वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना 2024 – ऑनलाइन आवेदन, लाभ

Veer Chandra Singh Garhwali Paryatan Swarojgar Yojana – जैसा कि आप सभी जानते हैं कि उत्तराखंड एक पर्वतीय राज्य है जहां चारों ओर पर्वत पर्वत ही दिखाई देते हैं। उत्तराखंड सरकार द्वारा अपने राज्य में विभिन्न प्रकार के पर्यटन स्थलों के उपयोग को बढ़ाने के लिए और बेरोजगार नागरिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु कई प्रयास किया जा रहे हैं। इसी प्रकार उत्तराखंड सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिकों के लिए चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य में अधिक से अधिक संख्या में बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। ताकि राज्य में अधिक से अधिक रोजगार उत्पन्न किया जा सके।

Veer

वीर चंद सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा बेरोजगार नागरिकों को इलेक्ट्रिक बस खरीदने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जिससे वह स्वरोजगार स्थापित कर सकेंगे। इस योजना के तहत उत्तराखंड सरकार द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। अगर आप भी उत्तराखंड के निवासी हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। तो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Veer Chandra Singh Garhwali Tourism Self Employment Yojana से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे जैसे कि किस प्रकार आप इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैंं? योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Veer Chandra Singh Garhwali Paryatan Swarojgar Yojana 2024

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना की शुरुआत की गई है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना के तहत राज्य के बेरोजगार नागरिकों को पर्यटन के क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित करने के लिए लोन पर सब्सिडी राशि का लाभ दिया जाएगा। इस योजना के तहत उत्तराखंड राज्य के प्रत्येक नागरिक लाभ उठा सकते हैंं। राज्य के बेरोजगार युवाओं को अपना स्वयं का पर्यटन संबंधी रोजगार शुरू करने के लिए इलेक्ट्रिक बस या अन्य कोई भी वाहन खरीदने पर वाहन लोन पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत सरकार द्वारा गैर वाहन लोन के लिए कई तरह के प्रयोजन हेतु पहाड़ी क्षेत्रों के लिए 33% या अधिकतम 15 लाख रुपए की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। वहीं मैदानी क्षेत्रों के लिए वाहन ऋण के तहत 25% या अधिकतम 10 लाख रुपए की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जिससे बेरोजगार युवा इस योजना के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सके। Veer Chandra Singh Garhwali Paryatan Swarojgar Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम Veer Chandra Singh Garhwali Paryatan Swarojgar Yojana
संबंधित विभाग रोजगार कार्य मंत्रालय
राज्य उत्तराखंड
लाभार्थी राज्य के नागरिक
उद्देश्य रोजगार हेतु सब्सिडी प्रदान करना
सब्सिडी पहाड़ी क्षेत्रों के लिए 33% मैदानी क्षेत्रों के लिए 25%
साल 2024
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://vcsgscheme.uk.gov.in/

Veer Chandra Singh Garhwali Paryatan Swarojgar Yojana का उद्देश्य

उत्तराखंड सरकार द्वारा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन प्रोत्साहन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करना है। जिसके लिए बेरोजगार युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु राज्य सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक बस या अन्य किसी भी प्रकार के वाहन को खरीदने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत वाहन लोन के लिए पर्वतीय क्षेत्रों के लिए 33% या अधिकतम 15 लाख रुपए की सब्सिडी और मैदानी क्षेत्रों के लिए 25% या अधिकतम 10 लाख रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। ताकि कोई भी नागरिक आसानी से पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार शुरू कर सकें। जिससे न केवल बेरोजगारी दर में कमी होगी बल्कि पर्यटन सेवा में भी सुधार होगा।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के लाभ

  • Veer Chandra Singh Garhwali Paryatan Swarojgar Yojana के माध्यम से राज्य के बेरोजगार नागरिकों को पर्यटन के क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के लोगों को रोजगार उपलब्ध होने से किसी दूसरे राज्य या शहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के माध्यम से राज्य के लोग आसानी से खुद का रोजगार शुरू कर सकते हैंं।
  • इस योजना के द्वारा राज्य के बेरोजगार नागरिक इलेक्ट्रिक बस खरीद कर खुद का रोजगार शुरू करने में सक्षम होंगे।
  • वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना के तहत वाहन खरीदने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • यह योजना राज्य में पर्यटन सेवा में सुधार करेगी जिससे अधिक मात्रा में पर्यटक राज्य में आना शुरू हो जाएंगे।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सकेगा और बेरोजगारी दर में भी कमी होगी।
  • इस योजना का लाभ खास तौर पर उन लोगों को मिल सकेगा जिनके पास रोजगार का कोई साधन नहीं है।

Veer Chandra Singh Garhwali Paryatan Swarojgar Yojana के लिए पात्रता

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको इस योजना की निर्धारित पात्रता को पूरा करना होगा। तभी आप इस योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे।

  • आवेदक को उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार को वाहन चलाने और वाहन नियमों के के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
  • ऐसे उम्मीदवार जो किसी बैंक अथवा संस्था के डिफाल्टर है आवेदन करने हेतु पात्र नहीं होंगे।

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आईडी कार्ड
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • तकनीकी पर्यटन विषयक विशेष ज्ञान संबंधी प्रमाण पत्र
  • पूर्व अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • एससी/एसटी/ओबीसी/भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र(यदि लागू हो)
  • भूमि संबंधी प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • नोटरी द्वारा शपथ पत्र

उत्तराखंड मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना

Veer Chandra Singh Garhwali Paryatan Swarojgar Yojana 2024 के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

राज्य के जो भी इच्छुक उम्मीदवार वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं वह नीचे बताई गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Veer
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको पंजीकरण करें का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • आपको सबसे पहले स्कीम (जिसके लिए आवेदन करना चाहते हैं) का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपका आवेदक का नाम, जिला, तहसील और ब्लॉक चुनना होगा।
  • उसके बाद आपको रूरल/अर्बन को चुनना होगा।
  • अब आपको पता 1, पता 2, पिन कोड,फोन संख्या, फैक्स संख्या, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और स्थायी निवास प्रमाण पत्र संख्या आदि दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको जमा करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी Veer Chandra Singh Garhwali Tourism Self Employment Yojana के अंतर्गत पंजीकरण करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Veer Chandra Singh Garhwali Paryatan Swarojgar Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉग इन का डैशबोर्ड दिखाई देगा।
  • आपको यहां पर Username और Password दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉग इन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Veer Chandra Singh Garhwali Paryatan Swarojgar Yojana FAQs

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना क्या है? Veer Chandra Singh Garhwali Paryatan Swarojgar Yojana के माध्यम से राज्य के बेरोजगार युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में अधिक से अधिक स्वरोजगार उपलब्ध कराना है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना को किस राज्य में शुरू किया गया है? वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना को उत्तराखंड राज्य में शुरू किया गया है। Veer Chandra Singh Garhwali Tourism Self Employment Yojana की आधिकारिक वेबसाइट क्या है? Veer Chandra Singh Garhwali Tourism Self Employment Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://vcsgscheme.uk.gov.in/ है। गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत कौन आवेदन कर सकता है? Veer Chandra Singh Garhwali Paryatan Swarojgar Yojana के तहत उत्तराखंड राज्य के सभी नागरिक आवेदन कर सकते हैंं। Veer Chandra Singh Garhwali Tourism Self Employment Yojana के अंतर्गत कितने रुपए की सब्सिडी दी जाएगी? वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत पहाड़ी क्षेत्र के लाभार्थियों को 33% या अधिकतम 15 लाख रुपए की सब्सिडी इसके अलावा मैदानी क्षेत्र के लोगों को 25% या अधिकतम 10 लाख रुपए की सब्सिडी दी जाएगी।