Chhattisgarh Employee Salary Slip 2024 – Download CG Pay Slip at ekoshonline

Chhattisgarh Employee Salary Slip – छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य सरकारी कर्मचारियों को सैलरी स्लिप से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल को लॉन्च किया गया है। जिसका नाम e- Koshonline पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारी अपने वेतन, भत्ते और अन्य अलाउंस के बारे में जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैंं। ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल को संचालनालय कोष लेखा और पेंशन छत्तीसगढ़ विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारी आसानी से अपनी CG Employee Salary Slip को देख और डाउनलोड कर सकता है। अगर आप भी छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारी है और अपनी सैलरी स्लिप से संबंधित जानकारी घर बैठे प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Chhattisgarh

Chhattisgarh Employee Salary Slip 2024

छत्तीसगढ़ के सभी कर्मचारी e-Koshonline पोर्टल के माध्यम से अपनी सैलरी स्लिप को देख सकते हैंं। आवश्यकता होने पर चाहे तो Chhattisgarh Employee Salary Slip को डाउनलोड भी कर सकते हैंं। राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी इस पोर्टल के माध्यम से अपनी सैलरी स्लिप को घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैंं। जिससे उन्हें अपनी वेतन पर्ची से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वह आसानी से अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैंं। इस पोर्टल पर कर्मचारी को अपनी सैलरी स्लिप देखने के लिए पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि कर्मचारियों को विभाग द्वारा ही लॉगिन/यूजर आईडी और पासवर्ड प्रदान किया जाता है। उसी यूजर आईडी और पासवर्ड को दर्ज कर छत्तीसगढ़ एम्प्लॉयी सैलरी स्लिप और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैंं।

CG E District

छत्तीसगढ़ एम्प्लॉयी सैलरी स्लिप के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Chhattisgarh Employee Salary Slip
पोर्टल का नाम e-Koshonline
लाभार्थी राज्य के सरकारी कर्मचारी
उद्देश्य ऑनलाइन वेतन की सुविधा प्रदान करना
राज्य छत्तीसगढ़
श्रेणी राज्य सरकारी योजना
साल 2024
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://ekoshonline.cg.nic.in/

e-Koshonline पोर्टल का उद्देश्य

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ई -कोष ऑनलाइन पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को घर बैठे ऑनलाइन उनकी सैलरी स्लिप से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना है और कर्मचारी के सभी चीजों का रिकॉर्ड भी इस पोर्टल पर उपलब्ध किया गया है ताकि आसानी से कभी भी कहीं भी कर्मचारी ई कोष पोर्टल के माध्यम से अपनी वेतन पर्ची से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सके। जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

CG Berojgari Bhatta

Chhattisgarh Employee Salary Slip से होने वाले लाभ

  • छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी कर्मचारी अपनी मासिक वेतन एवं वार्षिक वेतन पर्ची को e-Koshonline पोर्टल के माध्यम से आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैंं।
  • इस पोर्टल को छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए लॉन्च किया गया है। ताकि कर्मचारियों को घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से सभी प्रकार की सुविधाएं प्राप्त हो सके।
  • कर्मचारी को अपनी सैलरी स्लिप देखने के लिए ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन करना आवश्यक है।
  • राज्य के सरकारी कर्मचारी इस पोर्टल के माध्यम से अपने मोबाइल या कंप्यूटर की सहायता से सैलरी स्लिप को देख और डाउनलोड कर सकते हैंं।
  • Chhattisgarh Employee Salary Slip चेक करने के लिए सरकारी कर्मचारियों को किसी भी सरकारी कार्यालय में चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
  • सैलरी स्लिप के माध्यम से सरकारी कर्मचारी अपने विभाग से लिए गए लोन, मेडिकल क्लेम के अलावा आयकर व अन्य कटौती टैक्स के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैंं।
  • छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अपनी सैलरी स्लिप के माध्यम से एचआरए, बोनस व अन्य भत्ते के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैंं।

e-Koshonline पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

e-Koshonline पोर्टल पर कुछ इस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध की गई है जो कि निम्न प्रकार है।

  • ई-बिल
  • ई-चालान
  • कार्मिक सम्पदा (ई-कर्मचारी)
  • ई-पेरोल
  • ई-बजट
  • पेंशन
  • एम्प्लोयी कार्नर
  • मिनिस्टर पे-रोल
  • कंट्रीब्यूटरी पेंशन स्कीम
  • ई-रिफंड
  • ई-लोकसेवा
  • फण्ड ड्रावल सिस्टम
  • वेंडर पैमेंट सिस्टम
  • ऑनलाइन GPF फाइनल
  • BCO रेकन्सीलेशन बिंद AG
  • ट्रेज़री लॉगिन

Chhattisgarh Employee Salary Slip कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ e-Kosh Online की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Chhattisgarh
  • होम पेज पर आपको Employee Corner के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
Chhattisgarh
  • इस पेज पर आपको यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब आप को दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर Pay Slip के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने फिर से नया पेज खुल जाएगा जहां पर आपको Pay Month, Year का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको Get Report के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आपकी सैलरी स्लिप से जुड़ी सभी जानकारी आ जाएगी।
  • आप चाहे तो अपनी Salary Slip को डाउनलोड कर सकते हैंं।

लॉगिन आईडी या पासवर्ड भूलने पर रिकवर करने की प्रक्रिया

  • पासवर्ड रिसेट करने के लिए सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ e-Kosh Online की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Employee Corner के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
लॉगिन
  • इस पेज पर आपको पासवर्ड पता नहीं होने की स्थिति में यहां क्लिक करें – Click Here का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर Employee Code दर्ज करना होगा।
  • एम्पलॉयी कोड दर्ज करते ही आपका नाम निर्धारित स्थान पर आ जाएगा।
  • इसके बाद आपको Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके मोबाइल पर ओटीपी नंबर प्राप्त होगा जिसे आपको नए पेज पर दर्ज करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जहां पर आप का पासवर्ड, कर्मचारी कोड और जन्म दिनांक आदि दिखाई देगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से अपना पासवर्ड फिर से प्राप्त कर सकते हैंं।