उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना 2024 – आवेदन कैसे करें, पात्रता, लाभ

Uttar Pradesh Aapda Rahat Sahayata Yojana – केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों को सहायता प्रदान करने के लिए नए-नए योजनाएं विकसित की जाती है। इसी तरह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना की शुरुआत की गई है। के माध्यम से राज्य के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को दुर्घटना होने अर्थात आपदा होने पर नुकसान की भरपाई हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। हम सभी जानते हैं कि निर्माण श्रमिको के कार्यों में हमेशा दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Uttar Pradesh Aapda Rahat Sahayata Yojana आरंभ की गई है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

UP

UP Aapda Rahat Sahayata Yojana 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना का शुभारंभ किया गया है। राज्य के श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य के श्रमिकों को आपदा के कारण होने वाली जान माल की हानि की भरपाई करने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना के माध्यम से श्रमिकों को 1000 रुपए तक की आर्थिक सहायता सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। आर्थिक सहायता की धनराशि लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। यह धनराशि श्रमिक के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से प्रदान की जाएगी। UP Aapda Rahat Sahayata Yojana के माध्यम से राज्य के सभी श्रमिकों को लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

UP Kisan Karj Rahat List

उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Uttar Pradesh Aapda Rahat Sahayata Yojana
शुरू की गई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
योजना संबंधित विभाग उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड
लाभार्थी राज्य में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक
उद्देश्य मजदूरों की आर्थिक सहायता करना
आर्थिक सहायता राशि 1,000 रुपए
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://www.upbocw.in/

Uttar Pradesh Aapda Rahat Sahayata Yojana का उद्देश्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी आपदा राहत सहायता योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में संगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। ताकि श्रमिकों की जीवनशैली में सुधार लाया जा सके और उनको कुछ सहायता प्रदान की जा सके। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी श्रमिकों को 1000 रुपए की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी। यह सहायता राशि श्रमिकों के बैंक खाते में आरटीजीएस के द्वारा ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना के माध्यम से श्रमिक और गरीब व्यक्ति अपने जीवन में आने वाली कठिनाइयों का कुछ हद तक सामना कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का लाभ उठाने के लिए श्रमिकों को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी प्रदान की गई है।

उत्तर प्रदेश एकमुश्त समाधान योजना

उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • यूपी आपदा राहत सहायता योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के श्रमिको को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • UP Aapda Rahat Sahayata Yojana के तहत श्रमिकों को सरकार की ओर से 1,000 रुपए की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी।
  • राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि श्रमिक के बैंक खाते में ऑनलाइन माध्यम से वितरित की जाएगी।
  • श्रमिक विभाग द्वारा योजना के तहत लाभार्थियों का ऑनलाइन डेटाबेस तैयार किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत अब तक राज्य सरकार द्वारा 6,81,93,000 सहायता राशि का का वितरण किया जा चुका है।
  • आपदा राहत सहायता योजना के तहत अब तक 1,79,095 राज्य के श्रमिक अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके हैं।
  • उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना के माध्यम से 68,193 निर्माण श्रमिकों के बैंक खातों में राज्य सरकार द्वारा सहायता राशि भेजी जा चुकी है।
  • राज्य के सभी श्रमिकों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • श्रमिकों का श्रमिक कार्ड बना हुआ है केवल वे ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैंं।
  • सहायता राशि प्राप्त कर श्रमिक अपनी और अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकते हैंं।
  • श्रमिकों को इस योजना के अंतर्गत किसी भी आपदा से होने वाली हानि की भरपाई की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर श्रमिकों को कुछ हद तक राहत प्राप्त होगी।

UP Aapda Rahat Sahayata Yojana के लिए पात्रता

  • उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना के तहत आवेदन करने के लिए केवल उत्तर प्रदेश के श्रमिक ही पात्र होंगे।
  • आवेदक श्रमिक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • उत्तर प्रदेश श्रमिक बोर्ड विभाग में श्रमिक आवेदक को पंजीकृत होना चाहिए उसका लेबर कार्ड बना होना चाहिए।
  • श्रमिक आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिक का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।

मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना

आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • श्रमिक कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र

UP Aapda Rahat Sahayata Yojana के तहत आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको आवेदन करने के लिए उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Uttar
  • होम पेज पर आपको योजना का आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • जैसे मंडल का चयन, आधार कार्ड की संख्या एवं मोबाइल नंबर आदि।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको आवेदन पत्र का ऑप्शन दिखाई देगा
  • आपको उस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी जैसे आपका नाम, आयु, पता, जिला आदि दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा।
  • सभी दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप उत्तर प्रदेश आपदा राहत सहायता योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैंं।

आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको योजना के अंतर्गत आवेदन की स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने योजना की आवेदन स्थिति देखने के लिए फॉर्म खुल जाएगा।
उत्तर
  • अब आपको इस फॉर्म में योजना की आवेदन संख्या एवं पंजीयन संख्या दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप यूपी आपदा राहत सहायता योजना के तहत अपने आवेदन की स्थिति को चेक कर सकते हैंं।