उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल 2024 – Madarsa Portal Registration, Name List

UP Madarsa Portal – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में वृद्धि करने के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार की योजनाओं का आरंभ किया जाता रहता है। इसी प्रकार राज्य में शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी मदरसा पोर्टल लॉन्च किया गया है। पहली बार राज्य के मदरसों के लिए इस ऑनलाइन पोर्टल को लॉन्च किया गया है। UP Madrasa Portal पर शिक्षा से संबंधित विभिन्न सुविधा एवं सेवाएं उपलब्ध की गई है। इस पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य के सभी मदरसों को अपना पंजीकरण करना होगा। इस पोर्टल की सहायता से नागरिक परिषद की मुंशी, मौलवी सेकेंडरी, आलिम सीनियर सेकेंडरी कामिल एवं फाजिल परीक्षाएं संपन्न कराई जाएगी। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से UP Madarsa Portal से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

UP

UP Madarsa Portal 2024

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Madarsa Portal को अल्पसंख्यक छात्रों के लिए शुरू किया गया है। राज्य सरकार द्वारा पहली बार मदरसों के लिए अलग से पोर्टल को लांच किया गया है। UP Madarsa Portal को उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी द्वारा 18 अगस्त 2017 को लांच किया गया था। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी मदरसों को ऑनलाइन किया जाएगा। और मदरसों में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी।

राज्य में 560 सरकारी मान्यता प्राप्त एवं 10,000 से अधिक मान्यता प्राप्त मदरसों को अपनी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए मदरसा पोर्टल पर अपनी सभी जानकारी देना अनिवार्य होगा। इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रकार की सेवाएं और सुविधाएं शिक्षकों और छात्रों को घर बैठे प्राप्त होगी। मदरसा पोर्टल पर शिक्षकों के पद, कार्य करने वाले कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए खाली पदों से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध की जाएगी। ऑनलाइन प्रणाली होने से मदरसों के कार्यों में पारदर्शिता आएगी।

Begum Hazrat Mahal Scholarship

madarsaboard.upsdc.gov.in Portal Details

पोर्टल का नाम UP Madarsa Portal
लॉन्च किया गया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य के सभी
उद्देश्य राज्य में उपस्थित सभी मदरसों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना
राज्य उत्तर प्रदेश
साल 2024
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://madarsaboard.upsdc.gov.in/

उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मदरसा पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में उपस्थित सभी मदरसों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होने से मदरसों में होने वाले भ्रष्टाचार को कम किया जा सकेगा साथ ही साथ इस पोर्टल के माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। जिससे सभी लोग शिक्षित हो सकेंगे। यूपी मदरसा पोर्टल के माध्यम से मदरसा शिक्षा बोर्ड से जुड़ी सभी जानकारी एवं सुविधाएं ऑनलाइन घर बैठे प्राप्त हो सकेगी।

MOMA Scholarship

UP Madarsa Portal पर उपलब्ध सुविधाएं

उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल पर विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध की गई है-

  • आप यूपी मदरसा शिक्षा परिषद के बारे में पोर्टल पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैंं।
  • बोर्ड के द्वारा संचालित कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • परीक्षा फॉर्म, परीक्षा शुल्क विवरण, परीक्षा परिणाम, परीक्षा दिशानिर्देश, मॉडल पेपर आदि की सुविधा
  • होने वाली परीक्षा का आयोजन और उनके संचालन की सूचना
  • मिनी आईटीआई रिपोर्ट
  • मदरसा स्टाफ रिपोर्ट
  • ऑफिस पदाधिकारी पता
  • मदरसा लॉगइन, मदरसा सोसाइटी नवीनीकरण स्थिति
  • मदरसा इंस्टिट्यूशन रिपोर्ट
  • मदरसा छात्र विवरण, परीक्षा केंद्र व छात्र रिपोर्ट कक्षावार पाठ्यक्रम की सूची
  • मदरसों की संख्या और उनके स्थल की सूचनाएं

उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के कार्य

  • उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड द्वारा बोर्ड के अधीन तानिया, फोकानिया, आलिया स्तर के नियमों को पूरा करने वाले मदरसों को मान्यता प्रदान करना।
  • राज्य के सभी मदरसों में परीक्षाओं का आयोजन और उनका संचालन करना।
  • विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम को तैयार करना है जिसके लिए समिति को विकसित किया गया है।
  • मदरसा अनुदान, संचालन और नियंत्रण के कार्यों को पूरा करना।

