Diupmsme Portal – उत्तर प्रदेश ई-सेवा Login

Diupmsme – हम सभी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश देश के सभी राज्यों में सबसे बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी नागरिकों को विकास एवं सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती रहती है। ताकि राज्य के हर एक नागरिक को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आसानी से मिलता रहे। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए Diupmsme उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल को लांच किया गया है। उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा इस पोर्टल का आरंभ किया गया है।

diupmsme.upsdc.gov.in पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। जिसके लिए उन्हें घर बैठे आवेदन करना होगा। अगर आप भी उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। आज हम आपको आर्टिकल के माध्यम से Diupmsme UP E Sewa Portal से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल क्या है? इसके उद्देश्य, लाभ, पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं एवं आवेदन प्रक्रिया आदि।

Diupmsme"

Diupmsme Portal

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Diupmsme को विकसित किया गया है। उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल का संचालन उत्तर प्रदेश सरकार के उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा किया जा रहा है। उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय का मुख्य लक्ष्य औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने एवं रोजगार का सृजन करने हेतु केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के कार्यक्रमों एवं योजनाओं को क्रियान्वयन करते हुए राज्य के नागरिकों को लाभान्वित करना है। इस पोर्टल पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई है। राज्य के सभी नागरिक इस पोर्टल पर आवेदन कर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैंं। उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल पर घर बैठे ही पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैंं। लेकिन इन सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए पहले आपको पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा तभी आप पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana

diupmsme.upsdc.gov.in Portal के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Diupmsme उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल
पोर्टल का नाम UP E Sewa Portal
लांच किया गया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
विभाग उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उत्तर प्रदेश
लाभार्थी राज्य के सभी नागरिक
उद्देश्य विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान करना
राज्य उत्तर प्रदेश
साल 2024
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://diupmsme.upsdc.gov.in/

उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ई सेवा करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को रोजगार देने एवं विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान करना है। साथ ही राज्य में संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही पोर्टल पर उपलब्ध कराना है। ताकि राज्य के नागरिकों को किसी भी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत न हो। इस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही राज्य के सभी नागरिक रोजगार एवं उद्योग स्थापित करने हेतु विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैंं। जिसके लिए लाभार्थियों को ई सेवा पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। तभी वे पोर्टल पर उपलब्ध योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना

Diupmsme UP E Sewa Portal पर उपलब्ध योजनाएं

राज्य के नागरिकों को उत्तर प्रदेश के उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा ऑनलाइन यूपी ई सेवा पोर्टल पर निम्नलिखित योजनाओं के बारे में जानकारी और आवेदन करने की सुविधा दी गई है। जो कि कुछ इस प्रकार है।

  • हस्तशिल्पियों के कौशल विकास की प्रशिक्षण योजना, उ०प्र०
  • अनु० जाति/ जनजाति के व्यक्तियों के प्रशिक्षण की योजना, उ०प्र०
  • अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों के प्रशिक्षण की योजना, उ०प्र०
  • एक जनपद एक उत्पाद – विपणन प्रोत्साहन योजना, उ०प्र०
  • विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, उ०प्र०
  • स्टाम्प ड्यूटी एक्सेम्पशन
  • औद्योगिक आस्थानों में अवस्थापना सुविधाओं का उच्चीकरण
  • राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय व्यापारिक मेलों तथा प्रदर्शनियों में भाग लेना
  • उत्तर प्रदेश सूक्ष्म एवं लघु उद्योग तकनीकी उन्नयन योजनाअखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह का मनाया जाना
  • विशिष्ट हस्तशिल्पियों को प्रादेशिक पुरस्कार
  • लघु उद्यमियों को प्रोत्साहन हेतु प्रादेशिक पुरस्कार योजना
  • ओडीओपी विपणन विकास सहायता (एम.डी.ए.) योजना
  • जिला उद्योग बन्धु एवं जिला स्तर पर सिंगल विण्डों का कार्यान्वयन (जिला योजना)
  • सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति के अन्तर्गत ब्याज उपादान
  • हस्तशिल्प विपणन प्रोत्साहन योजना
  • मुख्यमंत्री हस्तशिल्प पेंशन योजना
  • शिल्पकारों के लिए पेंशन योजना
  • सूक्ष्म एवं लघु उद्यम क्लस्टर विकास योजना

उत्तर प्रदेश रोजगार मेला

Diupmsme पोर्टल के लाभ

  • उत्तर प्रदेश के नागरिक घर बैठे ही यूपी ई सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैंं।
  • पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ एक ही पोर्टल पर प्राप्त कर सकेंगे।
  • ई सेवा पोर्टल के माध्यम से आम नागरिकों को किसी भी योजना की जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी जिससे उनके समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी।
  • इच्छुक नागरिक स्वरोजगार या किसी उद्योग के लिए प्रशिक्षण हेतु भी पोर्टल पर सेवाओं एवं योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैंं।
  • घर बैठे ही ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से ई सेवा पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैंं।
  • नए उद्योगों को कैसे स्थापित किया जाए इससे संबंधित दिशा निर्देश, नीतियों से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैंं।

यूपी ई सेवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइटपर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Diupmsme
  • होम पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपको काफी सारे ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • आपको Applicant Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
Diupmsme
  • इस पेज पर आपको New User Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
Diupmsme
  • आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे
  • Scheme Name
  • Applicant Name
  • Date of Birth
  • Father Name
  • Mobile Number
  • Email ID
  • State
  • District आदि
  • दर्ज करने के बाद आपको Captcha कोड दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक ई सेवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

Diupmsme UP E Sewa Portal पर लॉगिन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको UP E Sewa पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन ऑप्शन के नीचे दिए गए Applicant Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
UP
  • अब आपको लॉगिन पेज में मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • जैसे आपका नाम, पासवर्ड और कैप्चा कोड।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आप ई सेवा पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।
  • इस प्रकार आप आसानी से पोर्टल पर लॉगिन कर विभिन्न योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

यूपी ई सेवा पोर्टल पर अपने आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको आवेदक लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • आपको इस पेज पर नीचे की ओर Application Status का ऑप्शन दिखाई देगा। अब आपको Application Number दर्ज करना होगा।
  • एप्लीकेशन नंबर दर्ज करने के बाद आपको Know Your Application Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैंं।