E Ganna App Download APK IOS

E Ganna App Download – भारत देश के सभी राज्यों में से सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है। और उत्तर प्रदेश में ही सबसे अधिक फसलों का उत्पादन होता है। इसी तरह गन्ना उत्पादन के मामले में भी उत्तर प्रदेश सबसे आगे हैं। किसान सीजन के अनुसार गन्ने की किसानी करते हैं। गन्ने से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए दिन-रात किसानों को भटकना पड़ता है और काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सभी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने की किसानी करने वाले किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिए एक पोर्टल एवं ऐप लॉन्च किया गया है। जिसका नाम Cane UP Ganna पोर्टल और E-Ganna App है।

ई गन्ना एप के माध्यम से अपने गन्ने से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को अपने एंड्रॉयड फोन में आसानी से प्राप्त कर सकता है। E-Ganna ऐप में उन्हें खेत और उसकी खेती, जोताई, रकबा, फसल गन्ना पर्ची तथा अन्य सभी तरह की जानकारी प्राप्त होगी। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ई गन्ना ऐप के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप इस ऐप को डाउनलोड करके गन्ने से संबंधित सभी जानकारी घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सके।

E

E Ganna App Download 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा E Ganna App को 13 नवंबर 2019 को लॉन्च किया गया। किसान भाइयों के लिए इस ऐप को लॉन्च किया गया है। जो इस ऐप के माध्यम से अपने गन्ने की खेती, उसकी जोताई, रकबा, फसल, गन्ना पर्ची कैलेंडरआदि सभी की जानकारी आसानी से अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त कर सकते हैंं। इस योजना से पहले किसान चीनी मिलों पर निर्भर हुआ करते थे। जिसके कारण चीनी मिलों पर जाकर जानकारी प्राप्त करनी पड़ती थी। लेकिन अब गन्ना किसानों को सरकार की तरफ से अतिरिक्त लाभ प्रदान किया जाएगा और चीनी मिलों का हस्तक्षेप बंद कर दिया जाएगा। इस ऐप के माध्यम से किसान सीधे तौर अपने गन्ने फसल की संपूर्ण जानकारी घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान

उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची ऐप के बारे में जानकारी

योजना का नाम E-Ganna App
शुरू की गई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
लॉन्च की गई 13 नवंबर 2019 को
उद्देश्य गन्ना किसानों को ऑनलाइन जानकारी प्रदान कराना
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान
राज्य उत्तर प्रदेश
साल 2023

यूपी ई गन्ना एप का उद्देश्य

ई गन्ना ऐप को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के गन्ना किसानों को इस ऐप के माध्यम से ऑनलाइन जानकारी प्रदान कराना है। किसानों को गन्ने से संबंधित विभिन्न प्रकार की सुविधा देना तथा किसान और चीनी मिल के बीच पारदर्शिता लाना है। E-Ganna App के माध्यम से सभी प्रकार की जानकारी डाटा में एप्लीकेशन पर अपलोड की जाएगी। पहले किसानों को किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए गन्ना समिति कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब इस एप्लीकेशन के माध्यम से राज्य के किसान घर बैठे आसानी से सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैंं। किसान गन्ना सर्वेक्षण बेसिक कोटा, सट्टा, गन्ना कैलेंडरिंग, गन्ना पर्ची के निर्गम और गन्ना आपूर्ति संबंधी सभी प्रकार की जानकारियां E-Ganna App के द्वारा किसानों को प्रदान करने का कार्य किया जाएगा।

भू नक्शा उत्तर प्रदेश

UP E Ganna App के लाभ

  • ई गन्ना ऐप का लाभ उत्तर प्रदेश के सभी किसानों को मिलेगा।
  • इस ऐप के माध्यम से किसान गन्ने से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • किसानों को गन्ने से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
  • E-Ganna App के माध्यम से किसानों के पैसों के साथ-साथ समय की भी बचत होगी।
  • ई गन्ना ऐप के माध्यम से किसान ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकता है।
  • गन्ना किसानों की समस्त डाटा E-Ganna App स्टोर किया जाएगा।

E Ganna App कैसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले आपको ई गन्ना ऐप को डाउनलोड करने के लिए अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको E-Ganna App सर्च करना होगा या फिर बताए गए लिंक पर क्लिक करके आप सीधे गन्ने की ऑफिशल वेबसाइट पर जा सकते हैंं।
  • इसके बाद आपके सामने गूगल प्ले स्टोर पर E-Ganna App खुल जाएगा।
  • अब आपको Install के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
E-Ganna
  • इंस्टॉल के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल में ई गन्ना ऐप डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
  • App डाउनलोड होने के बाद उसे ओपन करें।
  • अब आपको उसमे Register Former के ऑप्शन पर जाकर अपने गन्ने से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियों को दर्ज कर दे।
  • इस प्रकार आप अपने मोबाइल फोन में आसानी से डाउनलोड करके घर बैठे उपयोग कर सकते हैंं।