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परीक्षाओं का विवरण

  1. मुंशी / मौलवी (हाईस्कूल का समकक्ष) (उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य शिक्षा नियुक्ति हेतु मान्य किया गया है।)
  2. आलिम (इंटरमीडिएट के समकक्ष) (उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य शिक्षा नियुक्ति हेतु मान्य किया गया है।)
  3. कामिल (समकक्ष स्नातक) (उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य शिक्षा नियुक्ति हेतु मान्य किया गया है।)

पाठ्यक्रम

यूपी मदरसा शिक्षा परिषद के कक्षा अनुसार पाठ्यक्रम का विवरण निम्न प्रकार दिया गया है।

मुंशी / मौलवी

अनिवार्य विषय

  1. थियोलॉजी (शिया/सुन्नी)
  2. (क) अरबी साहित्य (मोलवी अभ्यर्थी के लिए ) (ख) फ़ारसी साहित्य (मुंशी अभ्यर्थी के लिए)
  3. उर्दू साहित्य
  4. सामान्य अंग्रेजी
  5. सामान्य हिन्दी

वैकल्पिक विषय (Optional Subject)

  1. गणित
  2. लॉजिक एण्ड फिलास्फी
  3. गृह विज्ञान
  4. सामान्य अध्ययन
  5. विज्ञान
  6. तिब

UP RTE Admission

आलिम अरबी फारसी

अनिवार्य विषय

  1. थियोलॉजी (शिया/सुन्नी)
  2. अरबी साहित्य (आलिम अरबी अभ्यर्थी के लिये)
  3. फारसी साहित्य (आलिम फारसी अभ्यर्थी के लिये)
  4. उर्दू साहित्य
  5. सामान्य अंग्रेजी

वैकल्पिक विषय (Optional Subject)

  1. गृह विज्ञान
  2. सामान्य हिन्दी
  3. सामान्य अध्ययन।
  4. विज्ञान
  5. लॉजिक एण्ड फिलासफी
  6. टाईपिंग
  7. तिब

कामिल अरबी फारसी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (1st and 2nd Year)

अनिवार्य विषय

  1. मुताल-ए-हदीस
  2. मुताल- ए – मज़ाहिब
  3. सामाजिक अध्ययन
  4. अरबी साहित्य (कामिल अरबी अभ्यर्थी के लिए )
  5. फ़ारसी साहित्य (कामिल फ़ारसी अभ्यर्थी के लिए)
  6. फुनूने अदब, बलागत व उरूज

वैकल्पिक विषय

  1. लॉजिक एण्ड फिलासफी
  2. उर्दू साहित्य
  3. फ़ारसी साहित्य
  4. अरबी साहित्य
  5. सामान्य अंग्रेजी
  6. कंप्यूटर

कामिल अरबी एवं फारसी तृतीय वर्ष (3rd Year )

अनिवार्य विषय

  1. मुताल- ए-फ़िक़्ह इस्लामी (सुन्नी/शिया)
  2. मुताल- ए- उसूले फिक्ह (सुन्नी/शिया)
  3. जदीद अरबी अदब की तारीख (कामिल अरबी तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए )
  4. जदीद फ़ारसी अदब की तारीख (कामिल अरबी तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए )
  5. तरजुमा निगारी इंशा व ताबीर
  • वैकल्पिक विषय कोई नहीं

फाजिल दीनियात (थियोलॉजी) प्रथम वर्ष (1st Year)

अनिवार्य विषय

  1. मुताल- ए- कुरान
  2. मुताल- ए- अखलाक व इरफान
  3. मुताल-ए-हदीस
  4. मुनाल -ए-फ़िवह इस्लामी
  5. मुताल – ए- तसव्वुफ़ या भुताल इली कलाम (सुन्नी)
  • वैकल्पिक विषय कोई नहीं

फाजिल दीनियात (थियोलॉजी) द्वितीय वर्ष (2nd Year)

अनिवार्य विषय

  1. इस्लाम और साइंस
  2. मज़हबी तारीख व अक़ायद
  3. इस्लामी सकाफत
  4. रिसर्च प्रोजेक्ट (तहक़ीक़ी मुताला)

फाजिल मामला (लॉजिक एण्ड फिलासफी) प्रथम वर्ष (1st Year)

