्थिति देखें का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर अपना जिला, तहसील, ग्राम और बैंक का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको खोजें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने किसान कर्ज राहत योजना लिस्ट आ जाएगी।
  • अब आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैंं।

FAQs

यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट के तहत कितने किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा? UP Kisan Karj Rahat List के तहत 33 हजार से अधिक किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसान कर्ज राहत योजना के तहत कितने रुपए का कर्ज माफ किया जाएगा? उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसान कर्ज राहत योजना के तहत राज्य के उन किसानों का 1 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा जिन्होंने 31 मार्च 2016 से पहले कृषि ऋण प्राप्त किया है। UP Kisan Karj Rahat List कैसे देखें? UP Kisan Karj Rahat List आप घर बैठे अपने मोबाइल लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन देख सकते हैंं।