मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना शुरू होगी, महिला समूह द्वारा निर्मित उत्पाद बाज़ार में आसानी से बेच सकेंगी

Sashakt Behna Utsav Yojana – उत्तराखंड में वर्तमान समय में कई महिलासमूह कार्यरत है जो कई प्रकार के उत्पादों का निर्माण करती है लेकिन उनके उत्पादों को बेचने के लिए कई बार सही बाजार नहीं मिल पाता है। जिसके कारण इन महिला समूह को अपने उत्पाद बेचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को हल करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अब राज्य में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के माध्यम से महिला समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री की ओर से इस योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अब राज्य की महिलाएं इस योजना के माध्यम से आसानी से अपने निर्मित उत्पादों को बाजार में आसानी से बेच सकेगी और दूसरी और उत्पादों को एक नई पहचान भी मिलेगी।

कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और किस प्रकार करना होगा आवेदन? इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Mukhyamantari Sashakt Behna Utsav Yojana 2024 से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। तो आइए जानते हैं मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के बारे में।

Mukhyamantari

Mukhyamantari Sashakt Behna Utsav Yojana 2024

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की उन महिलाओं को लाभ मिलेगा जो महिलाएं विभिन्न उत्पादों का निर्माण करती है। मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत राज्य में कार्यरत तमाम महिला समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। जहां जाकर महिलाएं आसानी से अपने उत्पादों की बिक्री कर सकेगी। इस योजना के माध्यम से महिला समूह को अपने उत्पादों को बेचने के लिए किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह योजना राज्य की महिला समूह को निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए एक व्यापक बाजार उपलब्ध कर उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाएगी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जाएगा। जल्द ही इस योजना को पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा। जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को अपने उत्पादों को बेचने में सहायता मिल सके।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना

उत्तराखंड मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम Mukhyamantari Sashakt Behna Utsav Yojana
शुरू की गई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा
संबंधित विभाग महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग
लाभार्थी राज्य की महिला समूह
उद्देश्य महिला समूह के उत्पादों के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध कराना
राज्य उत्तराखंड
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च होगी

CM Sashakt Behna Utsav Yojana का उद्देश्य

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिला समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है। ताकि महिला समूह द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादकों की किसी सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शनी लगाकर मार्केटिंग के लिए समुचित अवसर उपलब्ध कराए जा सके। क्योंकि अधिकतर महिलाओं को विभिन्न उत्पादों का निर्माण करने पर कई बार सही बाजार उपलब्ध नहीं हो पाते हैं जिसके कारण उन्हें अपने उत्पादों की बिक्री के लिए विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन अब इस योजना के माध्यम से उत्तराखंड के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर उत्पादों की बिक्री के लिए एक मंच मिल सकेगा। जहां जाकर महिलाएं आसानी से अपने उत्पादों की बिक्री कर सकेगी। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त होगी।

महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को मिलेगा व्यापक बाजार

उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के माध्यम से महिलाओं को किसी समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए महिला समूह को निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना का संचालन महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्य के हर विकासखंड में किया जाएगा। प्रत्येक विकासखंड में महिला समूह द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की किसी सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शनी लगवाकर महिला समूह को मार्केटिंग के लिए समुचित अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना

उत्पादों की बिक्री के लिए मिलेगा एक मंच

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के माध्यम से महिला समूह द्वारा उत्पादित सामग्री को ब्लॉक स्तर पर बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर बाजार मिलने से महिला समूह को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए एक मंच मिल सकेगा। जहां महिलाएं अपने उत्पादों को आसानी से बिक्री कर अच्छा मूल्य प्राप्त कर सकेगी। साथ ही महिला समूह के उत्पादों को दूसरी ओर एक नई पहचान भी मिल सकेगी। यह योजना महिला समूह को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने में कारगर साबित होगी।

Mukhyamantari Sashakt Behna Utsav Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा महिला समूह के लिए Mukhyamantri Sashakt Behna Utsav Yojana का शुभारंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से महिला समूह को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें वह अपने उत्पादों की बिक्री कर सकेगी।
  • राज्य के हर विकासखंड में महिला समूह द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों को किसी सार्वजनिक स्थान पर मार्केटिंग करने के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • उत्तराखंड में वर्तमान समय में 37000 से अधिक महिला समूह कार्यरत है। जिनमें लगभग 3 लाख महिलाएं जुड़ी हुई है जो विभिन्न उत्पादों का निर्माण करती है।
  • अब इस योजना के माध्यम से सभी कार्यरत महिला समूह को उत्पादों का से ही मूल्य मिल सकेगा।
  • ब्लॉक स्तर पर बाजार मिलने से उत्पादों की बिक्री के लिए एक मंच मिलेगा और साथ ही उत्पादों को एक नई पहचान भी मिलेगी।
  • Mukhyamantri Sashakt Behna Utsav Yojana के माध्यम से महिला समूह को अपने उत्पाद की बिक्री के लिए अब कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • स्थानीय स्तर पर ही बाजार उपलब्ध होने पर आसानी से उत्पादों को बेचा जा सकेगा।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के लिए पात्रता

  • मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को उत्तराखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत केवल राज्य की महिलाएं ही आवेदन करने हेतु पात्र होगी।
  • महिला समूह द्वारा निर्मित उत्पादों के लिए ही इस योजना के तहत आवेदन किया जा सकेगा।
  • आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

उत्तराखंड अनुसूचित जाति स्वत: स्वरोजगार योजना

CM Sashakt Behna Utsav Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अभी राज्य की इच्छुक महिलाओं को आवेदन करने हेतु थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि फिलहाल अभी इस योजन को मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। लेकिन इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु किसी भी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है और न हीं आधिकारिक वेबसाइट को लॉन्च किया गया है। जैसे ही उत्तराखंड सरकार द्वारा ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन से संबंधित जानकारी दी जाएगी। तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सके।

Sashakt Behna Utsav Yojana FAQs

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना 2024 को किसने शुरू किया? Mukhyamantari Sashakt Behna Utsav Yojana को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुरू किया गया है। Mukhyamantri Sashakt Behna Utsav Yojana 2024 क्या है? मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के माध्यम से राज्य में कार्यरत तमाम महिला समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना को किस राज्य में शुरू किया गया है? Mukhyamantari Sashakt Behna Utsav Yojana को उत्तराखंड राज्य में शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना का संचालन किसके द्वारा होगा? Mukhyamantri Sashakt Behna Utsav Yojana का संचालन महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा।