बिहार लोक शिकायत निवारण 2024 – ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। Bihar Lok Shikayat

Bihar Lok Shikayat – बिहार सरकार द्वारा प्रशासन सुधार के क्षेत्र में अनेक कदम उठाए गए हैं और अब राज्य की आम जनता को उनकी शिकायत का निराकरण करने के लिए बिहार लोक शिकायत निवारण पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से बिहार राज्य के निवासीअपनी किसी भी शिकायत या समस्या जिसका समाधान या निराकरण उन्हें समय पर नहीं मिल पा रहा है। तो ऐसे में बिहार लोक शिकायत पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसके बाद उसका निराकरण किया जाएगा। Bihar Lok Shikayat के लिए कैसे करना होगा आवेदन? और किन-किन विषय पर आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैंं इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बिहार लोक शिकायत से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Bihar

Bihar Lok Shikayat Nivaran 2024

बिहार राज्य की आम जनता को उनकी समस्याओं का समाधान एक ही पोर्टल पर उपलब्ध कराने हेतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा 26 जून 2016 को बिहार लोक शिकायत की शुरुआत की गई है। बिहार लोक शिकायत के माध्यम से बिहार के सभी वर्ग के नागरिक अपनी शिकायत को दर्ज कर उसका निराकरण प्राप्त कर सकते हैंं। Bihar Lok Shikayat के अंतर्गत असहाय तथा निर्धन लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता दी जाएगी। बिहार लोक शिकायत के माध्यम से विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के समाधान तथा अन्य कार्यों को आसानी से किया जा सकेगा। जिससे अधिकारियों, शासन, विभागों, शासकीय कार्यालयों एवं नागरिकों के बीच पारदर्शिता आएगी और राज्य में अपराध की संख्या में भी कमी हो सकेगी।

इसके माध्यम से राज्य के लोगों के अंदर कानून के प्रति विश्वास की भावना जागृत रहेगी। बिहार राज्य के आम नागरिक घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से लोक शिकायत निवारण पर अपनी शिकायत के निपटारे के लिए आवेदन कर सकते हैंं।

बिहार लेबर कार्ड लिस्ट ऑनलाइन देखें

बिहार लोक शिकायत के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Bihar Lok Shikayat Nivaran
आरंभ की गई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा
संबंधित विभाग लोक शिकायत निवारण विभाग
लाभार्थी राज्य के जन सामान्य नागरिक
उद्देश्य शिकायतों का निवारण सही वक्त पर करना
संबंधित राज्य बिहार
लाभ शिकायतों का निवारण
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://lokshikayat.bihar.gov.in/

Bihar Lok Shikayat का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा लोक शिकायत निवारण को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को उनकी शिकायतों का निवारण सही वक्त पर करना है ताकि जिन लोगों की समस्याओं का निराकरण सही वक्त पर नहीं हो पा रहा है वह बिहार लोक शिकायत पर अपनी शिकायत दर्ज करवाकर उसका समाधान प्राप्त कर सकें। क्योंकि न्याय के साथ विकास के रास्ते में समस्याओं का निवारण एक मजबूत कदम है जो लोकतंत्र को मजबूत करेगा और जनता का विश्वास लोकतांत्रिक, शासन व्यवस्था पर और पुख्ता करेगा। इससे आम और गरीब नागरिकों का कल्याण होगा और उनका भरोसा बढ़ेगा क्योंकि पहले शिकायत के निपटारे के लिए दरखास्त लेकर कई जगह जाना पड़ता था लेकिन अब कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी घर बैठे ही आप ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से या ऑफलाइन जिला स्तर पर लोक शिकायत निवारण केंद्र पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैंं।

ई मापी पोर्टल से घर बैठे जमीन की मापी कराएं

बिहार लोक शिकायत के अंतर्गत कौन–कौन से विषय/विभाग पर शिकायत दर्ज कर सकते हैंं?

सरकार द्वारा बिहार लोक शिकायत पोर्टल पर आम जन सेवा अपनी समस्याओं से जुड़ी कोई भी शिकायत आसानी से दर्ज कर सकते हैंं और उसका निवारण सही वक्त पर प्राप्त कर सकते हैंं। बिहार सरकार द्वारा बिहार लोक शिकायत के अंतर्गत निम्नलिखित विषय पर आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैंं कि इसकी जानकारी नीचे दी गई है।

  • खान एवं भूतत्व विभाग
  • लघु जल संसाधन विभाग
  • अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
  • पंचायत राज विभाग
  • संसदीय कार्य विभाग
  • निगरानी विभाग
  • कला, संस्कृति एवं युवा विभाग
  • योजना एवं विकास विभाग
  • लोक स्वास्थ्य अधियंत्रण विभाग
  • मध्य निषेध, उत्पादन एवं निबंधन विभाग
  • राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
  • पशु और मत्स्य संसाधन विभाग
  • पिछड़ा वर्ग अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
  • भवन निर्माण विभाग
  • मंत्रीमंडल सचिवालय विभाग
  • वाणिज्य कर विभाग
  • सहकारिता विभाग
  • पथ निर्माण विभाग
  • ग्रामीण विकास विभाग
  • ग्रामीण कार्य विभाग
  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग
  • विज्ञानं एवं प्रावैधिक विभाग
  • आपदा प्रबंधन विभाग
  • शिक्षा विभाग
  • निर्वाचन विभाग
  • वित्त विभाग
  • कृषि विभाग
  • गृह विभाग
  • उद्योग विभाग
  • ऊर्जा विभाग
  • समाज कल्याण विभाग
  • गन्ना उद्योग विभाग
  • पर्यटन विभाग
  • श्रम संसाधन विभाग
  • विधि विभाग
  • परिवहन विभाग
  • खाद्य एवं उपभोक्ता सरक्षण विभाग
  • सूचना एवं जन संपर्क विभाग
  • सूचना एवं प्रवेधिक विभाग
  • नगर विकास एवं आवास विभाग
  • जल संसाधन विभाग
  • पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग

बिहार राशन कार्ड लिस्ट में नाम चेक करें

Bihar Lok Shikayat Nivaran के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से लोक शिकायत को दर्ज करने के लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Bihar
  • होम पेज पर आपको आवेदन का प्रारूप के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने शिकायत का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
Bihar
  • अब आपको शिकायत फॉर्म को डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट निकाल लेना होगा।
  • इसके बाद आपको शिकायत फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपनी शिकायत को विस्तार से दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको शिकायत के संबंध में दस्तावेजों की फोटोकॉपी को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
  • अब आपको सभी दस्तावेज सहित शिकायत फॉर्म को अपने जिले के लोक शिकायत निवारण कार्यालय में जमा कर देना होगा।
  • इसके बाद आपको एक रसीद प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रखना होगा।
  • इस प्रकार आप अपनी शिकायत को दर्ज कर सकते हैंं। जिसके बाद बहुत जल्द ही आपको उसका निवारण मिल जाएगा।

बिहार लोक शिकायत के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप बिहार के नागरिक है और बिहार लोक शिकायत पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैंं।

  • सबसे पहले आपको बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
बिहार
  • होम पेज पर आपको नया परिवार दर्ज करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
बिहार
  • अब आपको इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Generate OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा जिसे आपको वेरीफाई करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने लोक शिकायत आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको ध्यान पूर्वक आवेदन फॉर्म को भरना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
  • अब आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको आपकी लोक शिकायत संख्या प्राप्त हो जाएगी। जिसे आपको प्रिंट आउट कर लेना होगा।
  • इस प्रकार आप ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से लोक शिकायत पोर्टल पर अपनी शिकायत को दर्ज कर उसका निवारण प्राप्त कर सकते हैंं।

अपनी शिकायत का स्टेटस कैसे चेक करें?

अगर आपने लोक शिकायत निवारण पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज की है। और अपनी दर्ज की गई शिकायत का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर अपनी शिकायत का स्टेटस चेक कर सकते हैंं।

  • Bihar Lok Shikayat का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको परिवाद/अपील/पुनरीक्षण की स्थिति जाने का सेक्शन दिखाई देगा।
  • आपको यहां पर अपनी शिकायत संख्या को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद आपको खोजें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपकी शिकायत का स्टेटस आ जाएगा।
  • इस प्रकार आप अपनी शिकायत का स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैंं।

FAQs

Bihar Lok Shikayat की शुरुआत किसने और कब की? Bihar Lok Shikayat की शुरुआत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने 26 जून 2016 को की। क्या बिहार लोक शिकायत द्वारा कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है? जी नहीं बिहार लोक शिकायत द्वारा केवल बिहार में रहने वाले नागरिक अपनी समस्या का निराकरण प्राप्त करने हेतु शिकायत दर्ज करवा सकते हैंं। Bihar Lok Shikayat की आधिकारिक वेबसाइट क्या है? Bihar Lok Shikayat की आधिकारिक वेबसाइट https://lokshikayat.bihar.gov.in/ है।