Vande Bharat Express Train – वंदे भारत एक्सप्रेस Ticket Price, Route

Vande Bharat Express ट्रेनों का दायरा देश में तेजी से बढ़ रहा है। आपको बता दें कि देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को पटरियों पर रफ्तार भरते हुए 4 साल पूरे हो गए हैं। 15 फरवरी 2023 को वंदे भारत एक्सप्रेस की चौथी सालगिरह मनाई गई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Vande Bharat Express Train को 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली से वाराणसी के बीच ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। देशभर में अभी अलग-अलग रूट पर कुल 10 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस सिर्फ अपनी रफ्तार के कारण ही प्रसिद्ध नहीं है। बल्कि यह अपनी वर्ल्डक्लास सुविधाओं के लिए भी जानी जाती है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Vande Bharat Train से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। साथ ही आपको बताएंगे कि देशभर में किस किस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाया जा रहा है और उनकी शुरुआत कब हुई थी? अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Vande

Vande Bharat Express Train 2024

वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत 15 फरवरी साल 2019 में हुई थी इसके बाद से लगातार इसके रूट्स में विस्तार किया जा रहा है। बंदे भारत देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेनों में से एक है जो अपनी हाई स्पीड से देश के महत्वपूर्ण केंद्रों को जोड़ रही है। यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है। वर्तमान में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 10 रूटों पर चल रही है। इन ट्रेनों को भारतीय रेलवे द्वारा कई और गंतव्य से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में कई विशेष खासियत शामिल है। जैसे इन ट्रेनों में ऑन बोर्ड इंफोटेनमेंट, जीपीएस, एयर कंडीशनर कोच और घूमने वाली कुर्सी जिसको 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है, बायो वेक्यूम वॉशरूम, सीसीटीवी कैमरे, स्लाइडिंग दरवाजे आदि की सुविधा उपलब्ध है। देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस वर्तमान समय में देश के 17 राज्यों के 108 जिलों में सेवाएं प्रदान कर रही है। Vande Bharat Express Train में यात्रियों को सिर्फ रफ्तार ही नहीं बल्कि आराम और बेहतरीन सुविधा भी प्राप्त होती है। क्योंकि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हाईटेक तकनीक से लैस होती हैं।

Chat GPT Kya Hai

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Vande Bharat Express Train
शुरू की गई भारतीय रेलवे द्वारा
पहली ट्रेन की शुरुआत 15 फरवरी 2019 को
लाभार्थी देश के नागरिक
उद्देश्य कम समय में सफर तय करना
देशभर में चल रही कुल 10 ट्रेन
साल 2023
टिकट बुक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train

देश को समर्पित की गई साल 2022 में 5 Vande Bharat Express Train

देश की आन बान शान वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 4 साल पूरे हो चुके हैं। Vande Bharat Express देशभर में चलाई जा रही कुल 10 ट्रेनों में से दो बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत साल 2019 में की गई थी। इसके बाद भारतीय रेलवे द्वारा साल 2020 और 2021 में कोई नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नहीं शुरू की गई। हालांकि साल 2022 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 5 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को देश के यात्रियों के लिए समर्पित किया गया। वर्तमान समय में साल 2023 की शुरुआत में ही देश को तीन और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 2 महीने के भीतर ही मिल चुकी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट में जानकारी दी है कि लखनऊ और सीतापुर और लखनऊ और कानपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने के लिए केंद्र सरकार योजना बना रही है। लखनऊ और कानपुर उत्तर प्रदेश के व्यापक और सांस्कृतिक केंद्रों में से एक है। और इन केंद्रों में रोजाना सामान और लोगों का आना-जाना बड़े स्तर पर होता है।