अनिवार्य विषय

  1. मनतिक (कदीम व जदीद)
  2. तारीख फलसफ-ए-इस्लाम
  3. तबीआत
  4. इलाहियात

फाजिल माकुलात (लॉजिक एण्ड फिलासफी) द्वितीय वर्ष (2nd Year)

अनिवार्य विषय

  1. कलाम तसव्वुफ़
  2. फ़लसफ़-ए-जदीद
  3. फ़लसफ़-ए-अखलाक
  4. तहक़ीक़ी मुताला

सीखो और कमाओ योजना

फाजिल अरबी साहित्य प्रथम वर्ष (1st Year)

अनिवार्य विषय

  1. अरबी नर्स (कदीम व जदीद)
  2. अरबी नज़म (कदीम व जदीद)
  3. फुनूने अदब (नहव, मआनी व ब्यान, लिसानयात )
  4. तर्जुमा

फाजिल अरबी साहित्य द्वितीय वर्ष (2nd Year)

अनिवार्य विषय

  1. तनकीद
  2. असनाफ अदब
  3. ताबीर इंशा
  4. तहक़ीक़ी मुताला

फाजिल फारसी साहित्य प्रथम वर्ष (1st Year)

अनिवार्य विषय

  1. कदीम फ़ारसी अदब
  2. जदीद फ़ारसी अदब
  3. मुतसव्वीफाना अदब
  4. तारीख फारसी अदब

फाजिल फारसी साहित्य द्वितीय वर्ष (2nd Year)

अनिवार्य विषय

  1. हिंदुस्तानी फ़ारसी अदब
  2. इंशा व तर्जुमा
  3. फुनूने अदब
  4. तहक़ीक़ी मुताला

UP Madarsa Portal के लाभ एवं विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल पर राज्य के कुल 6725 मान्यता प्राप्त मदरसों की सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
  • यूपी सरकार द्वारा मदरसा पोर्टल को राज्य के सभी छात्रों को ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करने के लिए शुरू किया गया है।
  • मदरसा शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा सभी अनुदानित और गैर अनुदानित मदरसों को ऑनलाइन उपलब्ध किया गया है।
  • इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी मदरसों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
  • पोर्टल पर उपलब्ध आप शासन आदेश और कार्यालय आदेश को आसानी से प्राप्त कर सकते हैंं।
  • UP Madrasa Portal के माध्यम से मदरसों की शिक्षक एवं कर्मचारियों के वेतन भुगतान छात्रों की छात्रवृत्ति एवं अन्य परेशानियों का समाधान भी ऑनलाइन प्रदान किया गया है।
  • इस पोर्टल की सहायता से मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा।
  • राज्य के मदरसों के शिक्षक और कर्मचारी की वेतन राशि को इस पोर्टल के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है।
  • राज्य सरकार द्वारा UP Madarsa Portal पर उत्तर प्रदेश के सभी अनुदानित और गैर अनुदानित मदरसों के शिक्षकों के पद, कार्य करने वाले कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए खाली पदों से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध की जाएगी।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए गए यूपी मदरसा पोर्टल के माध्यम से आवेदकों को किसी भी सरकारी विभागीय कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यूपी मदरसा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
UP
  • होम पेज पर आपको मदरसा पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी मदरसा पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

UP Madarsa Portal पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आप सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Madarsa Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने मदरसा लॉगिन पेज खुल जाएगा।
UP
  • अब आपको इस पेज पर Registration Id और Password दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल पर इंस्टिट्यूट लिस्ट देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Public Reports के ऑप्शन पर क्लिक कर Madarsa Institution Report के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
उत्तर
  • अब आपको इस पेज पर उस जिले का चयन करना होगा जिस जिले की इंस्टीट्यूट लिस्ट आप देखना चाहते हैं।
  • जिले का चयन करते ही आपके सामने सभी Institute की लिस्ट आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से यूपी मदरसा पोर्टल पर इंस्टीट्यूट लिस्ट देख सकते हैंं।

स्टाफ डीटेल्स चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश मदरसा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आप सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको पब्लिक रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको मदरसा स्टाफ रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • जैसे जिले का चयन और मदरसे के नाम का चुनाव करना होगा।
  • इस प्रक्रिया को पूरा करते ही आपके सामने मदरसा स्टाफ की डिटेल्स आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप UP Madarsa Staff Details चेक कर सकते हैंं।