Tirupati Darshan Tickets Online Booking

किस रूट पर कब शुरू हुई Vande Bharat Train

  1. नई दिल्ली वाराणसी में पहले रूट पर वंदे भारत ट्रेन को 15 फरवरी 2019 को शुरू किया गया था। देश की राजधानी दिल्ली और वाराणसी के बीच प्रयागराज और कानपुर में Vande Bharat Train रुकती हैं। वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 5 दिन चलती है। वाराणसी नई दिल्ली (22435)/ नई दिल्ली वाराणसी (22436) में सोमवार और गुरुवार को छोड़कर 5 दिन तक चलती हैं।
  2. Vande Bharat Train का दूसरा रूट नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटरा है। 3 अक्टूबर 2019 को इसका उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। 5 अक्टूबर 2019 को वंदे भारत ट्रेन को परिचालन हुआ था। यह एक्सप्रेस ट्रेन जम्मू, तवी, अंबाला और लुधियाना कैंट में रूकती है। वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली कटरा (22439)/ कटरा नई दिल्ली (22440) में मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलती है।
  3. गांधीनगर कैपिटल मुंबई सेंट्रल में तीसरी रूट वंदे भारत ट्रेन का परिचालन 30 सितंबर 2022 को हुआ था। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद में भी रूकती है। यह ट्रेन मुंबई और गांधीनगर के बीच की दूरी 6 घंटे से भी कम समय में तय करती है। हालांकि अन्य ट्रेनों को इस यात्रा को पूरा करने में 7 से 8 घंटे का समय लगता है। मुंबई सेंट्रल गांधीनगर (20901) / गांधीनगर मुंबई सेंट्रल (20902) में Vande Bharat Train सप्ताह में 5 दिन चलती है।
  4. चौथी वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 13 अक्टूबर 2022 को किया गया। यह ट्रेन नई दिल्ली से अंबाला कैंट जंक्शन चंडीगढ़ आनंदपुर साहिब और ऊना के बाद अंबा इंदौरा तक चलती है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से पंजाब और हिमाचल प्रदेश तक यात्रा तय करती है। यह ट्रेन ऊना नई दिल्ली (22447) / नई दिल्ली ऊना (22448) में हफ्ते में 6 दिन चलती है।
  5. चेन्नई सेंट्रल मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस पांचवी ट्रेन इस रूट पर 10 नवंबर 2022 को शुरू की गई। यह ट्रेन इस रूट पर कुल 479 किलोमीटर की यात्रा तय करती है। Vande Bharat Train एमपीजीआर चेन्नई सेंट्रल से सुबह 5:50 बजे चलती है जो कि 10:25 तक बेंगलुरु और इसके बाद दोपहर 12:30 बजे तक मैसूर पहुंचती है। यह चेन्नई मैसूर में सप्ताह में 5 दिन चलती है।
  6. छठी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन 11 सितंबर 2022 को किया गया था। जोकि नागपुर नागपुर रूट से बिलासपुर छत्तीसगढ़ तक यात्रा तय करती है। बिलासपुर जंक्शन नागपुर में वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलती है। यह ट्रेन गोंदिया, रायपुर, दुर्ग और राजननंदगांव में रूकती है।
  7. 30 दिसंबर 2022 को सातवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत पश्चिम बंगाल में की गई। इस ट्रेन की पूरी यात्रा 7 घंटे 30 मिनट तक तय की जाती है। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी (22301) /न्यू जलपाईगुड़ी हावड़ा (22302) में चलती है।
  8. Vande Bharat Train की आठवीं रूट सिकंदरपुर से विशाखापट्टनम तक यात्रा तय कर रही है। यह ट्रेन महज 8 घंटे में 698 किलोमीटर की दूरी तय करती है। वंदे भारत ट्रेन रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलती है। यह ट्रेन दो स्टेशनों के अलावा राजमुंदरी, विजयवाड़ा, खम्मम और वारंगल में भी रूकती है।
  9. Vande Bharat Train को 10 फरवरी 2023 से नवे रूट की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) से सोलापुर में की गई हैं। जो सप्ताह में 6 दिन चलती है।
  10. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) से शिर्डी तक वंदे भारत ट्रेन के दसवीं रूट की शुरुआत 10 फरवरी 2023 को की गई। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन यात्रा तय करती है।

Swadesh Darshan Scheme

वंदे भारत ट्रेन में लगता है कितना किराया

  • वंदे भारत ट्रेन में दिल्ली से वाराणसी तक जाने के लिए एसी चेयर कार का टिकट 1670 रुपए और एक्जीक्यूटीव चेयर कार का टिकट 3075 का होता है।
  • Vande Bharat Train में यात्रा करने के लिए गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल तक एसी चेयर कार का टिकट 1320 रुपए और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का टिकट 2415 रुपए का होता है।
  • ऊना चंडीगढ़ और नई दिल्ली तक सफर करने के लिए वंदे भारत ट्रेन में एसी चेयर कार के टिकट की कीमत 1155 रुपए और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के टिकट की कीमत 2065 हैं।
  • वंदे भारत ट्रेन में चेन्नई बेंगलुरु मैसूर के लिए एसी चेयर कार के टिकट को 1270 में एग्जीक्यूटिव चेयर कार के टिकट को 2290 रुपए में बुक किया जाता है।
  • बिलासपुर से नागपुर तक वंदे भारत ट्रेन में एग्जीक्यूटिव चेयर कार के टिकट की कीमत 2240 रुपए है एसी चेयर कार की कीमत 1240 रुपए होती है।

Vande Bharat Express Train के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको भारतीय रेल IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको होम पेज खुल जाएगा।
Vande
  • होम पेज पर आपको टिकट बुक करने के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • पहले आपको From में उस स्टेशन का चयन करना होगा जहां से आप यात्रा शुरू करेंगे।
  • इसके बाद आपको To यानी जहां तक आपको यात्रा तय करनी है उस स्टेशन का चयन करना होगा।
  • अब आपको All Classes का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको General का चुनाव करना होगा।
  • अब आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • आपको इस पेज पर Journey Classes में मांगी गई जानकारी जैसे यात्री का नाम, मोबाइल नंबर ईमेल आईडी आदि दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको टिकट की बुकिंग को कंफर्म करके टिकट के शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • टिकट कंफर्म होने पर यात्री को पीएनआर नंबर, ट्रेन का नंबर, यात्रा की तारीख के साथ कोच की जानकारी मैसेज के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से वंदे भारत ट्रेन में यात्रा करने के लिए टिकट बुक कर सकते हैंं।